For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

खुशियाँ और गम, ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार के संग...

ओपन बुक्स ऑनलाइन के सभी सदस्यों को प्रणाम, बहुत दिनों से मेरे मन मे एक विचार आ रहा था कि एक ऐसा फोरम भी होना चाहिये जिसमे हम लोग अपने सदस्यों की ख़ुशी और गम को नजदीक से महसूस कर सके, इसी बात को ध्यान मे रखकर यह फोरम प्रारंभ किया जा रहा है, जिसमे सदस्य गण एक दूसरे के सुख और दुःख की बातो को यहाँ लिख सकते है और एक दूसरे के सुख दुःख मे शामिल हो सकते है |

धन्यवाद सहित
आप सब का अपना
ADMIN
OBO

Views: 97936

Reply to This

Replies to This Discussion

सादर नमस्कार आदरणीय मंच। आँग्ल कैलेंडर के नववर्ष की हार्दिक मुबारकबाद और शुभकामनाएं इप सभी गुरुजन का मार्गदर्शन और आशीर्वाद मंच को.सदैव सदाबहार मिलता रहे। आमीन।

सादर नमस्कार ।नये साल के आगमन की हार्दिक मुबारकबाद और शुभकामनाएं । 

कल का दिन मेरे और मेरे परिवारजनों के लिए एक सुखद संयोग लेकर आया. 

 

मैं अपने ऑफिस में था. कुछ कर्मचारियों को लेकर मैंने एक मीटिंग आहूत की थी और वही चल रही थी. लगभग चार बजे मेरा मोबाइल झनझनाया. मोबाइल पर ओबीओ के प्रबन्धन की सदस्य, विदूषी आदरणीया प्राचीजी का नाम झलका. कॉल रिसीव करते ही आवाज आयी, ’भाईसाहब, नमस्ते.. मैं भोपाल में हूँ.’ सुनते ही मैं चौंका, ’अरे.. आप कब आयीं? कैसे ? अभी कहाँ हैं आप? ..

कि, कॉल डिस्कनेक्ट हो गया. अर्थात, उस समय वे जिस स्थान पर थीं, वहाँ कनेक्टिविटी को लेकर समस्या थी. परन्तु, असफल ही सही, एक-दो कॉल और कुछेक मैसेज के चलते जो कुछ स्पष्ट हुआ, वह यह, कि आ० प्राचीजी भोपाल शहर स्थित सुप्रसिद्ध ही नहीं, ऐतिहासिक इंजिनियरिंग कॉलेज, मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्युट ऑफ टेक्नोलोजी (MANIT), में आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्तर के विज्ञान-जगत के विद्वानों के समागम (इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल) में ससम्मान निमंत्रित थीं. वे कल ही प्रातः भोपाल आयी थीं. साथ ही, यह भी, कि उनकी वापसी कल ही देर सायं 9.30 बजे की फ्लाइट से नियत थी. 

ऑफिस से मैं सीधा घर गया और अपने बेटे को लेकर कॉलेज परिसर पहुँच गया. उन्हें लेकर हमदोनों अपने घर करीब साढ़े छः बजे पहुँचे. मेरे किसी निवास-स्थान पर आ० प्राचीजी का यह प्रथम आगमन था.

 

आजकल मेरी बेटी, संसृति, भी अपने थर्ड इयर के फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा दे कर मेरे पास भोपाल में आयी हुई है. मेरी अनुजा का बेटा, श्वेतांक, भी आजकल मेरे पास ही, अर्थात अपने मामा के पास, आया हुआ है. आ० प्राचीजी मेरी बड़ी बेटी, सृष्टिसुधी, से हलद्वानी में आयोजित ओबीओ के कार्यक्रम के दौरान 2013 में मिल चुकी थीं. बताता चलूँ, कि हलद्वानी तथा, आगे, उत्तराखण्ड की हमारी वह यात्रा हमारे लिए चिरस्मरणीय है. फिर भी, उसकी चर्चा यहाँ आवश्यक नहीं. परन्तु, मेरे बेटे और मेरी छोटी बेटी ही नहीं, मेरी पत्नी, सुषमा, से भी आ० प्राचीजी पहली बार मिल रही थीं. बातचीत और नाश्ता-पानी करते हुए कब दो घण्टे व्यतीत हो गये, पता ही नहीं चला. पता चलना भी नहीं था.

सुषमा ने विदाई के समय भाभी के कर्तव्यों का यथासंभव निर्वहन करते हुए प्राचीजी का सस्नेह ’खोइंचा भरा’ और सभाव विदा किया. 

