For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

हमने तो अब  ये ठाना है

कोरोना   को   हराना  है

अब  साथ  न  छूटेगा  ये 

वादा   हमें   निभाना   है

कोरोना   को   हराना  है... कोरोना को हराना है। 

जाना  हो   जब   ज़रूरी 

सबसे  दो  गज़  की  दूरी  

कर   हाथ    सेनिटाइज़्ड 

और मास्क भी लगाना है 

कोरोना   को    हराना  है... कोरोना को हराना है। 

बाहर  से  जब भी आओ

अच्छी     तरह    नहाओ

ज्वर, छींक हो या  खाँसी

डाॅक्टर को ही दिखाना है 

कोरोना   को    हराना  है... कोरोना को हराना है।  

लोगों  से  मिलना-जुलना 

अब हो  न  बस  टहलना 

कारण    बिना    न   घूमें 

टोली   नहीं    बनाना   है 

कोरोना   को   हराना   है... कोरोना को हराना है।  

चेहरा   न   मास्क   छूना 

हाथों   को   ख़ूब   धोना 

आदाब      या     नमस्ते

बस  दूर  से   निभाना  है 

कोरोना   को   हराना   है... कोरोना को हराना है।  

सरकारी      गाइडलाइन 

कर्फ्यू    या   लाॅकडाउन

फाॅलो   करेंगे   और   हाँ

टीका   करण  कराना  है

कोरोना   को   हराना   है... कोरोना को हराना है।  

मज्म्आ  न अब  लगाना

अफ़वाह    मत    उड़ाना

ग़ुर्बत  में  हैं  जो   उनको

खाद्यान्न   भी  दिलाना  है 

कोरोना   को   हराना   है... कोरोना को हराना है।  

सबकी     मदद     करेंगे 

दुख   सबके   हम   हरेंगे

जो  कर   सका  न  कोई

हमको वो कर दिखाना है 

कोरोना   को   हराना   है... कोरोना को हराना है।  

"मौलिक व अप्रकाशित" 

Views: 544

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' on April 18, 2021 at 9:40am

आ. भाई अमीरूद्दीन जी, सादर अभिवादन। कोरोना पर अच्छी प्रस्तुति हुई है । हार्दिक बधाई ।

Comment by अमीरुद्दीन 'अमीर' बाग़पतवी on April 13, 2021 at 6:14pm

जनाब सुशील सरना जी आदाब, रचना पर आपकी उपस्थिति और उत्साहवर्धन हेतु हार्दिक आभार। सादर।

Comment by Sushil Sarna on April 13, 2021 at 2:07pm

वाह आदरणीय जी आज के संदर्भ में बेहतरीन प्रस्तुति । हार्दिक बधाई सर ।

Comment by Aazi Tamaam on April 13, 2021 at 12:33pm

बात एकदम पते की है जनाब अमीर जी बेहद

बस टोटके हैं......... ताली थाली नहीं बजाना है

बेहद पसंद आया सादर

Comment by अमीरुद्दीन 'अमीर' बाग़पतवी on April 13, 2021 at 9:17am

जनाब आज़ी तमाम साहिब आदाब, रचना पर आपकी उपस्थिति और उत्साहवर्धन हेतु आभार।  सादर।

आपके अनुरोध पर पेश है - 

बस टोटके हैं ख़ाली

बातें हैं बस ख़याली

दीये जलाना,  ताली

थाली नहीं बजाना है

कोरोना को हराना है... कोरोना को हराना है।  

Comment by Aazi Tamaam on April 13, 2021 at 8:21am

कोरोना पर मधुर कोरोना आरती(नग़मा) हुई है

सादर प्रणाम आदरणीय अमीर सर

हिंदुस्तान के परिपेक्ष्य में इसमें इक शैर की कमी खल रही है

" कभी थाली बजाना है

   कभी ताली बजाना है"

सादर

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-109 (सियासत)
"यूॅं छू ले आसमाॅं (लघुकथा): "तुम हर रोज़ रिश्तेदार और रिश्ते-नातों का रोना रोते हो? कितनी बार…"
yesterday
Admin replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-109 (सियासत)
"स्वागतम"
Sunday
Vikram Motegi is now a member of Open Books Online
Sunday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . . .पुष्प - अलि

दोहा पंचक. . . . पुष्प -अलिगंध चुराने आ गए, कलियों के चितचोर । कली -कली से प्रेम की, अलिकुल बाँधे…See More
Sunday
अमीरुद्दीन 'अमीर' बाग़पतवी replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-166
"आदरणीय दयाराम मेठानी जी आदाब, ग़ज़ल पर आपकी आमद और हौसला अफ़ज़ाई का तह-ए-दिल से शुक्रिया।"
Saturday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-166
"आ. भाई दयाराम जी, सादर आभार।"
Saturday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-166
"आ. भाई संजय जी हार्दिक आभार।"
Saturday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-166
"आ. भाई मिथिलेश जी, सादर अभिवादन। गजल की प्रशंसा के लिए आभार।"
Saturday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-166
"आ. रिचा जी, हार्दिक धन्यवाद"
Saturday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-166
"आ. भाई दिनेश जी, सादर आभार।"
Saturday
Dayaram Methani replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-166
"आदरणीय रिचा यादव जी, पोस्ट पर कमेंट के लिए हार्दिक आभार।"
Saturday
Shyam Narain Verma commented on Aazi Tamaam's blog post ग़ज़ल: ग़मज़दा आँखों का पानी
"नमस्ते जी, बहुत ही सुंदर प्रस्तुति, हार्दिक बधाई l सादर"
Saturday

© 2024   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service