For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

मुझसे नकाब क्यों ? : हरि प्रकाश दुबे

दिल में रहने वाले मुझसे नकाब क्यों ?

इतना मुझे बता दे मुझसे हिज़ाब क्यों?

 

साकीं यह सुना तू है मदिरा का सागर

लाखों को तूने तारा मुझको जवाब क्यों?

 

मेरे गुनाह लाखों होंगे ये मैंने है माना

गैरों से कुछ न पूछा मुझसे हिसाब क्यों?

 

तूने जिसको अपनाया उसको खुदा बनाया

उनका नसीब है अच्छा मेरा खराब क्यों?

 

छोटी सी ये हस्ती में है कुल कमाल तेरा

बेहद का है तू दरीया फिर मैं हुबाब क्यों?

 

© हरि प्रकाश दुबे

"मौलिक व अप्रकाशित”

Views: 1098

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Hari Prakash Dubey on March 2, 2015 at 10:01pm

आदरणीय इं. गणेश जी “बागी” सर रचना पर आपकी उपस्तिथि अपने आप में उत्साह बढ़ा देती है, सीखने का प्रयास कर रहा हूँ सर , आपके मार्गदर्शन और उत्साहवर्धक टिपण्णी के लिए आपका हार्दिक आभार , सादर !  

Comment by Hari Prakash Dubey on March 2, 2015 at 9:59pm

आदरणीय शिज्जु "शकूर" सर ,रचना पर उत्साहवर्धक टिपण्णी के लिए शुक्रिया, सादर । 

Comment by Hari Prakash Dubey on March 2, 2015 at 9:56pm

सोमेश भाई , आपका बहुत -बहुत धन्यवाद ! सादर 

Comment by Hari Prakash Dubey on March 2, 2015 at 9:52pm

आदरणीय डॉ गोपाल नारायन श्रीवास्तव सर, वास्तव में मुझे इस विधा का विशेष ज्ञान नहीं है पर आपकी प्रतिक्रिया ने ने उत्साहित किया, आभार आपका ! सादर  

Comment by Hari Prakash Dubey on March 2, 2015 at 9:47pm

भाई महर्षि त्रिपाठी जी ,बहुत बहुत धन्यवाद आपका ! सादर 

Comment by Hari Prakash Dubey on March 2, 2015 at 9:34pm

आदरणीय मिथिलेश भाई , संवाद बंद करने का सवाल ही नहीं है , दरअसल उस समय कार्यालय में था और अन्य रचनाओं को पढ़ रहा था , बीच -बीच में कुछ ख़लल भी पड़ रहा था ,सोचा , शाम को  आराम से जाकर इस रचना पर चर्चा करूंगा आप सभी की बातों का संज्ञान था ,देरी हो गयी इसके लिए क्षमाप्रार्थी हूँ , अब सच कहूं तो ग़ज़ल जैसे विषय पर मेरा बिलकुल भी अधिकार नहीं है ,बस अभी तक रदीफ़ और काफ़िया ही समझ पाया हूँ , इस रचना को एक बहाव मैं लिख गया , पर ग़ज़ल में बह्र और वज़न समझ नहीं पा रहा हूँ , जैसे 

1212  1122  1212   22

मुफाइलुन फइलातुन मुफाइलुन फेलुन/फइलुन

(बह्र: बह्र मुजतस मुसम्मन् मख्बून मक्सूर)
अब १ और २ मात्रा समझ आ रही है पर वाक्य में इसको कैसे लेते हैं उसका अंदाज़ा नहीं लग पा रहा है ..विशेषकर जब शब्द लम्बा हो , अब ग़ज़ल की कक्षा से या आप लोगों से ही सीख सकता हूँ ! मार्गदर्शन की अभिलाषा है ! सादर 

सदस्य कार्यकारिणी
Comment by मिथिलेश वामनकर on March 2, 2015 at 8:17pm

आदरणीय हरिप्रकाश दुबे भाई जी ग़ज़ल के प्रयास पर बधाई निवेदित है.........

विशेष निवेदन : इस रचना के हवाले से निवेदन करना चाहता हूँ, मंच की सीखने-सिखाने की परम्परा में सिखाने वाले तो आतुर नज़र आ रहे है मगर सीखने वाले पक्ष की प्रतीक्षा है. ....

आदरणीय बागी सर, गिरिराज सर, राजेश दीदी, शिज्जु भाई सभी ग़ज़ल और अरूज़  विषयक बेहतरीन मार्गदर्शन प्रदान करते है, अनुभव से कह रहा हूँ , आप रचना पोस्ट करने के उपरान्त संवाद बंद मत कीजिये भाई जी, आप प्रयासरत है किन्तु प्रयास का महत्वपूर्ण पक्ष मार्गदर्शन प्राप्त करना, अनदेखा मत कीजिये. शायद आपने बिना बह्र निश्चित किये, ग़ज़ल का प्रयास किया है तो गुनीजनों से इस्लाह करेंगे तो बह्र समझने में आसानी होगी. कुछ अधिक कह गया हूँ तो क्षमा चाहता हूँ, मगर क्या करूँ गुनीजनों की प्रतिक्रिया पर आपके द्वारा मंच पर उपस्थित होने और अन्य ब्लोग्स पर टिप्पणी करने के बावजूद, इस रचना पर प्रत्युत्तर नहीं दिया गया  तो निवेदन करना पड़ा. इस ओर आदरणीया राजेश दीदी ने भी इशारा किया है.

