For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

आईने में सिंगार कौन करे (फिलबदीह ग़ज़ल 'राज')

2122     1212  22

.

दिल को फिर बेकरार कौन करे

आपका ऐतबार कौन करे

 

कत्ल का दिन अगर मुकर्रर है

 ज़िन्दगानी से प्यार कौन करे

 

तीर मुड़ जाएगा मेरी जानिब

 जानकर ये शिकार कौन करे

 

मैं शिनावर हूँ तैर जाऊँगा

नाव का इंतजार कौन करे

 

उनकी आँखे मेरे लिये काफी

 आईने में सिंगार कौन करे

 

जानकर ये मेरा कफस इतना

जिस्म को हद से पार कौन करे

 

होगा मेरा तो लौट आयेगा

मिन्नते बार बार कौन करे

 

जब नजर से ही काम चल जाए

तीर को  दागदार कौन करे

 

इश्क की पुरखतर सदा  राहें

हैं मगर  ये विचार कौन करे

 

चाँद तारों की आरजू है तुम्हें  

काम ये ख़ाकसार  कौन करे

 

है मुख़ालिफ़ भले लहू अपना   

रब्त को दरकिनार कौन करे  

.

-----मौलिक एवं अप्रकाशित 

Views: 2282

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on September 26, 2017 at 11:25am

आद० कल्पना भट्ट जी ,आपको ग़ज़ल पसंद आई आपका बहुत बहुत शुक्रिया 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on September 26, 2017 at 11:24am

वाह्ह्ह आह्ह्ह अच्छी चर्चा हो गई ग़ज़ल पर आद० समर भाई जी ,आपने शेर दर शेर ग़ज़ल की समीक्षा की मेरे दिल को कुछ सुकून मिला दिल से बहुत बहुत शुक्रिया .एक दो बातों से मैं भी असमंजस में आ गई थी बीएस आपके ग़ज़ल पर आने की प्रतीक्षा थी |आपकी इस्स्लाह सदा शिरोधार्य है 

'इश्क़ की पुरख़तर सदा राहें----पुरखतर होती इश्क की राहें 
हैं मगर ये विचार कौन करे'----इतना लेकिन विचार कौन करे/किन्तु इस पर विचार कौन करे /जानकार भी विचार कौन करे

इसमें कौन सा  सही होगा  भाई जी 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on September 26, 2017 at 10:49am

आद० महेंद्र कुमार जी, ग़ज़ल पर शिरकत और सुखन नवाजी का तहे दिल से शुक्रिया | 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on September 26, 2017 at 10:48am

आद० दिनेश कुमार जी, ग़ज़ल पर शिरकत और सुखन नवाजी का तहे दिल से शुक्रिया  


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on September 26, 2017 at 10:47am

आद० राजनवादवी जी,  ग़ज़ल पर शिरकत और सुखन नवाजी का तहे दिल से शुक्रिया. इस्स्लाह के लिए शुक्रिया आपका| किन्तु जिस नजरिये से मैंने ये शेर कहा है उसमे कत्ल ही मुनासिब होगा.(यहाँ भाव अरमानों के कत्ल का है )| 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on September 26, 2017 at 10:42am

जनाब अफरोज़ साहब ,ग़ज़ल  पर शिरकत और सुखन नवाजी का तहे दिल से शुक्रिया 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on September 26, 2017 at 10:41am

आद० सुशील सरना  जी ग़ज़ल पर शिरकत और सुखन नवाजी का तहे दिल से शुक्रिया मेरा लेखन सार्थक हुआ 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on September 26, 2017 at 10:41am

आद० मोहम्मद आरिफ जी ग़ज़ल पर शिरकत और सुखन नवाजी का तहे दिल से शुक्रिया |

Comment by KALPANA BHATT ('रौनक़') on September 25, 2017 at 10:15pm

अच्छी ग़ज़ल कही है आपने आदरणीया राजेश दी | हार्दिक बधाई 

Comment by Samar kabeer on September 25, 2017 at 9:51pm
बहना राजेश कुमारी जी आदाब,बहुत उम्दा और शानदार फिलबदीह ग़ज़ल कही है आपने,बारहा मैंने देखा है कि फिलबदीह ग़ज़ल आप बहुत उम्दा कहती हैं,इसलिये मेरा मश्विरा है कि आप हर ग़ज़ल फिलबदीह कहा करें,शैर दर शैर दाद के साथ मुबारकबाद पेश करता हूँ ।
आपकी ग़ज़ल पर चर्चा भी शुरू'अ हो गई है ।