 

तत्क्षणॊं की कुछ पारदर्शियाँ आप सभी के लिए ... 

आ. भाई जी, इस शुभ मिलन की असीम हार्दिक बधाई। मन प्रफुल्लित हो गया। 

भाई बहन की ये मुलाक़ात मुबारक हो,मुझे भी ऐसा ही कुछ अनुभव हुआ था जब बहना राजेश कुमारी जी मेरे ग़रीब ख़ाने पर तशरीफ़ लाई थीं ।

सादर अभिवादन। सभी सदस्यों को मदनोत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। 

आ. भाई गिरिराज भण्डारी जी को जन्मदिन की असीम हार्दिक शुभकामनाएँ।

Joys and Sorrows, Open Books Online with Family! Sharing life's chapters with loved ones is like turning the pages of an open book, where every moment, both happy and sad, becomes a cherished story. In this digital age, the virtual world becomes our shared space, where we celebrate victories, console during challenges, and find solace in togetherness. Here, amidst the pixels and screens, our bonds strengthen, reminding us that distance can't diminish the warmth of family ties. Let's continue this beautiful journey, reading and writing the story of our lives together, embracing every emotion, and cherishing each chapter.

आ. भाई योगराज प्रभाकर जी को जन्मदिन की असीम हार्दिक शुभकामनाएँ।

हार्दिक आभार आ० लक्ष्मण धामी जी.

इस पटल के प्रधान सम्पादक आदरणीय योगराज प्रभाकर जी के जीवन तथा हम सभी ओबीओ जन के लिए विशिष्ट तिथि का सहर्ष स्वागत है। 

आदरणीय योगराज जी हम सब के बीच स्वस्थ, सुखी तथा सक्रिय बने रहें और हमारे साहित्यिक प्रयासों पर हमारा मार्गदर्शन करते रहें। 

शुभातिशुभ

आपके इन आशीर्वचनों के लिए हार्दिक आभार आ० सौरभ पाण्डेय जी. 

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Manjeet kaur replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"ओ बी ओ मंच से बहुत कुछ सीखने को मिला इसके बंद होने की खबर दुखद और पीड़ादाई लगी। अजय गुप्ता जी की…"
38 minutes ago
Manjeet kaur commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"धर्मेंद्र कुमार जी आज के मुश्किल दौर में इतना जिगरा ! यथार्थ और सटीक वर्णन के लिए बहुत बहुत बधाई"
52 minutes ago
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . .मंच

दोहा सप्तक. . . . . मंचअभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।यह जग…See More
3 hours ago
धर्मेन्द्र कुमार सिंह posted a blog post

रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)

बह्र: 22 22 22 22 22 2 रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिएजंगल का कानून है पहला, चुप रहिएमँहगाई से…See More
6 hours ago
रोहित डोबरियाल "मल्हार" posted a blog post

दास्तां

एक हो दास्तां तो सुनाएं,लंबी है कहानी, फिर कभी।मिले थे जिस जगह इक उम्र पहले,वो धुंधली सी निशानी,…See More
6 hours ago
Awanish Dhar Dvivedi posted a blog post

समय

समय को दोष देना क्यूँ समय जीना सिखाता है समय की गति सुनिश्चित है समय ही तो विधाता है।। समय का खेल…See More
6 hours ago
धर्मेन्द्र कुमार सिंह commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देश की बदक़िस्मती थी चार व्यापारी मिले (ग़ज़ल)
"बहुत बहुत शुक्रिया आदरणीय सौरभ जी"
7 hours ago
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"उम्मीद है कि इस पटल से संबंधित कोई अच्छी खबर आएगी।"
14 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देश की बदक़िस्मती थी चार व्यापारी मिले (ग़ज़ल)
"इस सुंदर बुनावट और कहन पर आज नजर पड़ी, आदरणीय धर्मेन्द्र जी.  हार्दिक बधाई   "
Monday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' shared their blog post on Facebook
May 24
धर्मेन्द्र कुमार सिंह commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देश की बदक़िस्मती थी चार व्यापारी मिले (ग़ज़ल)
"बहुत बहुत शुक्रिया आदरणीय Ravi Shukla जी"
May 24
धर्मेन्द्र कुमार सिंह commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देवता चिल्लाने लगे हैं (कविता)
"बहुत बहुत शुक्रिया आदरणीय Ashok Kumar Raktale जी"
May 24

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service