For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

पटल पर सदस्य-विशेष का भाषायी एवं पारस्परिक व्यवहार चिंतनीय

"ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-178 के आयोजन के क्रम में विषय से परे कुछ ऐसे बिन्दुओं को लेकर हुई चर्चा की सूचना मिली है, और इसी क्रम में उक्त चर्चा को आयोजन के पटल पर पढ़ा और देखा भी गया है, जिनका होना ओबीओ पटल की परम्परा के अनुरूप कत्तई नहीं है. ऐसे कथन, ऐसे वाक्य किसी तौर पर किसी सदस्य की आनुशासनिक-प्रवृति का बखान तो नहीं ही करते, ओबीओ पटल की गरिमा और इसकी मूलभूत अवधारणा की भी अवमानना करते हैं. 

ओबीओ के संचालन के लिए विशिष्ट परिपाटियाँ संयत हुई हैं जिसे ओबीओ-परम्परा के रूप में सभी सदस्य स्वीकारते हैं और उसी अनुरूप पटल पर व्यवहार भी करते आये हैं. ओबीओ गुरु-शिष्य, उस्ताद-शागिर्द की परम्परा के उच्च भावों का आग्रही है. इसी कारण, ओबीओ के पटल पर कोई व्यक्ति गुरु या उस्ताद नहीं होता या अन्यान्य सदस्य शिष्य या शागिर्द नहीं होते.

इस पटल पर गुरु या उस्ताद कोई है तो मात्र एक है - ओपन बुक्स ऑनलाइन का पटल अर्थात ओबीओ स्वयं..इस तथ्य को सभी पुराने सदस्य अच्च्छी तरह से जानते हैं. तथा यही सब कुछ नए सदस्यों से अपेक्षित है कि उन्हें जानना ही चाहिए. .

इस परिप्रेक्ष्य में टिप्पणियों के माध्यम से पोस्ट हुए निम्नलिखित उद्गार ओबीओ के पटल पर सदस्यों से अपेक्षित बर्ताव के विरुद्ध जाते हैं -

क. हम उस्ताद-ए-मुहतरम आदरणीय समर कबीर साहिब के शागिर्द हैं
ख. सभी ओबीओ के सदस्यों ने जो सीखा है यहीं सीखा है उस्ताद-ए-मुहतरम साहिब से
ग. अगर सच्चे मन से उस्ताद-ए-मुहतरम को गुरु माना होता तो आप सभी की गजलों का मैयार कुछ और ही होता
घ. सदस्य कार्यकारिणी होने के नाते तो धन्यवाद कहना चाहिए .. .. .. यह अहसान फ़रामोशी और नीचता नहीं तो और क्या है?

कुछ वाक्य तो निहायत ही घटिया स्तर के हैं, जिनका उल्लेख किया जाना तक असभ्यता की सीमा में आता है.

इस तरह के सवादों और वाक्यों का फिर तो अर्थ ही यही है, कि ऐसा कोई सदस्य पटल को एक ऐसे मंच की तरह व्यवहृत कर रहा है या इसके लिए प्रश्रय पा रहा है, जिसका आशय उसे व्यक्ति-विशेष की, या फिर अपनी, महत्ता को प्रतिस्थापित करना मात्र है. यदि कोई सदस्य किसी स्थान, किसी पटल या किसी व्यवस्था की परिपाटियों को बिना अपनाए कुछ भी कहता, या फिर करता है तो, या तो वह सदस्य अपने ढंग से अपने नजरिया को आरोपित करने का दुराग्रही है. या फिर, उसे इस पटल पर प्रश्रय देने वाले वरिष्ठ सदस्य ने पटल की परिपाटियों से उसे तनिक जानकार नहीं बनाया है. अवश्य ही, इसका कोई न कोई, कुछ न कुछ आशय अवश्य होगा. 
 
