For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"रिपोर्ट्स  आ गईं  बहू ?''

"जी "

"इतना परेशान होने की ज़रुरत नहीं है I चार साल  ही तो हुए हैं शादी को I  लग कर इलाज करवाना , सब ठीक होगा I  नारी  की पूर्णता माँ बनने में ही है ,   ऐसी  दकियानूसी  बातें  मत सोचना I  तुम्हे  एक  मॉर्डन सास मिली है , भाग्यशाली हो तुम "I

"पर मेरी सारी रिपोर्ट्स नॉर्मल है , प्रॉब्लम इनकी रिपोर्ट्स में है "I

"क्या ? इसने भी करवाया था टेस्ट ?"

"हाँ , और  मै  भी  इन्हें ये ही समझा रही थी  कि  सब ठीक हो जायगा I  और ये भी समझाया कि  संतान नहीं पैदा  कर पाने का ये अर्थ थोड़ी है कि स्त्री या पुरुष की पूर्णता में कोई कमी है I  अब  आप  भी समझा देनाI" 

"क्या  चपड़  चपड़  बोले जा रही हो I  दूसरी  जगह  से  फिर से करवाउंगी  मैं  टेस्ट I  और  तुम ज्यादा मॉर्डन  बन रही हो ,  कुछ  लिहाज शर्म  है कि नहीं ?"

मौलिक और अप्रकाशित 

Views: 707

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by kanta roy on July 22, 2015 at 12:37pm
बरदास्त के बाहर है यह मानना कि पुरूष बाँझ हो सकता है । बरसों लगे है समाज को इसे स्वीकार करने में । मेरा तो ये मानना है कि मानव जीवन में संतानोत्पत्ति ही जीवन की सार्थकता नहीं होती है । सार्थक जीवन समाजिक स्तर पर दूसरों के लिए जीने में होती है । सोच कर देखे तो जरा कि बाँझपन हमें कितना विस्तार दे सकता है ! पूरे दुनिया में समस्त अनाथों में हम अपने ममता को न्योछावर कर कई बच्चों के माता - पिता हो सकते है । अपना बच्चा होना हमें स्वार्थ के वशीभूत कर जाता है ।हम निज हित ,निज सुख में विलुप्त हो जाते है । मै तो कहती हूँ बाँझ होने को हमें वरदान समझना चाहिए कि ईश्वर ने हमें किसी खास काम के लिए चुन लिया है और हमें उस खास जीवन को खास तरीके से जीने की उत्साह करना चाहिए ।निज हित ,निज सुख के लिए तो जानवर भी प्रयास कर लेते है । जीवन की सार्थकता तो परहित में जीने से ही है । बधाई आदरणीया प्रतिभा पाण्डेय जी कि आपकी कथा ने चिंतन को बडा ही विस्तार दिया है । सादर
Comment by TEJ VEER SINGH on July 21, 2015 at 3:41pm

आदरणीय  प्रतिभा जी,बहुत ही उमदा लघुकथा!अपना सिक्का किसी को भी खोटा नज़र नहीं आता!सासु जी के तेवर एक दम से बदल गये!हार्दिक बधाई!

Comment by धर्मेन्द्र कुमार सिंह on July 21, 2015 at 10:34am
बढ़िया लघुकथा, बधाई
Comment by VIRENDER VEER MEHTA on July 20, 2015 at 10:27pm
आदरणीय प्रतिभा जी कथा में सास रूपी नारी की मानसिकता कितनी मुखर हो कर आयी है यही विशेषता इस कथा का लाजवाब पक्ष है। इस सुन्दर लघुकथा के लिये सादर बधाई स्वीकार करे।

सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on July 20, 2015 at 9:59pm

अपने बेटे में कमी कहाँ हजम होती है आसानी से ,बहु में कमी दुनिया भर में गाती फिर जायेंगी किन्तु बेटे की कमी हरगिज नहीं बतायेंगी ये डबल स्टैण्डर्ड वाली मानसिकता ही सास बहू के रिश्तों को बदनाम किये हुए है बहुत अच्छाई से आपने इसे लघुकथा के माध्यम से दर्शाया है बहुत अच्छी लघु कथा हार्दिक बधाई प्रतिभा जी| 

Comment by विनय कुमार on July 20, 2015 at 9:51pm

बढ़िया लघुकथा हुई है आदरणीया , बधाई .