शुभ शुभ 

Comment by जितेन्द्र पस्टारिया on March 2, 2015 at 6:52pm

बहुत सुंदर गजल कही है आदरणीय हरिप्रकाश जी.

मेरे गुनाह लाखों होंगे ये मैंने है माना

गैरों से कुछ न पूछा मुझसे हिसाब क्यों?....यह शेर बहुत पसंद आया. विशेष बधाई स्वीकारें


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on March 2, 2015 at 6:34pm

मेरे गुनाह लाखों होंगे ये मैंने है माना

गैरों से कुछ न पूछा मुझसे हिसाब क्यों?

 बहुत ही सुन्दर शेर ---क्या पूरी ग़ज़ल ही सुन्दर है पर बह्र को लेकर पाठक कुछ उलझ रहे हैं स्पष्ट कर दें तो आपका ही फायदा होगा गुणी जन सही मशविरा देंगे ,आपको  हार्दिक बधाई सुन्दर प्रस्तुति पर 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on March 2, 2015 at 11:38am

आदरणीय हरि प्रकाश भाई , काफिया और रदीफ क लिहाज़ से बहुत सुन्दर गज़ल हुई है , बधाइयाँ स्वीकार करें । बह्र निभाने मे कुछ कमियाँ लग रहीं है , किस बहर मे आपके कोशिश की है अगर आप ऊपर लिख देते तो कुछ कहने में आसानी होती । कह चुके मिसरों से बहर निकालना मुश्किल काम है , हम जैसे सीखने वालों के लिये ॥

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity


सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to जगदानन्द झा 'मनु''s discussion गजल in the group मैथिली साहित्य
"आदरणीय जगदानन्द झा मनु जी, अहाँ बड्ड नीक गजल पठेलियै. सबसे पहिल, त हम प्रयुक्त भेल बहरक विषय में…"
Tuesday
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत हरिगीतिका छंद पर आपकी प्रतिक्रिया से सृजन सफल हुआ है. आपके…"
Saturday
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"आदरणीय श्याम नारायण वर्मा जी सादर, प्रस्तुत छंदों पर उत्साहवर्धन के लिए आपका हार्दिक आभार.…"
Saturday
जगदानन्द झा 'मनु' added 2 discussions to the group मैथिली साहित्य
Aug 10
Shyam Narain Verma commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"नमस्ते जी, बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति, हार्दिक बधाई l सादर"
Aug 6

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"  आदरणीय अशोक भाईजी, श्रावण मास का आज प्रथम सोमवार है. ऐसे पवित्र दिवस पर आप द्वारा प्रस्तुत…"
Aug 3

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on रोहित डोबरियाल "मल्हार"'s blog post दास्तां
"आदरणीय रोहित डोबरियाल "मल्हार" जी, आपकी भावुक प्रस्तुतीकरण का स्वागत है.  आप…"
Aug 3

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on vijay nikore's blog post सांकल मन के द्वार पर
"  निर्निमेष आँखों की प्रतीक्षा उत्कट तीव्रता के साथ शाब्दिक हुई है, आदरणीय विजय निकोर…"
Aug 3

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to आशीष यादव's discussion कइके हमके ब्लाॅक पिया ना ……..  (कजरी) in the group भोजपुरी साहित्य
"वाह वाह वाह .. सावन की कजरी का आधुनिक रूप गुदगुदा गया, आदरणीय आशीष जी.  सही भी है, प्रकृति के…"
Aug 3
आशीष यादव replied to आशीष यादव's discussion कइके हमके ब्लाॅक पिया ना ……..  (कजरी) in the group भोजपुरी साहित्य
"आदरणीय श्री अशोक कुमार जी इस कजरी पर टिप्पणी के लिए आपको बहुत बहुत धन्यवाद।  आज के परिवेश…"
Jul 27
Ashok Kumar Raktale replied to आशीष यादव's discussion कइके हमके ब्लाॅक पिया ना ……..  (कजरी) in the group भोजपुरी साहित्य
"आदरणीय आशीष यादव जी सादर, सावन की सुंदर और मधुर  फुहारों में यह कजरी की प्रस्तुति  बहुत…"
Jul 27
vijay nikore posted a blog post

सांकल मन के द्वार पर

सांकल मन के द्वार परजब-जब जहाँ कहीं फूल खिलेयाद तुझे किया था हमने ...कहती थी न ..."क्या...तुम्हारे…See More
Jul 27

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service