गजल के आयोजन के प्रमुख आदरणीय समर कबीर जी हैं, जिनके जुड़ाव को ओबीओ का पटल हृदयतल से स्वीकार करता है. अपनी शारीरिक अवस्था और इसकी सीमाओं को देखते हुए आदरणीय समर जी ओबीओ पटल पर अपनी पहुँच बनाये रखने और इसके साथ अपने जुड़ाव को सतत रखने के लिए अपने स्तर पर कई तरह की व्यवस्थाओं और कई तरह के उपायों पर अमल करते रहते हैं. इसमें एक उपाय है, किसी नौजवान या किसी सदस्य को श्रुतिलेख के माध्यम से अपनी टिप्पणियों को पोस्ट करवाना.

पहले एक लम्बे समय तक उनका पुत्र ही इस कार्य के लिए आदरणीय समर कबीर जी का सहयोग करता था. इसकी चर्चा आदरणीय समर कबीर जी ने कई बार व्यक्तिगत बातचीत में मुझसे की थी. हाल ही में एक सदस्य ’इयूफोनिक अमित’ का भी उन्होंने मुझसे यह कह कर जिक्र किया था, कि वह उनकी वैचारिकता और उनकी सलाहों और उनके सुझावों को समझ पाता है, तथा उनकी अभिव्यक्तियों को पोस्ट कर पाता है.

इस बिना पर आदरणीय समर कबीर जी से स्पष्ट तौर पर पूछना बनता है, कि - 

 

क. इस सदस्य को प्रश्रय देने के क्रम में पटल की परिपाटियों और यहाँ के व्यावहारिक अनुशासन आदि को समझाना आपने कैसे उचित नहीं समझा ?

ख. हालिया सम्पन्न तरही मुशायरा आयोजन के दौरान उक्त सदस्य के निहायत भद्दे अनुशासनहीन व्यवहार और उसकी उच्छृंखल निरंकुश वाचालता और टिप्पणियों को वे कैसे नहीं रोक पाये ?
ग. आदरणीय समर कबीर जी से आखिर ऐसी चूक कैसे हो गयी ? 

हालिया सम्पन्न तरही मुशायरा आयोजन के दौरान हुई ऐसी चर्चा को गंभीरता से लेते हुए ओबीओ प्रबन्धन ने सूचित किया है कि आयोजन के पटल से वैसी सभी टिप्पणियों को हटा दिया गया है जो ओबीओ पटल की गरिमा के विरुद्ध पोस्ट की गयी थीं.

.

विश्वास है, सभी सम्मनित सदस्य इस विषय पर अपनी बात रख कर इस पटल के वातावरण को सहज बनाने का प्रयास करेंगे. 


सादर
 

Views: 1922

Reply to This

Replies to This Discussion

आदरणीय अजय जी
आपकी अभिव्यक्ति का स्वागत है। यह मंच हमेशा से पारस्परिक संवाद को प्रोत्साहित करता आया है, संवाद को बड़बोलेपन को नहीं।किसी ने सहीह को सही या शुरूअ को शुरू लिख दिया, महब्बत को मुहब्बत लिख दिया तो इसका मतलब नहीं कि उसे जानकारी नहीं है। मेरे कहने का आशय यह है कि योग्यता और हठधर्मिता में फ़र्क होता है, और उद्दंडता इनसे भी अलग होती है। इस मंच पर और भी योग्य लोग हैं, मगर स्वयं को सर्वश्रेष्ठ बताकर दूसरों को अपमानित करना क्या सही है? भाषाओं के लिखने-बोलने पर हमेशा से बहस होती आई है, लेकिन अपनी बात मनवाने के लिए बदज़बानी करना किसी योग्य व्यक्ति की निशानी नहीं है। संकुचित हृदय और बेलगाम वाणी के साथ व्यक्ति कभी बड़ा नहीं बन सकता।

मंचासीन सभी सदस्यों को नमन, आदरणीय तिलक कपूर साहब से लेकर भाई अजय गुप्त 'अजेय' सभी के महत्वपूर्ण विचार  जानने का अवसर इस विमर्श के माध्यम से जानने का अवसर प्राप्त हुआ! 

