For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

खुशियाँ और गम, ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार के संग...

ओपन बुक्स ऑनलाइन के सभी सदस्यों को प्रणाम, बहुत दिनों से मेरे मन मे एक विचार आ रहा था कि एक ऐसा फोरम भी होना चाहिये जिसमे हम लोग अपने सदस्यों की ख़ुशी और गम को नजदीक से महसूस कर सके, इसी बात को ध्यान मे रखकर यह फोरम प्रारंभ किया जा रहा है, जिसमे सदस्य गण एक दूसरे के सुख और दुःख की बातो को यहाँ लिख सकते है और एक दूसरे के सुख दुःख मे शामिल हो सकते है |

धन्यवाद सहित
आप सब का अपना
ADMIN
OBO

Views: 93267

Reply to This

Replies to This Discussion

मंच के सभी बंधु-बांधवों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं 

नव वर्ष की सभी को मंगल कामनाएं -

नए वर्ष के भोर का, सुधि मन से सत्कार

द्रड़ता संबल कृष्ण सा, करदे नैया पार | 

सभी आदरणीय सदस्यों एवम् प्रबन्धन समिति के माननीय सदस्यों के लिए शुभ नववर्ष!
सम्मान्य मंच व सभी सदस्यगण को हृदयतल से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ । मेरे लिए यह बहुत ही हर्ष की बात है कि विगत वर्ष में इस साहित्यिक मंच ओबीओ ने मुझे प्रोत्साहित करते हुए मुझे लेखन कर्म करते रहने की प्रेरणा दी, जिससे मेरी लेखनी सुधीजन से परिचित व परिमार्जित हुई और मंच पटल पर मेरी गद्य व पद्य रचनाएँ स्थापित हुईं। हृदयतल से बहुत बहुत धन्यवाद ।

मैं, सौरभ पाण्डेय, शिवना सम्मान की चयन समिति द्वारा सर्वसम्मति से शिवना पुरस्कारों की घोषणा का हृदयतल से स्वागत करते हुए उनके प्रति धन्यवाद अभिव्यक्त करता हूँ ।

ओपन बुक्स ऑनलाइन के प्रति आत्मीय आभार !

शिवना सम्‍मानों की घोषणा 
====================
साहित्‍यकार श्री सौरभ पाण्‍डेय, पत्रकार श्री ब्रजेश राजपूत तथा साहित्‍यकार डॉ. लालित्‍य ललित वर्ष 2015 के शिवना सम्मान से सम्मानित होंगे । 
चयन समिति के साहित्यकार जनाब शहरयार ख़ान के साथ-साथ साहित्‍यकार श्री नीरज गोस्‍वामी, साहित्यकार डॉ. सुधा ओम ढींगरा, साहित्यकार श्रीमती इस्‍मत ज़ैदी, साहित्यकार श्री तिलकराज कपूर तथा पत्रकार श्री चंद्रकांत दासवानी ने सर्वसम्‍मति से ''रमेश हठीला स्‍मृति शिवना सम्‍मान'' हेतु साहित्‍यकार श्री सौरभ पाण्‍डेय को उनकी पुस्‍तक 'छंद मंजरी' हेतु, ''मोहन राय स्‍मृति शिवना सम्‍मान'' हेतु साहित्‍यकार डॉ. लालित्‍य ललित को उनकी पुस्‍तक 'मुखौटे के पीछे का सच' हेतु तथा ''अम्‍बादत्‍त भारतीय स्‍मृति शिवना सम्‍मान'' हेतु पत्रकार श्री ब्रजेश राजपूत को उनकी पुस्‍तक 'चुनाव, राजनीति और रिपोर्टिंग' हेतु चयनित किया है ।

शिवना सम्मान समारोह नयी दिल्ली, प्रगति मैदान के विश्व पुस्तक मेले में दिनांक 13 जनवरी को 12.30 अपराह्न में आयोजित किया गया है.

आ. सौरभ पाण्डेय जी, आपको तथा  इस प्रतिष्ठित साहित्यिक सम्मान के लिए चयनित अन्य साथियों को हार्दिक बधाई, एवं भविष्य मैं साहित्यिक क्षेत्र मैं और नए सोपान तय करने के लिए शुभकामनाएं ! 

आपकी मुहब्बतों के लिए हार्दिक धन्यवाद, भाई सचिन देव जी..

