For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

जिंदगी रेत की मानिंद सरक जाती है
ये मेरी जीस्त हरेक गाम लरज जाती है
तू खफा है तो हुआ कर या रब
सामने मेरे फकत माँ ही काम आती है
ये हुस्न ये शबाब ये नामो शौकत
तूँ बता बाद में मरने के किधर जाती है
मेरी किस्मत है जैसे आंधियो में रेत के घर
जब चमकती है सरे राह बिखर जाती है
यूँ हुआ बेवफा मुझी से जहाँ
याद करता हूँ वफ़ा आँख बरस जाती है
अब मेरा दिल है मेरी जां है और बस मैं हूँ
उसको देखूं कभी ये रूह तरस जाती है
अब तो घर चल बहुत ही रात हुई अब तो मनुु
दूर होता हूँ तभी घर की भी याद आती है
मौलिक एवम अप्रकाशित
विजय कुमार "मनु"

Views: 845

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by umesh katara on January 29, 2015 at 7:54pm

सुन्दर भाव

Comment by दिनेश कुमार on January 28, 2015 at 5:46pm
बहुत अच्छा काम किया भाई मिथिलेश जी।
Comment by vijay on January 28, 2015 at 10:00am
जी डॉ.साहिब मई अमल करूँगा
धन्यवाद
Comment by Dr Ashutosh Mishra on January 28, 2015 at 9:56am

aadarneey vijay jee is prayas ke liye hardik badhaaayee ..aadarneey mithilesh jee ke mashwire par amal karke aapko nischit hee faaida hoga //haardik shubhkaamnaaon ke sath saadar 

Comment by vijay on January 28, 2015 at 8:21am
आप सभी गुनीजनों का बेहद आभार जो आपने मेरा मार्ग दर्शन किया
एक बार फिरसे धन्यवाद

सदस्य कार्यकारिणी
Comment by मिथिलेश वामनकर on January 28, 2015 at 12:47am

आदरणीय विजय कुमार 'मनु' जी आपकी रचना पढ़ी. भाव बहुत अच्छे है, तुक भी बढ़िया मिल रहा है. आपकी लेखनी संभावनाओं से भरी हुई है. बस सही दिशा में प्रयास करने की आवश्यकता है.अब आपकी रचना पर बात करें तो यह एक भावनाओं से परिपूर्ण रचना है जो कविता या गीत होने का आभास देती है किन्तु इसे ग़ज़ल नहीं कहा जा सकता. ग़ज़ल में अशआर (बहुत से शेर) होते है, हर शेर दो मिसरों से बनता है. ग़ज़ल का पहला शेर मतला कहलाता है जिसके दोनों मिसरे हमकाफिया और एक ही रदीफ वाले होते है. जैसे आदरणीय खुर्शीद सर की Latest Blog में पोस्ट इस  ग़ज़ल को देखें -

उमंगों के चरागों को बुझाओ मत..... 

उजाले को अँधेरों से डराओ मत...... ये दोनों मिसरे या पंक्तिया मतला है जिसमे मत रदीफ़ और बुझाओ, डराओ का आओ काफिया है यहाँ दोनों मिसरे हमकाफिया है 

 

न फेंको तुम इधर कंकर तगाफ़ुल का          

परिंदे हसरतों के यूं उड़ाओ मत......  बाकी शेर में दूसरा मिसरा हमकाफिया होता है जैसे उडाओं मत का उड़ाओं काफिया व मत रदीफ़ 

 

ग़ज़ल हमेशा बहर में लिखी जाती है अर्थात मात्रा युग्म की आवृत्ति में जैसे इस ग़ज़ल की मात्रा युग्म 1222-1222-1222 है 

1222  / 1222  /    1222

उमंगों के/  चरागों को / बुझाओ मत

उजाले को /अँधेरों से /   डराओ मत

अब आपकी रचना पर बात करे तो इसमें काफिया और रदीफ़ शेर-दर-शेर बदल गए है और बहर का पालन भी नहीं हुआ है.

जैसे आपके रदीफ़ कहीं - जाती है तो कहीं आती है 

काफिया - सरक , लरज, काम, किधर बिखर बरस तरस और याद बनाए है जो बिलकुल अलग अलग है क्योकि इनमे कोई तुकान्त नहीं है. खैर शुरुआत है. यदि आप ग़ज़ल कहना चाहते है तो आप सही मंच पर आये है, यहाँ ग़ज़ल सहित अन्य काव्य विधाओं से सम्बंधित अनमोल खज़ाना भरा पड़ा है. आप ग़ज़ल सीखने के लिए ग़ज़ल की कक्षा और ग़ज़ल की बातें Join करे तो आपको बहुत कुछ मिलेगा. आपको लगेगा खज़ाना हाथ लग गया . सुलभ सन्दर्भ हेतु लिंक दी है 

http://www.openbooksonline.com/group/kaksha

http://www.openbooksonline.com/group/gazal_ki_bateyn

Comment by somesh kumar on January 27, 2015 at 11:31pm

भाई अच्छा प्रयास है ,जिस विधा में लिख रहे हैं उसकी कुछ अच्छी रचनाओं को पढ़े ,नियमों को पढ़े ,जल्दी ही उम्दा साहित्य आपकी कलम से निकलेगा |

Comment by gumnaam pithoragarhi on January 27, 2015 at 8:48pm
वाकई बहर और काफिया समझ नहीं पाया कृपया शंका समाधान करें

सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on January 27, 2015 at 8:08pm

आदरणीय , बहर समझ नहीं पाया , बातें सुन्दर कहीं है , आपको बधाइयाँ ।

Comment by Rahul Dangi Panchal on January 27, 2015 at 7:59pm
सुन्दर गजल भाई जी

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Ashok Kumar Raktale posted a blog post

चौपाइयाँ

*दोहा*बरखा के बढ़ते क़दम, आये  हैं  अब पास।दूर नहीं है साजना, सुरभित सावन मास।।*चौपाई*वह फुहार वह साथ…See More
yesterday
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"  आदरणीय चेतन प्रकाश साहब सादर नमस्कार, यही तो मुख्य है विषय है इस रचना का. नदी नहीं उफ़नाई है.…"
yesterday
Chetan Prakash commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय,  अशोक  रक्ताले साहब, नमस्कार  !  लेकिन  यह कैसी "रिमझिम…"
yesterday
Profile IconShyamsundar Chatterjee , Alamseti ajita kumar and Dr. Mohd Israr joined Open Books Online
yesterday
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत रचना की सारगर्भित समीक्षा कर आपने मेरे सृजन कार्य को सार्थकता…"
Saturday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"परम आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम - सर सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार…"
Friday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"वायव्य दशा के प्रस्तुतीकरण के क्रम में बना विश्वास प्रस्तुति की शाब्दिकता को स्थापित करता हुआ सफल…"
Friday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"संसार का मंच एक गंभीर विषय है. तदनुरूप आपका प्रयास श्लाघनीय है, आदरणीय सुशील सरना जी.  कई…"
Friday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय अशोक भाईजी, कितनी निष्कपट, कितनी भोली, कितनी सरस कविता हुई है ! जैसे, कोई अबोध बच्चा…"
Friday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"आदरणीय  अशोक रक्ताले जी सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार आदरणीय…"
Jul 9
Ashok Kumar Raktale commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"चुप रहिए...  वाह  क्या रदीफ़ है, इसे देखकर ही मैं हाज़िर हो गया.  रहना हो भारत में…"
Jul 5
Ashok Kumar Raktale commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"अभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।.....सच है अभिनय जीवन की…"
Jul 5

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service