आप, सभी सम्मान के योग्य सदस्य गण एक बहुत महत्वपूर्ण  बात  को हमेशा नज़रअंदाज करते हैं कि भाषायी विवाद  का मूल हम सब की इस भूल में है कि उर्दू , मातृ भाषा हिन्दी से कोई  स्वतंत्र अस्तित्व रखती है। उर्दू के  प्रति अतिरिक्त अनुराग के होते, पूज्य आदरणीय समर कबीर  साहब और, आ.अमित Euphonic,  दोंनो महानुभाव  न केवल मातृ भाषा हिन्दी को ग़ज़ल हेतु हेय मानते हैं। जब कि स्थापित  सत्य यह है कि उर्दू मात्र मातृ भाषा हिन्दी की एक बोली जिसका व्याकरण अन्तत: मातृभाषा हिन्दी से ही तय होता है।

स्मरण रहे, माननीय नीलेश शेवगांवकर 'नूर' साहब और, आदरणीय भाई  श्री अमित Euphonic के मध्य  विवाद और 'तू तू मैं मैं' की शुरुआत इसी अनजाने तथ्य  के कारण  हुई  थी। 

सादर!

आपके शब्द-शब्द से मेरी स्वीकृति है आदरणीय शिज्जु "शकूर" जी।

मैं अपने प्रस्तुत पोस्ट को लेकर बहुत संयत नहीं हो पा रहा था. कारण, उक्त आयोजन के दौरान हुए कुल उट-पटांग संवाद-क्रम के सूत्र आदरणीय समर कबीर जी को बाँध रहे थे. कि, आरोपित सदस्य, आदरणीय समर जी का कथित शागिर्द न केवल उनके हवाले से अपनी सारी ऊल-जुलूल बातें पोस्ट कर रहा था, उन सारे वाहियात पोस्ट --जिन्हें ओबीओ प्रबन्धन ने संज्ञान ले कर पटल से हटा दिया है-- के हवाले से यह भी स्पष्ट हुआ है, कि उक्त सदस्य को न तो इस मंच पर अपेक्षित व्यवहार की कोई समझ है, न ही ओबीओ पटल के आम सदस्यों के व्यक्तित्व और उनकी गरिमा की परवाह ही है. ऐसा कुछ है, तो यह किसी व्यक्ति के किसी तरह के ज्ञान, उस ज्ञान की उपयोगिता, उस ज्ञान की तार्किकता, हर कुछ, पर वस्तुतः गंभीर प्रश्न खड़े करता है.

इन संदर्भों के परिप्रेक्ष्य में आज दोपहर में मेरी आदरणीय समर जी से बातचीत हुई. आदरणीय समर कबीर जी भारी सर्दी-खाँसी से बेतरीके प्रभावित होने के कारण न केवल अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान दीखे, उन्होंने बताया कि वे उच्च ज्वर में भी थे. और तो और, आपका परिवार तथा वे एक अत्यंत ही विकट दौर से गुजर रहे हैं. आदरणीय के दो चचाजात भाई पिछले एक सप्ताह में दिवंगत हो चुके हैं. यह किसी संवेदनशील व्यक्ति तथा उसके परिवार के लिए अत्यंत कठिन समय है. फिर भी, चर्चा के दौरान आपने मेरी बातें पूरी गंभीरता से सुनीं और उक्त संवाद-क्रम पर अपनी अप्रसन्नता व्यक्त कीं. उन्होंने स्वीकार किया कि आदरणीय नीलेश शेवगांकर भाई ने उनसे सम्पर्क कर उक्त अतुकांत घटनाक्रम से वाकिफ करा दिया था.

