For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"ओ बी ओ लाइव महा-उत्सव" अंक - 32(Now closed with 1027 Replies)

आदरणीय साहित्य प्रेमियो,

सादर अभिवादन ।

 

पिछले 31 कामयाब आयोजनों में रचनाकारों ने 31 विभिन्न विषयों पर बड़े जोशोखरोश के साथ बढ़-चढ़ कर कलमआज़माई की है. जैसाकि आप सभी को ज्ञात ही है, महा-उत्सव आयोजन दरअसल रचनाकारों, विशेषकर नव-हस्ताक्षरों, के लिए अपनी कलम की धार को और भी तीक्ष्ण करने का अवसर प्रदान करता है.

इसी सिलसिले की अगली कड़ी में प्रस्तुत है :

"ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक - 32

विषय "पाखण्ड"

आयोजन की अवधि-  रविवार 09 जून 2013 से मंगलवार 11 जून 2013 तक

 
तो आइए मित्रो, उठायें अपनी कलम और दिए हुए विषय को दे डालें एक काव्यात्मक अभिव्यक्ति | 
बात बेशक छोटी हो लेकिन ’घाव करे गंभीर’ करने वाली हो तो पद्य-समारोह का आनन्द बहुगुणा हो जाए ।आयोजन के लिए दिये विषय को केन्द्रित करते हुए आप सभी अपनी अप्रकाशित पद्य-रचना पद्य-साहित्य की किसी भी विधा में स्वयं द्वारा लाइव पोस्ट कर सकते हैं । साथ ही अन्य साथियों की रचना पर लाइव टिप्पणी भी कर सकते हैं ।


उदाहरण स्वरुप साहित्य की कुछ विधाओं का नाम सूचीबद्ध किये जा रहे हैं --

तुकांत कविता
अतुकांत आधुनिक कविता
हास्य कविता
गीत-नवगीत
ग़ज़ल
हाइकू
व्यंग्य काव्य
मुक्तक

शास्त्रीय-छंद  (दोहा, चौपाई, कुंडलिया, कवित्त, सवैया, हरिगीतिका आदि-आदि)

अति आवश्यक सूचना : ओबीओ लाईव महा-उत्सव के 32 में सदस्यगण आयोजन अवधि के दौरान अधिकतम तीन स्तरीय प्रविष्टियाँ अर्थात प्रति दिन एक ही दे सकेंगे, ध्यान रहे प्रति दिन एक, न कि एक ही दिन में तीन । नियमों के विरुद्ध, विषय से भटकी हुई तथा अस्तरीय प्रस्तुति को बिना कोई कारण बताये तथा बिना कोई पूर्व सूचना दिए हटाया जा सकता है. यह अधिकार प्रबंधन-समिति के सदस्यों के पास सुरक्षित रहेगा, जिस पर कोई बहस नहीं की जाएगी ।

(फिलहाल Reply Box बंद रहेगा जो 09 जून दिन रविवार लगते ही खोल दिया जायेगा ) 

यदि आप किसी कारणवश अभी तक ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार से नहीं जुड़ सके है तो www.openbooksonline.com पर जाकर प्रथम बार sign up कर लें.


महा उत्सव के सम्बन्ध मे किसी तरह की जानकारी हेतु नीचे दिये लिंक पर पूछताछ की जा सकती है ...
"OBO लाइव महा उत्सव" के सम्बन्ध मे पूछताछ
 
मंच संचालिका 
डॉo प्राची सिंह 
(सदस्य प्रबंधन टीम)

ओपन बुक्स ऑनलाइन डॉट कॉम.

Views: 21176

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

सही बात कही आपने कुण्डलिया छंद के माध्यम से कविराय सत्य जी! 

कहे सत्य कविराय, जगत है सुन्दर मंडी।

जीवन के हर भाव, समझ लूटें पाखंडी।।

  

शुभकामनायें 

बहुत ही सुन्दर छंद रचा है आदरणीय आपने! मेरी बधाई स्वीकारें!

बहुत सुन्दर कुंडलियाँ छंद के लिए हार्दिक बधाई भाई श्री सत्यनारायण शिवराम सिंह जी 

आदरणीय बहुत ही सुन्दर कुण्डलिया छंद हार्दिक बधाई स्वीकारें.

आदरणीय सत्यनारायण सिंह शिवराम जी 
सुन्दर कुण्डलिया छंद रचना ...किन्तु एक बात पर मेरी सहमती नहीं बन रही 

पाखंडी जीवन सदा, होकर भ्रमित निराश।

सदा सत्य की आड़ में, सुख की करे तलाश।।

पाखंडी जीवन सत्य की आड़ में सुख तलाशता ???? वो तो झूठ के मुखौटों से ही भ्रम फैलाता रहता है. 

कृपया संशय को स्पष्ट करें .
सादर.

जय हो आदरणीय सत्य कविराय जी...

