For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-37 (विषय: भारत)

आदरणीय साथिओ,

सादर नमन।
.
"ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-37 में आप सभी का हार्दिक स्वागत है. गत तीन वर्ष में गोष्ठी के पिछले 36 अंकों में हमारे साथी रचनाकारों ने जिस उत्साह से इसमें हिस्सा लिया और इसे सफल बनाया, यह वास्तव  में हर्ष का विषय हैI कठिन विषयों पर भी हमारे लघुकथाकारों ने अपनी उच्च-स्तरीय रचनाएँ प्रस्तुत कींI विद्वान् साथिओं ने रचनाओं के साथ साथ उन पर सार्थक चर्चा भी की जिससे रचनाकारों का भरपूर मार्गदर्शन हुआI इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए प्रस्तुत है:
.
"ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-37
विषय: "भारत" 
अवधि : 29-04-2018  से 30-04-2018 
.
अति आवश्यक सूचना :-
1. सदस्यगण आयोजन अवधि के दौरान अपनी केवल एक हिंदी लघुकथा पोस्ट कर सकते हैं।
2. रचनाकारों से निवेदन है कि अपनी रचना/ टिप्पणियाँ केवल देवनागरी फॉण्ट में टाइप कर, लेफ्ट एलाइन, काले रंग एवं नॉन बोल्ड/नॉन इटेलिक टेक्स्ट में ही पोस्ट करें।
3. टिप्पणियाँ केवल "रनिंग टेक्स्ट" में ही लिखें, १०-१५ शब्द की टिप्पणी को ३-४ पंक्तियों में विभक्त न करें। ऐसा करने से आयोजन के पन्नों की संख्या अनावश्यक रूप में बढ़ जाती है तथा "पेज जम्पिंग" की समस्या आ जाती है। 
4. एक-दो शब्द की चलताऊ टिप्पणी देने से गुरेज़ करें। ऐसी हल्की टिप्पणी मंच और रचनाकार का अपमान मानी जाती है।आयोजनों के वातावरण को टिप्पणियों के माध्यम से समरस बनाये रखना उचित है, किन्तु बातचीत में असंयमित तथ्य न आ पायें इसके प्रति टिप्पणीकारों से सकारात्मकता तथा संवेदनशीलता आपेक्षित है। गत कई आयोजनों में देखा गया कि कई साथी अपनी रचना पोस्ट करने के बाद गायब हो जाते हैं, या केवल अपनी रचना के आस पास ही मंडराते रहते हैंI कुछेक साथी दूसरों की रचना पर टिप्पणी करना तो दूर वे अपनी रचना पर आई टिप्पणियों तक की पावती देने तक से गुरेज़ करते हैंI ऐसा रवैया कतई ठीक नहींI यह रचनाकार के साथ साथ टिप्पणीकर्ता का भी अपमान हैI
5. नियमों के विरुद्ध, विषय से भटकी हुई तथा अस्तरीय प्रस्तुति तथा गलत थ्रेड में पोस्ट हुई रचना/टिप्पणी को बिना कोई कारण बताये हटाया जा सकता है। यह अधिकार प्रबंधन-समिति के सदस्यों के पास सुरक्षित रहेगा, जिस पर कोई बहस नहीं की जाएगी.
6. रचना पोस्ट करते समय कोई भूमिका, अपना नाम, पता, फोन नंबर, दिनांक अथवा किसी भी प्रकार के सिम्बल/स्माइली आदि लिखने /लगाने की आवश्यकता नहीं है।
7. प्रविष्टि के अंत में मंच के नियमानुसार "मौलिक व अप्रकाशित" अवश्य लिखें।
8. आयोजन से दौरान रचना में संशोधन हेतु कोई अनुरोध स्वीकार्य न होगा। रचनाओं का संकलन आने के बाद ही संशोधन हेतु अनुरोध करें। 
.    
.
यदि आप किसी कारणवश अभी तक ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार से नहीं जुड़ सके है तो www.openbooksonline.com पर जाकर प्रथम बार sign up कर लें.
.
.
मंच संचालक
योगराज प्रभाकर
(प्रधान संपादक)
ओपनबुक्स ऑनलाइन डॉट कॉम

Views: 9390

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

आदरणीय विजय शंकर जी,आपका आभार।

बहुत सुंदर और सही बात कही है आपने आदरणीय मनन कुमार जी | हार्दिक बधाई इस बेहतरीन लघुकथा के लिए|

