For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

रचनाओं को सम्मानित करने की एक अनूठी पहल @ महीने की सर्वश्रेष्ठ रचना ( Best Creation of the Month )

ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार के सभी सदस्यों को एडमिन का प्रणाम.
यह घोषित करते हुये मुझे अपार प्रसन्नता हो रही है कि OBO पर पोस्ट होने वाली अच्छी रचनाओं को सम्मानित करने की एक अनूठी पहल आपके OBO प्रबंधन टीम द्वारा की जा रही है, प्रत्येक महीने में ओपन बुक्स ऑनलाइन पर पोस्ट होने वाली रचनाओं से किसी एक सर्वश्रेष्ठ रचना को चुनकर उसे मुख्य पृष्ठ पर महीने की सर्वश्रेष्ठ रचना ( Best Creation of the Month ) के रूप में लेखक / लेखिका के छाया चित्र के साथ प्रकाशित किया जायेगा |

इसके लिये ओपन बुक्स ऑनलाइन के प्रधान संपादक की अध्यक्षता मे एक पांच सदस्यों की निर्णायक कमेटी बनाई गई है जो प्रत्येक महीने के 1 से लेकर माह की आखिरी तारीख तक पोस्ट होने वाली रचनाओं से अपनी-अपनी पसंद की किन्ही दो रचनाओं का चुनाव कर प्रधान संपादक को देंगे, पुनः उन चुनी हुई रचनाओ से प्रधान संपादक महोदय किन्ही एक रचना का चुनाव करेंगे जो उस महीने की सर्वश्रेष्ठ रचना होगी तथा उस रचना को "महीने की सर्वश्रेष्ठ रचना" के रूप मे अगले महीने के 5 तारीख तक मुख्य पृष्ठ पर प्रकाशित कर दिया जायेगा |
महीने की सर्वश्रेष्ठ रचना ( Best Creation of the Month ) के चयन का अंतिम निर्णय OBO के प्रधान संपादक का होगा तथा इसपर किसी भी सदस्य या पाठक को टिप्पणी करने का अधिकार नहीं होगा |

 

संशोधन :-

 

  • माह जुलाई से एक छोटा सा संशोधन किया गया है, तदनुपरांत अब महीने की सर्वश्रेष्ठ रचना का शीर्षक लिंक सहित व रचनाकार के छाया चित्र के साथ ओ बी ओ मुख्य पृष्ठ पर प्रकाशित किया जायेगा, पाठक रचना के शीर्षक पर क्लिक कर पूरी रचना पढ़ सकते है |

 

  • जनवरी 2012  से "महीने की सर्वश्रेष्ट रचना" को भी नगद पुरस्कार दिया जायेगा | 

           पुरस्कार का नाम      :- "महीने की सर्वश्रेष्ट रचना पुरस्कार"

           पुरस्कार की राशि     :- रु. 551/- मात्र ( अब 1100/-जनवरी 2013 से सशोधित) 
          पुरस्कार के प्रायोजक :- ( जनवरी 2012 से दिसंबर 2012 तक )

                                                     गोल्डेन बैंड इंटरटेनमेंट ( G-Band )
                                             H.O.F-315, Mahipal Pur-Ext. New Delhi.

 

जनवरी 2013 से पुरस्कार राशि रु. 1100/-  Ghrix Technologies (Pvt) Limited, Mohali  के सौजन्य से कर दिया गया है ।

New :- दिनांक १ जनवरी २०१४ के प्रभाव से प्रायोजक मिल जाने तक नगद पुरस्कार राशि प्रदान नहीं की जायेगी, यह पोस्ट इस हद तक संशोधित |

Views: 25160

Reply to This

Replies to This Discussion

आदरणीय प्रधान संपादक महोदय जी,आप सभी का तहे दिल बहुत बहुत आभारी हूँ कि आप सभी ने मुझे प्रोत्साहित करते हुए लेखन प्रशिक्षण दिया और 'मुखाग्नि' की समीक्षा कर रचना का मान बढ़ाया।बहुत बहुत हार्दिक धन्यवाद आदरणीय जी। ज़रूरी कामों से बाहर गया हुआ था, सो टिप्पणियों के जवाब समय पर नहीं दे सका।

तहे दिल बहुत बहुत धन्यवाद ओबीओ में मेरे छायाचित्र सहित रचना का उल्लेख प्रकाशित करने के लिए।
विनम्र निवेदन है कि एक बार पुनः मेरे नाम में टंकण त्रुटि हो गई है।
'शाहजाद' नहीं है, बल्कि 'शहज़ाद' है। हिन्दी में पूरा सही नाम यहाँ पर यह रहेगा-
_शेख़ शहज़ाद उस्मानी

