For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-176

परम आत्मीय स्वजन,

ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरे के 176 वें अंक में आपका हार्दिक स्वागत है |

इस बार का मिसरा जनाब अमीर इमाम साहिब की ग़ज़ल से लिया गया है |

'इन हवाओं को मेरी ख़ाक उड़ाने देना'

फ़ाइलातुन फ़इलातुन फ़इलातुन फ़ेलुन/फ़इलुन

2122 1122 1122 22/112

बह्र-ए-रमल मुसम्मन सालिम मख़बून महज़ूफ़

रदीफ़ --देना

क़ाफ़िया--(आने की तुक)
बताने, दिखाने,आने,जाने,उठाने आदि...

मुशायरे की अवधि केवल दो दिन होगी । मुशायरे की शुरुआत दिनांक 25 फरवरी दिन मंगलवार को हो जाएगी और दिनांक 26 फरवरी दिन बुधवार समाप्त होते ही मुशायरे का समापन कर दिया जायेगा.

नियम एवं शर्तें:-

"ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" में प्रति सदस्य अधिकतम एक ग़ज़ल ही प्रस्तुत की जा सकेगी |

एक ग़ज़ल में कम से कम 5 और ज्यादा से ज्यादा 11 अशआर ही होने चाहिए |

तरही मिसरा मतले को छोड़कर पूरी ग़ज़ल में कहीं न कहीं अवश्य इस्तेमाल करें | बिना तरही मिसरे वाली ग़ज़ल को स्थान नहीं दिया जायेगा |

शायरों से निवेदन है कि अपनी ग़ज़ल अच्छी तरह से देवनागरी के फ़ण्ट में टाइप कर लेफ्ट एलाइन, काले रंग एवं नॉन बोल्ड टेक्स्ट में ही पोस्ट करें | इमेज या ग़ज़ल का स्कैन रूप स्वीकार्य नहीं है |

ग़ज़ल पोस्ट करते समय कोई भूमिका न लिखें, सीधे ग़ज़ल पोस्ट करें, अंत में अपना नाम, पता, फोन नंबर, दिनांक अथवा किसी भी प्रकार के सिम्बल आदि भी न लगाएं | ग़ज़ल के अंत में मंच के नियमानुसार केवल "मौलिक व अप्रकाशित" लिखें |

वे साथी जो ग़ज़ल विधा के जानकार नहीं, अपनी रचना वरिष्ठ साथी की इस्लाह लेकर ही प्रस्तुत करें

नियम विरूद्ध, अस्तरीय ग़ज़लें और बेबहर मिसरों वाले शेर बिना किसी सूचना से हटाये जा सकते हैं जिस पर कोई आपत्ति स्वीकार्य नहीं होगी |

ग़ज़ल केवल स्वयं के प्रोफाइल से ही पोस्ट करें, किसी सदस्य की ग़ज़ल किसी अन्य सदस्य द्वारा पोस्ट नहीं की जाएगी ।

विशेष अनुरोध:-

सदस्यों से विशेष अनुरोध है कि ग़ज़लों में बार बार संशोधन की गुजारिश न करें | ग़ज़ल को पोस्ट करते समय अच्छी तरह से पढ़कर टंकण की त्रुटियां अवश्य दूर कर लें | मुशायरे के दौरान होने वाली चर्चा में आये सुझावों को एक जगह नोट करते रहें और संकलन आ जाने पर किसी भी समय संशोधन का अनुरोध प्रस्तुत करें | 

मुशायरे के सम्बन्ध मे किसी तरह की जानकारी हेतु नीचे दिये लिंक पर पूछताछ की जा सकती है....

"OBO लाइव तरही मुशायरे" के सम्बन्ध मे पूछताछ

फिलहाल Reply Box बंद रहेगा जो 25 फरवरी दिन मंगलवार लगते ही खोल दिया जायेगा, यदि आप अभी तक ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार से नहीं जुड़ सके है तो www.openbooksonline.comपर जाकर प्रथम बार sign upकर लें.

"ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" के पिछ्ले अंकों को पढ़ने हेतु यहाँ क्लिक...