'क़त्ल का दिन अगर मुक़र्रर है
ज़िन्दगानी से प्यार कौन करे'
इस शैर के ऊला मिसरे में कुछ लोगों का ये कहना है कि यहाँ 'क़त्ल' की जगह 'मौत'होना चाहिए,लेकिन मैं उनसे सहमत इसलिये नहीं हूँ कि मौत कर देने से इसके भाव 'ग़ालिब'साहिब के हो जायेंगे:-
"मौत का एक दिन मुअय्यन है"
'मौत का एक दिन मुक़र्रर है' क्या फ़र्क़ है, सिर्फ 'मुअय्यन'और 'मुक़र्रर' का जबकि इन दोनों शब्दों का अर्थ एक ही है,'ग़ालिब'के ख़याल से इसे दूर रखने के लिए यहाँ "क़त्ल"शब्द पुरे अर्थ दे रहा है और बहुत बहतर लग रहा है ।

'उनकी आँखें मेरे लिये काफ़ी
आइने में सिंघार कौन करे'
ग़ज़ल में ये शैर बहुत ख़ूबसूरत हुआ है,बहुत पसंद आया,इसके लिए अलग से बधाई ।

सातवें शैर के सानी मिसरे में 'मिन्नते' को "मिन्नतें" कर लें ।

'इश्क़ की पुरख़तर सदा राहें
हैं मगर ये विचार कौन करे'
इस शैर में क़ाफ़िया बहुत उम्दा है, लेकिन शैर व्याकरण की वजह से बहुत कमज़ोर है ।

'चाँद तारों की आरज़ू है तुम्हें
काम ये ख़ाकसार कौन करे'
इस शैर में ऊला मिसरा बहुत उम्दा है, लेकिन सानी उसकी टक्कर का नहीं लग सका,कुछ सुधार मुमकिन हो तो कीजियेगा ।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Admin posted a discussion

"ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185

आदरणीय साहित्य प्रेमियो,जैसाकि आप सभी को ज्ञात ही है, महा-उत्सव आयोजन दरअसल रचनाकारों, विशेषकर…See More
yesterday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं
"आदरणीय रवि भसीन 'शाहिद ' जी सादर अभिवादन प्रथम तो मैं क्षमाप्रार्थी हूँ देरी से आने की…"
yesterday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा दशम. . . . . उम्र

दोहा दशम् . . . . उम्रठहरी- ठहरी उम्र अब, करती एक सवाल ।कहाँ गई जब जिंदगी, रहती थी खुशहाल ।।यादों…See More
Monday
रवि भसीन 'शाहिद' commented on Jaihind Raipuri 's blog post वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं
"आदरणीय Jaihind Raipuri साहिब, नमस्कार। बढ़िया ग़ज़ल हुई है, बधाई स्वीकार करें। /ये मेरा…"
Friday
आशीष यादव added a discussion to the group धार्मिक साहित्य
Thumbnail

चल मन अब गोकुल के धाम

चल मन अब गोकुल के धाम अद्भुत मनहर बाल रूप में मिल जाएंगे श्याम कि चल मन अब……………………….कटि करधनी शीश…See More
Friday
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"आदरणीय अशोक भाईजी धन्यवाद ... मेरा प्रयास  सफल हुआ।"
Mar 31
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"वाह वाह वाह !!! बहुत दिनों बाद ऐसी लाजवाब प्रतिक्रिया पढने में आई है। कांउटर अटैक ॥ हजारों धन्यवाद…"
Mar 31
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"  आदरणीय शेख शाहज़ाद उस्मानी जी सादर, सरकारी शालाओं की गलत परम्परा की ओर ध्यान आकृष्ट कराती…"
Mar 31
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"सार्थक है आपका सुझाव "
Mar 31
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"आदाब।‌ रचना पटल पर उपस्थिति और समीक्षाओं हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीया प्रतिभा पाण्डेय जी। मेरी…"
Mar 31
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"हार्दिक धन्यवाद आदरणीया प्रतिभाजी ।  इसमें कुछ कमी हो सकती है लेकिन इस प्रकार के आयोजन शहरों…"
Mar 31
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"आदरणीय अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव साहब सादर, बिना सोचे बोलने के परिणाम पर सुन्दर और संतुलित लघुकथा…"
Mar 31

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service