बहुत बेहतरीन सृजन के लिए तहे दिल से बहुत-बहुत शुक्रिया। अधिक जानकारी न होने के कारण ज्यादा कुछ नहीं कह सकता हूं, लेकिन बिम्ब लेते हुए अनूठी रचना के लिए तहे दिल से बहुत-बहुत शुक्रिया मुहतरम जनाब मनन कुमार सिंह जी। भाषा परिवर्तन से भावाव्यक्ति और उस भाषा के संस्कारों में गहरा संबंध कहा जाता है, जिसका ज्ञान व सम्मान किया जाना चाहिए। सादर।

जहाज हम बनायेंगे


पता नहीं कौन से नेता जी थे , टी वी पर उनका इंटरव्यु आ रहा था। वे अपनी बड़ी महान योजनाएं बता रहे थे कि अब जल्दी ही वे अपने चुनाव क्षेत्र को मुम्बई बना देंगे , अपने जिले को पेरिस बना देंगें , प्रांत को सबसे अच्छा प्रांत बना देंगे और देश को सारी दुनिया में सबसे बड़ा देश बना देंगें।

प्रस्तुत बात-चीत से पता चला कि वे किसी रिक्त सीट पर एसेम्बली का चुनाव जीत कर आये थे। इंटरव्यु समाप्त होते ही उसने चैनल बदला , अगले चैनल पर टिंकू तस्लानिया और राकेश बेदी , जो कि सीरियल में जीजा-साले का रोल कर रहे थे , का कॉमेडी सीरियल आ रहा था। इसमें वे दोनों बड़े-बड़े बिजनेस प्लान बनाते हैं और पर्याप्त अनुभव के अभाव में अंत में विफल हो जाते हैं।


चल रहे सीरियल में दिखाया जा रहा था कि जीजा-साले ने किसी तिकड़म से पानी के जहाज बनाने और उसे पेंट करने का ठेका प्राप्त कर लिया था और घर आ कर दोनों खुशी से नाच रहे थे और गा रहे थे , “ जहाज हम बनायेंगे , जहाज हम रंगेंगे , जहाज हम , बनायेंगे जहाज हम रंगेंगे “.
उसने मुस्कुरा कर फिर चैनेल बदल दिया।

मौलिक एवं अप्रकाशित

अनुभव और अर्थ के अभाव के बावजूद भी लम्बी-लम्बी छोड़ देना भारतीय सत्ताधारियों को शगल बन चुका है. मुझे नही लगता कि किसी विकसित देश के नेता ऐसे सब्जबाग अपनी जनता को दिखाते होंगे. प्रदत्त विषय से पूर्णत: न्याय करती हुई इस लघुकथा हेतु हार्दिक बधाई स्वीकारें.  

मैंने तो यह देखा है कि दुनिया में आर्थिक अपराधों में कोई रियायत नहीं होती है और सजाएं बहुत लम्बी लम्बी होती हैं , यदि अपराध किसी राजनेता या किसी पदधारक द्वारा किया गया हो तो उसका कैरियर भी समाप्त हो जाता है। बात केवल नेताओं की नहीं यदि व्यापारी या कोई भी लेनदेन दार झूठ का प्रश्रय लेकर कोई भी डीलिंग करता है तो उसे भी भयंकर संकट का सामना करना पड़ता है। हमारे यहां दोनों परिस्थितियां विवादित बना दी जाती है और प्रकरण सदैव समर्थ पदधारक या व्यापारी के पक्ष में उसके हितों को सुरक्षा प्रदान करता है। कारण यह है कि विश्व के अधिकाँश देशों में लोकतंत्र अपने मूल स्वरुप में स्थापित है जहां people या citizens सर्वोपरि होते हैं , उनका हित सर्वोपरि होता है , उनकों किसी भी प्रकार की क्षति पहुंचाने वाला दोषी होता है। हमारे यहां राजनैतिक पदधारक कभी गलत होता ही नहीं, व्यापारी भी गलत नहीं होता है। यदि आपने किसी बिल्डर से कभी कोई मकान खरीदा हो तो आपको पता होगा कि कैसे सारे क़ानून उसके हितों की सुरक्षा करते हैं और कैसे ग्राहक ठगे जाते हैं। सारे पैसे चुका देने के बाद भी लोग अपने ही मकान के लिए भटकते रहते हैं। तीन साल की मियाद छह साल में भी पूरी नहीं होती जबकि भुगतान तीन साल में ही हो चुका होता है। ऐसी व्यवस्थित लूट संभवतः कहीं नहीं होगी। उसके बाद भी जो मकान मिलता है उसमें अनेक कमियां होती हैं। शायद बहुत से लोगों को यह पता नहीं होगा कि हमारा देश दुनिया का एक बहुत ही महंगा देश है , जहां अभीतक वह न्यूनतम मजदूरी दर निर्धारित नहीं हो पायी है जिसमें एक व्यक्ति अपने परिवार का भरण-पोषण सम्मानजनक ढंग से कर सके। हम अभी भी हैपी लाइफ इंडेक्स में बहुत पीछे और लाइफ एक्सपेंटेंसी में बहुत नीचे हैं। साहित्य में इन बातों पर भी विचार किया जाना अपेक्षित है। गौर से देंखें तो पाएंगे कि दुनिया में लोगों को सही दिशा दिखाने का काम लेखकों , विचारकों , बुद्धिजीवियों ने किया है , नेताओं ने नहीं , नेता स्वयं बौद्धिक वर्ग से ही सीखते हैं। उनके आसरे बैठे रहने से कुछ नहीं होगा।
आदरणीय योगराज प्रभाकर जी आपकी प्रतिक्रिया के लिए आभार एवं धन्यवाद , सादर।