मंच संचालक

जनाब समर कबीर 

(वरिष्ठ सदस्य)

ओपन बुक्स ऑनलाइन डॉट कॉम

Views: 848

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

आदरणीय लक्ष्मण जी ग़ज़ल का प्रयास अच्छा है, शेष अमित जी ने विस्तृत इस्लाह की है। 

आ. भाई पंकज जी, हार्दिक आभार।

2122 1122 1122 22


वक़्त-ए-आख़िर ये सुकूँ रूह को पाने देना
यार दीदार को आये मेरे आने देना 1

हक़ वतन का जो है मुझपर वो निभाने देना
मैं हूँ सरहद का सिपाही मुझे जाने देना 2
माँ से बेटे ने कहा जब ये तो माँ भी बोली
देश की साख़ पे तुम आँच न आने देना 3

आस्था देख के लोगों की भरा है ये दिल
एक डुबकी उन्हें गंगा में लगाने देना 4

मोक्ष मिल जाएगा जो जान गई भगदड़ में
है व्यवस्था में कमी कोई न ताने देना 5

हादसे की नहीं लेता कोई जिम्मेदारी
सच किसी के भी नहीं सामने आने देना 6

गर कहानी को नए ढब से लिखा भी जाए
तुम "रिया" को इसी किरदार में आने देना 7

गिरह-


जिस्म जलने से सुकूँ कब हुआ हासिल यारो
'इन हवाओं को मेरी ख़ाक उड़ाने देना'

"मौलिक व अप्रकाशित"

आदरणीय Richa Yadav जी आदाब 

ग़ज़ल के अच्छे प्रयास पर बधाई स्वीकार करें।

2122 1122 1122 22

वक़्त-ए-आख़िर ये सुकूँ रूह को पाने देना

यार दीदार को आये मेरे आने देना 1

यार दीदार को गर आये तो आने देना

हक़ वतन का जो है मुझपर वो निभाने देना

मैं हूँ सरहद का सिपाही मुझे जाने देना 2

— हक़ नहीं फ़र्ज़ निभाया जाता है, विचार करें 

माँ से बेटे ने कहा जब ये तो माँ भी बोली

देश की साख़ पे तुम आँच न आने देना 3

क्या आपने इन्हें क़ित'आ बंद कहने का प्रयास किया है?

आस्था देख के लोगों की भरा है ये दिल

एक डुबकी उन्हें गंगा में लगाने देना 4

लगाने देना? गंगा जी में डुबकी

लगाने पर मनाही तो नहीं है ।

मोक्ष मिल जाएगा जो जान गई भगदड़ में

है व्यवस्था में कमी कोई न ताने देना 5

—सहीह शब्द है त'अने / ताने नहीं तो 

    यह क़ाफ़िया सहीह नहीं होगा।

हादसे की नहीं लेता कोई ज़िम्मेदारी 

सच किसी के भी नहीं सामने आने देना 6

दोनों मिसरों में रब्त नहीं बन पा रहा है 

गिरह-

जिस्म जलने से सुकूँ कब हुआ हासिल यारो

'इन हवाओं को मेरी ख़ाक उड़ाने देना'

गिरह नहीं लगी

         // शुभकामनाएँ //

आदरणीय अमित जी नमस्कार

बहुत शुक्रिया आपका बारीक़ी से ग़ज़ल की त्रुटियाँ समझाने और इस्लाह के लिए,

जी क़ित'आ बंद कहने की कोशिश थी।

सुधार की कोशिश की है कृपया देखियेगा ।

सादर

2122 1122 1122 22

वक़्त-ए-आख़िर ये सुकूँ रूह को पाने देना
यार दीदार को गर आए तो आने देना 1

फ़र्ज़ है देश की ख़ातिर जो निभाने देना
मैं हूँ सरहद का सिपाही मुझे जाने देना 2
माँ से बेटे ने कहा जब ये तो माँ भी बोली
देश की साख़ पे तुम आँच न आने देना 3

एक अरसा हुआ है मुझसे मिले हो अब तुम
मुझको मत रोकना सब हाल बताने देना 4

मैं दुआ में यही माँगूँगी ख़ुदा से अपने
फिर से बचपन के वो दिन मुझको पुराने देना 5

है व्यवस्था में कमी जो भी छिपाई है वो
इसको जनता के नहीं सामने आने देना 6

गर कहानी को नए ढब से लिखा भी जाए
तुम "रिया" को इसी किरदार में आने देना 7

गिरह-
उसको गंगा में नहीं जाके बहाना लोगो
'इन हवाओं को मेरी ख़ाक उड़ाने देना'

