For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

पढ़े-लिखे हैं आप तो - डॉo विजय शंकर

पढ़े-लिखे हैं आप तो आपको
पढ़े-लिखे दिखना चाहिए।
मोटर कार हो सब ,फिर भी अक्ल से ,
आपको , बिलकुल पैदल दिखना चाहिए।
कपड़े अजीब, चाल अजीब , हाव-भाव अजीब ,
बातचीत में अजीब होना और दिखना चाहिये।
रचनात्मक होना तो बहुत कठिन होता है ,
विध्वंस और क्रान्ति की बात करनी आनी चाहिए।
सबसे बड़ी बात आपको
घर फूंक तमाशा देखना आना चाहिए।
अपनी बुनियाद को निरंतर हिलाना और
मौक़ा लगते ही उखाड़ देना चाहिए।
आपको वो तो लपक लेंगे ही
जो उकसा रहे हैं ,
उनकें यकीन पे मिट जाना चाहिए।
खुद भले आप हमेशा सोये सोये से रहें ,
लक्ष्य अपना जन चेतना को जगाना बताना चाहिए ,
और कुछ आये न आये , नारे लगाना आना चाहिए।
तोड़ - फोड़ में माहिर ,
कन्स्ट्रटिव बिलकुल नहीं , आपको
कम्प्लीट डिस्ट्रक्टिव होना चाहिए।

मौलिक एवं अप्रकाशित

Views: 826

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Samar kabeer on November 14, 2017 at 10:58am
//इस लघुकथा के माध्यम से मैंने अपने ही प्रवेश में व्याप्त उस समस्या की और ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया है//
लेकिन मुहतरम ये लघुकथा तो किसी भी ज़ाविये से नहीं लगती?,इसका अंदाज़ कविता जैसा है,और मैंने इसे कविता की तरह ही पढ़ा भी है, ये तो अब पता चला कि ये लघुकथा है, और आपने शीर्षक के साथ विधा का उल्लेख भी नहीं किया,इसी कारण से मैंने लिखा कि ये आपके स्तर की रचना नहीं है,थोड़ा ग़ौर कीजियेगा ।
Comment by Dr. Vijai Shanker on November 14, 2017 at 10:34am
आदरणीय समर कबीर साहब , नमस्कार , रचना के प्रति आपकी बधाई हेतु ह्रदय से आभार एवं धन्यवाद। इस लघु-कथा के माध्यम से मैंने अपने ही प्रवेश में व्याप्त उस समस्या की ओर ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया है जिसे हम identity cricis कहते हैं। वैसे तो यह समस्या विश्व स्तर की है पर हमारे अपने परिवेश में कुछ अधिक ही उभरी हुयी है। हम यह तय ही नहीं कर पाये हैं कि हमारी प्राथमिकताएं क्या हैं ? हमें शिक्षा चाहिए या नहीं चाहिए। चूँकि सम्राट अशोक और अकबर कौन से स्कूल गए थे अतः स्कूल जरूरी है या नहीं। काम तो सब ठीक ही चल रहा है। स्कूल है तो टीचर चाहिए ? क्यों? काम तो सब चल ही रहा है और ठीक चल रहा है। पढ़े - लिखे को काम देना है , क्यों , बगैर पढ़े - लिखे भी तो अच्छा काम कर रहे हैं। नतीजा यह है कि पढ़ा- लिखा आदमी पीछे हुआ जा रहा है , पढ़ लिख कर भी वह पढ़ा- लिखा दिखना नहीं चाहता है। व्यवस्था में यह समस्या नहीं एक वैकल्पिक व्यवस्था के रूप बना चुकी है। हम एक ऐसा परिवेश बना चुके हैं जिसमें पढ़-लिख कर युवा वर्ग स्वयं को ठगा हुआ पा रहा है। .... भी बहुत कुछ है। शायद मैं इस तथ्य को सही स्वरुप दे नहीं पाया , फिर प्रयास करूंगा। सादर।
Comment by Kalipad Prasad Mandal on November 14, 2017 at 8:16am

आ विजय शंकर जी ,आदाब , सामयिक एवं करारा तंज लिए रचना के लिए हार्दिक बधाई |

Comment by Mohammed Arif on November 13, 2017 at 6:33pm
आदरणीय विजय शंकर जी आदाब, बहुत ही कटाक्षपूर्ण रचना । हार्दिक बधाई स्वीकार करें ।
Comment by Samar kabeer on November 13, 2017 at 5:11pm
आली जनाब डॉ.विजय शंकर जी आदाब,कविता अच्छी है,और तंज़ के तीर भी चला रही है,फिर भी ये मुझे आपके स्तर की नहीं लगी,बहरहाल इस प्रस्तुति पर बधाई स्वीकार करें ।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"ग़ज़ल 2122   1212   22 वो समझते हैं मस्ख़रा दिल है कितने दुःख दर्द से भरा दिल…"
3 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आ. भाई सुशील जी, सादर अभिवादन। सुंदर दोहे हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
6 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

माना कि रंग भाते न फिर भी अगर पड़े -लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'

२२१/२१२१/१२२१/२१२***पीछे गयी  है  छूट  जो  होली  गुलाल की साजिश है इसमें देख सियासी कपाल की।१। *…See More
8 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"जय-जय सादर"
Saturday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"बेटा,  व्तक्तिवाची नहीं"
Saturday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"  आदरणीय दयाराम जी, रचनाकार का काम रचनाएँ प्रस्तुत करना है। पाठक-श्रोता-समीक्षक रचनओं में अपनी…"
Saturday
Dayaram Methani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"आदरणीय सौरभ पांडेय जी, हर रचना से एक संदेश देने का प्रयास होता है। मुझे आपकी इस लघु कथा से कोई…"
Saturday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"उत्साहवर्द्धन के लिए हार्दिक धन्यवाद, आदरणीय लक्ष्मण धामी जी।  आप उन शब्दों या पंक्तियों को…"
Saturday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"आ. भाई सौरभ जी, सादर अभिवादन। बहुत सुंदर लघुकथा हुई है। हार्दिक बधाई। एक दो जगह टंकण त्रुतियाँ रह…"
Saturday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"पत्थर पर उगती दूब ============ब्रह्मदत्तजी स्नान-ध्यान-पूजा आदि से निवृत हो कर अभी मुख्य कमरे में…"
Friday
Admin replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"स्वागतम"
Thursday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"आदरणीया रिचा यादव जी नमस्कार बहुत शुक्रिया हौसला अफ़ज़ाई का "
Thursday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service