मैं सर्वप्रथम आदरणीय समर जी से हुई बातचीत के तथ्यों को बिना किसी व्याख्या के बिन्दुवत प्रस्तुत कर रहा हूँ:

 

प्रश्न 1. क्या उक्त सदस्य को अपनी टिप्पणियों के लिए श्रुतिलेख हेतु चयनित करने के पूर्व इस पटल के सदस्यों की गरिमा, इस पटल के ’हेतु’ और इसके होने के ’मूल कारण’ को आपने स्पष्ट किया था ?
प्रश्न 2. क्या कथित ’शागिर्द’ के व्यक्तित्व और उसके सामाजिक व्यवहार से आप परिचित थे ?
प्रश्न 3. क्या उक्त सदस्य के व्यक्तित्व और सामाजिक व्यवहार से आप संतुष्ट थे ?
प्रश्न 4. क्या आपने अपने कथित ’शागिर्द’ को बताया था, कि पटल पर किसी को ’गुरु’ या ’उस्ताद’ आदि उद्बोधित करना ऒबीओ की परिपाटी के अनुसार अशोभनीय है ?
प्रश्न 5. क्या आपको कभी किंचित भान हुआ कि उक्त सदस्य आपको कथित ’उस्ताद’ कहते हुए आपके व्यक्तित्व को लगातार कितनी क्षति पहुँचाता जा रहा है ?

आदरणीय समर जी वस्तुतः ग्लानिवत चुप अधिक बने रहे. वे मेरे प्रश्नों का अस्फुट शब्दों में ही उत्तर दे पा रहे थे. उनके उत्तर को बिना किसी व्याख्या के बिन्दुवत प्रस्तुत कर रहा हूँ;

 

उत्तर 1. हाँ, उसे अवश्य ही बताया था कि ओबीओ कोई आम पटल नहीं है. वह ओबीओ के तथ्यों से परिचित था. उसे यह भी बताया था कि आदरणीय नीलेश भाई और आदरणीय गिरिराज जी जैसे सदस्य मंच के पुराने सदस्य हैं.
उत्तर 2. वह पटल पर आने के पूर्व गजल पर अपनी समझ के कारण सम्पर्क में आया था. जिसमें और परिमार्जन की आवश्यकता प्रतीत हो रही थी.
उत्तर 3. गजल के व्याकरण पर उसकी समझ चूँकि आश्वस्तिकारी थी, अतः सामयिक आवश्यकता के कारण उसे अपने श्रुतिलेख हेतु चयनित किया था.
उत्तर 4. उसे जरूर बताया था. लेकिन तरही मुशायरा के आयोजन 178 के दौरान अपने चचाजत भाइयों के दिवंगत हो जाने के कारण मंच पर उपस्थित नहीं हो पाया था. वह मेरी अनुपस्थिति में मनमाना व्यवहार कर गया.
उत्तर 5. हाँ, समझ में आ रहा है. सारी बातें जान कर उस पर मैं बहुत गुस्सा हुआ. उसको पटल से फिलहाल दूर रहने को कहा है.

सधन्यवाद 

 

सादर अभिवादन आदरणीय। मेरा मानना है कि अमित जी को इस संदर्भ में स्वयं अपना पक्ष रखना चाहिए और अपनी भूल स्वीकारनी चाहिए। उनकी अनुपस्थिति इस तरह की समस्या का समाधान मेरी अल्प समझ से ठीक नहीं है। उन्हें अपने व्यवहार में बदलाव कर मंच पर बने रहना चाहिए। अनुपस्थित का अर्थ तो यह भी निकल सकता है कि हम जैसे हैं वैसे ही रहेंगे । हो सकता है मेरे इस विचार से आप सबकी असहमति हो । सादर...