आदरणीय Richa Yadav जी,

//जी क़ित'आ बंद कहने की कोशिश थी।//

        जी यह क़ित'आ नहीं हुआ ,
           मतला और शे'र हुआ।
क़ित'आ में बात चौथे मिसरे में पूरी होती है
तीन मिसरों में बिल्ड अप दिया जाता है,
भूमिका बाँधी जाती है।
जॉन एलिया साहिब के क़ित'आत पढ़ें
और इस विधा को समझने का प्रयास करें।

//है व्यवस्था में कमी जो भी छिपाई है वो
इसको जनता के नहीं सामने आने देना 6//

इसको ऐसा कहने का प्रयास करें कि
ये सियासत की है फ़ितरत कि कोई हादिसा
हो तो जनता के सामने नहीं आने देना।

          // शुभकामनाएँ //

//है व्यवस्था में कमी जो भी छिपाई है वो

इसको जनता के नहीं सामने आने देना 6//

इसको ऐसा कहने का प्रयास करें कि

ये सियासत/ की है फ़ितरत/ कि कोई हा/दिसा

हो तो जनता/ के सामने/ नहीं आने/ देना।

आदरणीय अमित जी, लगता है कुछ भूल हुई है, दोनों मिसरों की बह्र जाँच लें। 

आदरणीय अमीरुद्दीन 'अमीर' बाग़पतवी जी,

बस एक मिसाल दी थी कि ऐसा भाव रखें

मिसरा नहीं कहा था । सादर

//बस एक मिसाल दी थी कि ऐसा भाव रखें//

ठीक है जनाब। 

आदरणीय अमित जी 

बहुत बहुत शुक्रिया सज्ञान लेने के लिए कोशिश करती हूं समझने की जॉन साहब को भी पढूंगी,बेहतर है।

सादर

है सियासत की ये फ़ितरत जो कहीं हादसा हो
उसको जनता के नहीं सामने आने देना

सादर

मुहतरमा ऋचा यादव जी आदाब तरही मिसरे पर ग़ज़ल का अच्छा प्रयास है बधाई स्वीकार करें। आ० अमित जी ने बेहतर इस्लाह फ़रमाई है।

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . .युद्ध

दोहा सप्तक. . . . . युद्धहरदम होता युद्ध का, विध्वंसक परिणाम ।बेबस जनता भोगती ,  इसका हर  अंजाम…See More
43 minutes ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"इस सारी चर्चा के बीच कुछ बिन्दु और उभरते हैं कि पूरे महीने सभी आयोजन अगर ओपन रहेंगे तो…"
5 hours ago
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"आदरणीय, नमस्कार  यह नव प्रयोग अवश्य सफलता पूर्वक फलीभूत होगा ऐसा मेरा विश्वास है तथा हमें…"
23 hours ago
Sushil Sarna replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सुझाव सुन्दर हैं ।इससे भागीदारी भी बढ़गी और नवीनता भी आएगी । "
yesterday

मुख्य प्रबंधक
Er. Ganesh Jee "Bagi" replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
" कृपया और भी सदस्य अपना मंतव्य दें ।"
yesterday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"तरही का मुख्य उद्देश्य अभ्यास तक सीमित है, इस दृष्टि से और बहरों पर भी तरही मिसरे देना कठिन न होगा…"
Wednesday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . . घूस

दोहा सप्तक. . . . . घूस बिना कमीशन आजकल, कब होता है काम । कैसा भी हो काम अब, घूस हुई है आम ।। घास…See More
Tuesday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सादर नमस्कार। मुझे ऐसी ही एक चर्चा की अपेक्षा थी। आवश्यकता महसूस हो रही थी। हार्दिक धन्यवाद और…"
Tuesday

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार के सभी सम्मानित सदस्यों को सादर नमस्कार। आदरणीय तिलक राज कपूर सर द्वारा…"
Tuesday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सभी आदरणीय सदस्यों को नमस्कार, एक महत्वपूर्ण चर्चा को आरम्भ करने के लिए प्रबन्धन समिति बधाई की…"
Tuesday
Admin posted a discussion

ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा

साथियों,विगत कई माह से ओ बी ओ लाइव आयोजनों में कतिपय कारणवश सदस्यों की भागीदारी बहुत ही कम हो रही…See More
Tuesday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आदरणीय  अखिलेश जी सृजन के भावों को मान देने का दिल से आभार आदरणीय जी । सहमत एवं संशोधित "
Tuesday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service