कुण्डलिया सुंदर गढ़ी,विषय हुआ साकार

सुख  पाने के लोभ में , फँस जाते लाचार

फँस जाते  लाचार , न  जाने  कितने डूबे

पाखण्डी   खुशहाल  ,  पूर्ण  उसके मंसूबे

कस आडम्बर फाँस,ताकता रहता छलिया

अजगर-सा पाखण्ड, मार बैठा कुण्डलिया ||

सुख  पाने के लोभ में , फँस जाते लाचार

फँस जाते  लाचार , न  जाने  कितने डूबे

पाखण्डी   खुशहाल  ,  पूर्ण  उसके मंसूबे

कस आडम्बर फाँस,ताकता रहता छलिया

अजगर-सा पाखण्ड, मार बैठा कुण्डलिया ||

वाह आदरणीय ..क्या खूब ....लिखा

वाह बहुतखूब 

कहे सत्य कविराय, जगत है सुन्दर मंडी।

जीवन के हर भाव, समझ लूटें पाखंडी।।....

 

आदरणीय सत्यनारायण जी .. सुंदर प्रस्तुति .. बधाई स्वीकार करें

सुंदर कुण्डलिया छंद के लिए हार्दिक बधाई आपको आदरणीय सत्यनारायण जी

कुण्डलिया छंद के माध्यम से प्रदत्त विषय को केन्द्रित कर अच्छी रचना प्रस्तुत हुई है, बधाई स्वीकार करें ।  

सभी को प्रणाम सहित यह मेरी पहली प्रस्तुति //

भव्य स्वागत हो रहा था ,
जेल से छूटकर आये थे !
एक साल पहले ही ,
एक सज्जन को मार गिराए थे !!

इतनी बड़ी भीड़,
इतना बड़ा काफिला!
अनुमान लगाइये आप,
अंगुली का न रहा फासला !!

जब देने जगे भाषण,
उपलब्धि अपनी गिनाने लगे!
उनके अपने ही चमचे फिर,
खुश होकर ताली बजाने लगे !!

विकास किसे कहते है,
जीवंत करके दिखाउंगा!
गरीब हो या आमीर,
मै सबको उंचा उठाउंगा !!

मै गरीबों का नेता हूँ,
किसीसे भी डरता नहीं !
भरोसा रखें आप,
झूठे वादे करता नहीं !!

पांच साल पहले भी,
ऐसा ही आश्वासन दिया था!
विकाश की तो बात छोडो ,
दर्शन तक नहीं दिया था !!

राम शिरोमणि पाठक"दीपक"

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

amita tiwari posted a blog post

गर्भनाल कब कट पाती है किसी की

कहीं भी कोई भी माँ अमर तो नहीं होती एक दिन जाना होता ही है सब की माताओ को फिर भी जानते बूझते भी…See More
8 hours ago
vijay nikore commented on Sushil Sarna's blog post दोहा दशम. . . . . उम्र
"भाई सुशील जी, सारे दोहे जीवन के यथार्थ में डूबे हुए हैं.. हार्दिक बधाई।"
13 hours ago
vijay nikore posted a blog post

प्यार का पतझड़

एक दूसरे में आश्रय खोजतेभावनात्मक अवरोधों के दबाव मेंकभी ऐसा भी तो होता है ...समय समय से रूठ जाता…See More
20 hours ago
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"प्रारम्भ (दोहे) अंत भला तो सब भला, कहते  सब ये बात। क्या आवश्यक है नहीं, इक अच्छी…"
Sunday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"आदरणीय  जयहिंद रायपुरी जी अच्छा हायकू लिखा है आपने. किन्तु हायकू छोटी रचना है तो एक से अधिक…"
Sunday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"हाइकु प्रारंभ है तो अंत भी हुआ होगा मध्य में क्या था मौलिक एवं अप्रकाशित "
Saturday
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"स्वागतम"
Friday
Admin posted a discussion

"ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185

आदरणीय साहित्य प्रेमियो,जैसाकि आप सभी को ज्ञात ही है, महा-उत्सव आयोजन दरअसल रचनाकारों, विशेषकर…See More
Apr 8
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं
"आदरणीय रवि भसीन 'शाहिद ' जी सादर अभिवादन प्रथम तो मैं क्षमाप्रार्थी हूँ देरी से आने की…"
Apr 7
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा दशम. . . . . उम्र

दोहा दशम् . . . . उम्रठहरी- ठहरी उम्र अब, करती एक सवाल ।कहाँ गई जब जिंदगी, रहती थी खुशहाल ।।यादों…See More
Apr 6
रवि भसीन 'शाहिद' commented on Jaihind Raipuri 's blog post वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं
"आदरणीय Jaihind Raipuri साहिब, नमस्कार। बढ़िया ग़ज़ल हुई है, बधाई स्वीकार करें। /ये मेरा…"
Apr 3
आशीष यादव added a discussion to the group धार्मिक साहित्य
Thumbnail

चल मन अब गोकुल के धाम

चल मन अब गोकुल के धाम अद्भुत मनहर बाल रूप में मिल जाएंगे श्याम कि चल मन अब……………………….कटि करधनी शीश…See More
Apr 3

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service