आ. सौरभ जी, क्षमा करें, समस्या के मूल में जाने के बजाय जिम्मेदार लोग ' बलि का बकरा' ढूँढ़ रहे हैं। क्या  अकेले भाई  अमित Euphonic  ही समस्या की जड़ हैं ? अथवा अज्ञानता का जो परिवेश हम सभी से भूल वश अथवा  जाने- अनजाने अहंकार वश बुना गया, शोध का विषय है। 'यूज़ एण्ड  थ्रो' की सियासत  इसका समाधान  नहीं है। मातृ भाषा हिन्दी के प्रति अवमानना का दूषित वातावरण एक दिन मे में नहीं बुना गया। कहना न होगा, कई सालों का कुत्सित प्रयास  था यह ! मैंने उर्दू को मातृ भाषा हिन्दी की बोली अन्य  बोलियों के समान होने का तथ्य पहली बार  नहीं दुहराया, बल्कि इस तथ्य को प्रमाणित भी किया। परन्तु  मुझे अनजान साधारण सदस्य मानकर झुठला दिया गया। जब कि वास्तविकता ठीक इसके विपरीत थी। यहाँ कुछ लोग मुफ़्त में ही सर्वज्ञाता बने हुए हैं, और यह बीमारी बढ़ती जा रही है। 

अनुशासहीनता कहीं अनावश्यक तो कहीं देखी ही नहीं जाती, आँखें मूँद ली जाती हैं। समस्या का निराकरण  ' नीर क्षीर विवेकी' होना चाहिए । नासूर पर पुल्टिस नहीं बाँधी जानी चाहिए!  यही आदरणीय श्री गणेश बागी जी, सम्पादक  भाई प्रभाकर जी से और अन्य  प्रकशकों से मेरी प्रार्थना है। ओ. बी.ओ. मुझे  बहुत प्रिय है । स्मरण रहे मैं इस सम्मानित साहित्यिक काव्यात्मक समूह के प्रमुख सौ सदस्यगण में से एक  हूँ। सादर !

आदरणीय चेतन प्रकाश जी, आप वयस के लिहाज से वरिष्ठ हैं. इस निराले मंच ओबीओ के सदस्य हैं. आपके कहे का सदैव स्वागत है. आपका कहना बिल्कुल सही है, कि इसके लिए परिस्थितियाँ एक दिन में नहीं बनी हैं. 

किंतु, आप ही बताइए, वर्तमान आपत्तिजनक व्यवहार के दृष्टिकोण से किसी तरह के निराकरण हेतु अभी तक कोई चर्चा हुई दिखी है क्या, आदरणीय ? ओबीओ पर जो वर्तमान स्थिति बनी है, जिसका विस्फोटक स्वरूप विगत आयोजन के दौरान सबके सामने बेतुके रूप में सतह पर उभर आया है, उसके इर्द-गिर्द ही चर्चा हो रही है. अभी तो समस्या पर ही चर्चा प्रारम्भ हुई है. इसके निराकरण के पहलुओं पर किसी ने खुल कर अभी कुछ भी नहीं कहा है. जबकि प्रस्तुत पोस्ट पर आदरणीय तिलकराज भाईजी जैसे अत्यंत वरिष्ठ और गजल-मर्मज्ञ ने ही पहली टिप्पणी की है. 

ओबीओ के प्रबन्धन और कार्यकारिणी ने विगत चौदह-पन्द्रह वर्षों में ऐसी अटपटी, उतान, अतुकांत बातें खूब देखी, समझी और जानी हैं. और, उनका सुरूचिपूर्ण निरापद, सहयोही स्तर का समाधान भी निकाला गया है.

आदरणीय, आप धैर्य धारण करें. चर्चा होने दें. सभी वरिष्ठों से अनुरोध किया गया है, कि वे मंच पर उपस्थित हों और अपनी निर्पेक्ष बातें रखें. यह अवश्य है, कि पटल पर पुराने सदस्यों की आमद कम ही नहीं, लगभग बंदे-सी हो गयी हैं. लेकिन आप-हम समझें कि ऐसा सहज ही नहीं हुआ है. सभी के अपने-अपने माकूल कारण रहे हैं. उन कारणों का यह मंच तमाम विसंगतियों से गुजरने के बावजूद सम्मान करता है. लेकिन, यह भी है, कि हर समस्या का समाधान होता है. यदि किसी समस्या का समाधान न हो, तो वह समस्या नहीं, वह कुछ और ही होता है जो वस्तुतः अंत का पहल हुआ करता है.  