आदरणीय सौरभ पाण्डेय जी !  आपको  हार्दिक बधाई !!!

आदरणीय सुधीर भाई, आपकी शुभकामनाओं केलिए हार्दिक धन्यवाद. 

शुभ-शुभ

वाह !!! जानकर अत्यंत खुशी हुई । पिछले दिनों ही मैने " छन्द मंजरी " की अपनी प्रति प्राप्त की है । हाथ में पुस्तक आते ही बडी़ ललक से अंदर की सामग्री देखी और मन झूम उठा क्योंकि मेरे लिए वह मुँह माँगी मुराद पूरी होने जैसी ही थी । छंद-विधान के तकनीकों को जानने व समझने के लिए यह अपने आप में पूर्ण सामग्रीयों को समेटे हुए है । पुस्तक पाने की खुशी आज द्विगुणित हो उठी जैसे ही इस सामाचार पर नजर पडीं । यह आपको ही नहीं हमारी " छन्द मंजरी " को भी सम्मान मिल रहा है। 
अनंत बधाई व शुभ कामना आपको आदरणीय सौरभ जी । सदा ऐसे ही भविष्य में साहित्य के लिए धरोहरों के सृजन में रत रहे।

आदरणीय डाॅ लालित्य ललित जी को भी हार्दिक बध़ाई और आदरणीय श्री ब्रजेश राजपूत जी को भी इस सम्मान पाने के लिए अनंत शुभकामनाएँ ।
मंच अभिभूत हुआ ॥ सादर अभिनंदन आप सभी आदरजनों को ।

मुझे मिला यह सम्मान ओबीओ से मिली सीखों और समझ का नतीजा है, आदरणीया कान्ता जी. 

आपकी शुभकामनाओं केलिए हार्दिक धन्यवाद 

आदरणीय श्री सौरभ पाण्डेय जी, आपको तथा इस प्रतिष्ठित साहित्यिक सम्मान के लिए चयनित अन्य साथियों को हार्दिक बधाई, एवं भविष्य मैं साहित्यिक क्षेत्र में और नए सोपान तय करने के लिए तहे दिल शुभकामनाएं !

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"हाइकु प्रारंभ है तो अंत भी हुआ होगा मध्य में क्या था मौलिक एवं अप्रकाशित "
yesterday
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"स्वागतम"
yesterday
Admin posted a discussion

"ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185

आदरणीय साहित्य प्रेमियो,जैसाकि आप सभी को ज्ञात ही है, महा-उत्सव आयोजन दरअसल रचनाकारों, विशेषकर…See More
Tuesday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं
"आदरणीय रवि भसीन 'शाहिद ' जी सादर अभिवादन प्रथम तो मैं क्षमाप्रार्थी हूँ देरी से आने की…"
Tuesday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा दशम. . . . . उम्र

दोहा दशम् . . . . उम्रठहरी- ठहरी उम्र अब, करती एक सवाल ।कहाँ गई जब जिंदगी, रहती थी खुशहाल ।।यादों…See More
Apr 6
रवि भसीन 'शाहिद' commented on Jaihind Raipuri 's blog post वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं
"आदरणीय Jaihind Raipuri साहिब, नमस्कार। बढ़िया ग़ज़ल हुई है, बधाई स्वीकार करें। /ये मेरा…"
Apr 3
आशीष यादव added a discussion to the group धार्मिक साहित्य
Thumbnail

चल मन अब गोकुल के धाम

चल मन अब गोकुल के धाम अद्भुत मनहर बाल रूप में मिल जाएंगे श्याम कि चल मन अब……………………….कटि करधनी शीश…See More
Apr 3
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"आदरणीय अशोक भाईजी धन्यवाद ... मेरा प्रयास  सफल हुआ।"
Mar 31
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"वाह वाह वाह !!! बहुत दिनों बाद ऐसी लाजवाब प्रतिक्रिया पढने में आई है। कांउटर अटैक ॥ हजारों धन्यवाद…"
Mar 31
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"  आदरणीय शेख शाहज़ाद उस्मानी जी सादर, सरकारी शालाओं की गलत परम्परा की ओर ध्यान आकृष्ट कराती…"
Mar 31
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"सार्थक है आपका सुझाव "
Mar 31
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"आदाब।‌ रचना पटल पर उपस्थिति और समीक्षाओं हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीया प्रतिभा पाण्डेय जी। मेरी…"
Mar 31

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service