जनाब डॉ.विजय शंकर जी आदाब,प्रदत्त विषय से न्याय करती बढ़िया लघुकथा हुई है,इस प्रस्तुति पर बधाई स्वीकार करें ।

आदरणीय समर कबीर साहब , नमस्कार , लघु - कथा पर आपकी उत्साहवर्धक टिप्पणी के लिए ह्रदय से आभार , बधाई के लिए धन्यवाद , सादर।

अच्छी लघुकथा हुई है आदरणीय।राइट बंधुओं की याद दिला दी....विमान उड़ाएंगे।

आदरणीय मनन कुमार सिंह जी , , लघु - कथा पर आपकी उपस्थिति एवं उत्साहवर्धक टिप्पणी के लिए ह्रदय से आभार । सादर।

बस यही चल रहा है आजकल, लोगों को बनाने का काम. बढ़िया तंज प्रदत्त विषय पर, बधाई आपको आ 

हार्दिक बधाई आदरणीय डॉ विजय शंकर जी।बहुत अच्छी एवम कटाक्षपूर्ण लघुकथा।

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"आपकी बात से सहमत हूँ। यह बात मंच के आरंभिक दौर में भी मैंने रखी थी। अससे सहजता रहती। लेकिन उसमें…"
6 hours ago
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . .विविध

दोहा सप्तक. . . . . . विविधकभी- कभी तो कीजिए, खुद से खुद की बात ।सुलझेंगे उलझे हुए,  अंतस के हालात…See More
8 hours ago
amita tiwari posted blog posts
11 hours ago
Admin replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"साथियों, आप सभी के बहुमूल्य विचारों का स्वागत है, इस बार के लिए निर्णय लिया गया है कि सभी आयोजन एक…"
yesterday
Admin posted discussions
yesterday
Admin added a discussion to the group चित्र से काव्य तक
Thumbnail

'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177

आदरणीय काव्य-रसिको !सादर अभिवादन !!  ’चित्र से काव्य तक’ छन्दोत्सव का यह एक सौ…See More
yesterday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"नीलेश भाई के विचार व्यावहारिक हैं और मैं भी इनसे सहमत हूँ।  डिजिटल सर्टिफिकेट अब लगभग सभी…"
Friday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सादर नमस्कार, अब तक आए सभी विचार पढ़े हैं। अधिक विचार आयोजन अवधि बढ़ाने पर सहमति के हैं किन्तु इतने…"
Friday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"इन सुझावों पर भी विचार करना चाहिये। "
Thursday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"यह भी व्यवहारिक सुझाव है। इस प्रकार प्रयोग कर अनुभव प्राप्त किया जा सकता है। "
Thursday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"हाल ही में मेरा सोशल मीडिया का अनुभव यह रहा है कि इस पर प्रकाशित सामग्री की बाढ़ के कारण इस माध्यम…"
Thursday
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"आदरणीय प्रबंधन,यह निश्चित ही चिंता का विषय है कि विगत कालखंड में यहाँ पर सहभागिता एकदम नगण्य हो गयी…"
Thursday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service