मैंने भी इस विषय पर आदरणीय समर जी से बातचीत कर अपनी पहली टिप्पणी में बिना किसी व्याख्या या बिना अपने नजरिये की बातें कर उक्त चर्चा को केवल बिन्दुवत ही रखा है. ताकि सभी सदस्य उक्त बातचीत के सभी पहलुओं से जानकार हो सकें. उसे अपने-अपने अनुभव और विवेक के अनुसार समझ सकें. आदरणीय, न किसी को क्लिन-चिट दी जा रही है, न ही किसी को अन्यथा ही ’बलि का बकरा’ बनाया जा रहा है. आप निश्चिंत रहें.  

सादर

आदरणीय लक्ष्मण धामी मुसाफिर जी, आप मेरी टिप्पणी की उस आखिरी पंक्ति को देखें, जिसके अनुसार आदरणीय समर जी ने उक्त सदस्य को फिलहाल पटल से दूर रहने का निर्देश दिया हुआ है. आदरणीय समर कबीर जी अपने स्वास्थ्य से जूझ रहे हैं. किंतु उन्होंने मुझे कल आश्वस्त किया था कि वे अपनी बातें अवश्य रखेंगे. 

जी, मेरा कथन भाई समर जी के संदर्भ में नहीं है। सादर...

मुझे लगता है कि जो भी चर्चा हो उसमें कोई ऐसा आक्षेप न आए जो किसी ऐसे व्यक्ति को आहत करे जो सीधे सीधे उत्तरदाई न हो। हर सदस्य को स्वस्थ रहने का अधिकार है और चर्चा से किसी निर्दोष पर कोई दबाव नहीं बनना चाहिए। इतना अनुशासन तो मानवीय दृष्टिकोण से आवश्यक है।

नहीं, कहने का आशय सूचना और चर्चा के आधार पर ही निर्भर कर रहा है, आदरणीय. 

कोई यूँ ही बरसर्क नहीं हो जाता. उसके अपने कारण हुआ करते हैं. उन कारणों की परख ही प्रस्तुत चर्चा का हेतु है, न कि कोई आक्षेप. 

जहाँ तक आहत होने की बात है, विगत तरही मुशायरा आयोजन के दौरान जिस तरह की टिप्पणियाँ कुछ वरिष्ठों को इंगित कर पोस्ट हुई हैं, वह जुगुप्साकारी हैं. बताइए, संत गाँधी को मार कर गोडसे को पूजने वाला इस मंच पर कौन है, आदरणीय ? लेकिन ऐसी बदकारी टिप्पणी भी हुई है. कहना न होगा, ऐसा सुन-पढ़ कर किसी सम्मानित सदस्य को कैसा.लगा होगा ? 

आदरणीय समर जी का नाम आया ही नहीं है. बल्कि आपने ही पूर्व में टेलिफोनिक बातचीत के दौरान कई संदर्भित बातें की हैं. अतः, आपका आशय जानना महत्वपूर्ण हो जाता है. वे फिलहाल अपने स्वास्थ्य को लेकर जूझ रहे हैं. वे इस पटल के सम्मानित, विद्वान, वरिष्ठ सदस्य हैं, जिनके होने का लाभ इस पटल को लगातार मिलता रहा है. और हम आश्वस्त हैं, आगे भी अनवरत मिलता रहेगा. 