वैसे दस्तावेज़ों व बैंक में मेरा पूरा सही नाम यह है-
_शेख़ शहज़ाद उल्लाह उस्मानी

कृपया ओबीओ मुख्य पृष्ठ पर व दस्तावेज़ों में मेरा नाम _शेख़ शहज़ाद उस्मानी _प्रकाशित कीजिएगा।
मेरा छायाचित्र व पूरा पता मेरी ओबीओ प्रोफाइल में पहले से उपलब्ध है, फिर भी मैं निर्देश अनुसार ई-मेल से शीघ्र ही प्रेषित कर रहा हूँ। सहयोग तथा असीम प्रोत्साहन हेतु हार्दिक धन्यवाद।

अक्टूबर - 2015 / प्रदर्शित 16 नवम्बर'15 से 17 दिसंबर'15 तक 

शीर्षक :- फूल चोर

लेखक :- नीता कसार

निवास स्थान :- जबलपुर (म.प्र.)

आदरणीया नीता कसार जी, आपकी रचना विगत माह की सर्वश्रेष्ठ रचना के रूप में चयनित हुई है. इस हेतु आपके रचनाकर्म के प्रति सादर भाव हैं. हार्दिक बधाइयाँ और शुभकामनाएँ. 

आदरणीया नीता जी, आपकी रचना  फूल चोर के  विगत माह की सर्वश्रेष्ठ रचना के रूप में चयनित होने की हार्दिक बधाई 

आदरणीया नीता जी आपकी रचना फूल चोर को माह की सर्वश्रेष्‍ठ रचना चुने जाने पर हार्दिक बधाई ।

आदरणीया नीता जी , आपकी रचना ' फूल चोर ' पिछले माहीने की सर्वश्रेष्ठ रचना के रूप में चयनित हुई है , आपको हार्दिक बधाइयाँ  ॥

जी आपका हार्दिक आभार आद०गिरिराज भंडारी जी कथा के लिये ।

आदरणीया नीता कसार जी, आपकी रचना 'फूल चोर' को विगत माह  की सर्वश्रेष्‍ठ रचना चुने जाने पर दिल से बधाई एवं शुभकामनायें ।

दिल से आभार आपका आद०राजेशकुमारी जी कथा पर हौंसलाअफजाई के लिये ।

आदरणीया नीता कसार जी, विगत माह में आपकी रचना "फूल चोर" को  सर्वश्रेष्ठ रचना के रूप में चयनित होने  पर आपको. हार्दिक बधाइयाँ और शुभकामनाएँ. | सादर 

बहुत बहुत आभार आपका आद०लक्ष्मण रामानुज लड़ीवाला जी कथा के लिये उत्साहवर्धन हेतु ।

आदरणीया नीता जी ,इस उपलब्धि पर ढेरों  बधाईयाँ

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Ashok Kumar Raktale posted a blog post

चौपाइयाँ

*दोहा*बरखा के बढ़ते क़दम, आये  हैं  अब पास।दूर नहीं है साजना, सुरभित सावन मास।।*चौपाई*वह फुहार वह साथ…See More
Tuesday
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"  आदरणीय चेतन प्रकाश साहब सादर नमस्कार, यही तो मुख्य है विषय है इस रचना का. नदी नहीं उफ़नाई है.…"
Tuesday
Chetan Prakash commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय,  अशोक  रक्ताले साहब, नमस्कार  !  लेकिन  यह कैसी "रिमझिम…"
Tuesday
Profile IconShyamsundar Chatterjee , Alamseti ajita kumar and Dr. Mohd Israr joined Open Books Online
Tuesday
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत रचना की सारगर्भित समीक्षा कर आपने मेरे सृजन कार्य को सार्थकता…"
Saturday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"परम आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम - सर सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार…"
Jul 10

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"वायव्य दशा के प्रस्तुतीकरण के क्रम में बना विश्वास प्रस्तुति की शाब्दिकता को स्थापित करता हुआ सफल…"
Jul 10

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"संसार का मंच एक गंभीर विषय है. तदनुरूप आपका प्रयास श्लाघनीय है, आदरणीय सुशील सरना जी.  कई…"
Jul 10

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय अशोक भाईजी, कितनी निष्कपट, कितनी भोली, कितनी सरस कविता हुई है ! जैसे, कोई अबोध बच्चा…"
Jul 10
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"आदरणीय  अशोक रक्ताले जी सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार आदरणीय…"
Jul 9
Ashok Kumar Raktale commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"चुप रहिए...  वाह  क्या रदीफ़ है, इसे देखकर ही मैं हाज़िर हो गया.  रहना हो भारत में…"
Jul 5
Ashok Kumar Raktale commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"अभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।.....सच है अभिनय जीवन की…"
Jul 5

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service