सादर

माननीय मंच एवं आदरणीय टीम प्रबंधन आदाब। 

विगत तरही मुशायरा के दूसरे दिन निजी कारणों से यद्यपि मैं मुशायरा में उपस्थित नहीं था मगर आदरणीय सौरभ पाण्डेय जी की पोस्ट और उस पर हुई चर्चा से मुशायरे के दौरान हुई दुखदायी एवं अप्रिय घटनाक्रम की जानकारी हुई जो ओबीओ के प्रतिष्ठित मंच की गरिमा और सभी सुधीजन सदस्यों की ओबीओ से जुड़ी निष्ठा को गहरा आघात पहुँचाने वाली है, मैं स्वयं भी आहत हुआ हूँ, तथा इस प्रकार के आचरण का क़तई समर्थक नहीं हूँ। 

हालांकि मुहतरम समर कबीर साहिब की बीमारी की वजह से उन की आज्ञानुसार कई बार मुशायरे का संचालन कई दूसरे वरिष्ठ सदस्यों द्वारा किया गया है एक-आध बार ये मौक़ा मुझे भी मिला था मगर आदरणीय समर सर हमेशा इस बात के लिये फ़िक्रमंद रहते थे कि किसी भी सदस्य के साथ कोई अप्रिय व्यवहार या आचरण न हो जाए या मंच के नियमों व प्रतिष्ठा को कोई आँच न पहुँच जाए और इस के लिए उनकी नसीहतें भी आती रहती थीं मगर इस बार बताये गये कारणवश वो मुशायरे पर ध्यान नहीं दे सके और ये दुर्घटना हो गयी, हालांकि यूफोनिक अमित जी ने कई मुशायरों का संचालन बखूबी और सफलतापूर्वक किया है आयोजन में आयी हुई हर एक ग़ज़ल पर बहुत बारीकी और मेहनत से सुझाव और इस्लाह देते रहे हैं उनकी निष्ठा कभी संदिग्ध नज़र नहीं आयी तथापि विगत मुशायरे में आदरणीय गिरिराज भंडारी और आदरणीय निलेश शेवगाँवकर जी के साथ हुआ संवाद दुर्भाग्यपूर्ण रहा जिसके लिये उनकी ओर से खेद प्रकट किया जाना चाहिए और मुहतरम समर कबीर जी के प्रति यदि किसी सदस्य के मन में कोई दुराग्रह हो तो उसे दूर कर लिया जाना चाहिए।... सादर।

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"आ. भाई सौरभ जी, सादर अभिवादन। चौपाइयों पर उपस्थिति, स्नेह और मार्गदर्शन के लिए हार्दिक आभार। आपकी…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"प्रस्तुति का सहज संशोधित स्वरूप।  हार्दिक बधाई"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी, प्रदत्त चित्र को आपने पूरे मनोयोग से परखा है तथा अंतर्निहित भावों को…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय अशोक भाईजी, आपने प्रस्तुति के माध्यम से प्रदत्त चित्र को पूरी तरह से शाब्दिक किया है…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय चेतन प्रकाश जी, आपकी प्रस्तुति का हार्दिक धन्यवाद  परन्तु, रचना सोलह मात्राओं खे चरण…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय अखिलेश कृष्ण भाईजी, चौपाई छंद में आपने प्रदत्त चित्र को उपयुक्त शब्द दिये हैं. सुगढ़ रचना के…"
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"आ. भाई अशोक जी, सादर अभिवादन। चौपाइयों पर उपस्थिति और उत्साहवर्धन के लिए आभार। तुकांतता के दोष में…"
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"आ. भाई अखिलेश जी, सादर अभिवादन। चौपाइयों पर उपस्थिति, स्नेह और मार्गदर्शन के लिए हार्दिक आभार। आपकी…"
yesterday
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"हार्दिक धन्यवाद आभार आपका लक्ष्मण भाईजी"
yesterday
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"हार्दिक धन्यवाद लक्ष्मण भाई "
yesterday
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय अशोक भाईजी आदरणीय अशोक भाईजी  चौपाई में चित्र का  सम्पूर्ण  चित्रण हुआ है।…"
yesterday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"चप्पल उसकी सिली न जाती। बिन चप्पल के वह रह जाती।।....वाह ! वाह ! प्रदत्त चित्र की आत्मा का भाव आपने…"
yesterday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service