Comment by Ram Ashery on July 20, 2015 at 9:21pm

आपके विचार अति उत्तम हैं सभी लोगों को अपनी सोच स्त्री के प्रति सहज रखना चाहिए क्योकि सब कुछ अपने हाथ में नहीं होता 

Comment by Omprakash Kshatriya on July 20, 2015 at 9:03pm

"क्या  चपड़  चपड़  बोले जा रही हो I  दूसरी  जगह  से  फिर से करवाउंगी  मैं  टेस्ट I  और  तुम ज्यादा मॉर्डन  बन रही हो ,  कुछ  लिहाज शर्म  है कि नहीं ?"......कथनी  में  अंतर व्यक्त करती बेहत्तर रचना .

बधाई आप को आ    pratibha pande जी 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by मिथिलेश वामनकर on July 20, 2015 at 8:55pm

आदरणीया प्रतिभा जी, बढ़िया लघुकथा हुई है हार्दिक बधाई 


प्रधान संपादक
Comment by योगराज प्रभाकर on July 20, 2015 at 8:36pm

कृपया शब्दों के मध्य इतना ज़्यादा गैप न दिया करें आ० प्रतिभा पाण्डेय जी।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  आदरणीय,  तकनीकी दृष्टिकोण से मैं कुछ  अधिक नहीं कह सकता । किन्तु यदि हमारा …"
Jun 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सभी विद्वद्जन अपने-अपने हिसाब कुछ न कुछ चर्चा कर रहे हैं, उपाय बता रहे हैं, आदरणीय ..  आप भी…"
Jun 12
Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" आदरणीय सौरभ साहब,  अंततोगत्वा कुछ ऐसा प्रबंध तो होना ही चाहिए कि ओ,बी,ओ पराभव को प्राप्त…"
Jun 12
जगदानन्द झा 'मनु' added a discussion to the group मैथिली साहित्य
Thumbnail

भक्ति गजल

सजल कन्हाइ रूपक रस बहाबैएहरिक ई रूप दुनियाकेँ रिझाबैएमुकुटपर पैंख मोरक मोहनी सोहैहियामे रस सिनेहक ई…See More
Jun 11

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  उत्साहित बने रहने और सतत चलते रहने के सुझाव से निस्सृत होती सकारात्मकता का आयाम आश्वस्तिकारी…"
Jun 8
धर्मेन्द्र कुमार सिंह replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जब कविता कोश चल सकता है तो ओबीओ क्यूँ नहीं। वहाँ भी शुरू में जो लोग थे आज नहीं हैं। नए-नए लोग…"
Jun 6

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"चर्चा में आपकी उपस्थिति तथा आपके भावमय शब्दों का स्वागत है आदरणीय मिथिलेश जी. "
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "प्यारी दुश्मन" -[लघु कथा] (18)
"मेरी इस रचना के अवलोकन हेतु पाठकों को हार्दिक धन्यवाद।"
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "शह और शिकस्त" - [लघुकथा] 25 (शतरंज संदर्भित) - शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"मेरी इस रचना पर 446 अवलोकन हेतु हार्दिक आभार पाठकों के प्रति।"
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post सूरज के तेवर (लघुकथा) [छंदोत्सव-58 चित्र से प्रेरित] /शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"रचना पटल पर उपस्थिति, समीक्षात्मक टिप्पणी और सवाल हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीया कान्ता रॉय जी। मेरी…"
Jun 5
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" सादर नमस्कार आदरणीय मंच। कुछ अन्य सुझाव: 1- सदस्यों से सहयोग राशि एकत्रित कर ओबीओ की पत्रिका…"
Jun 1
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अच्छा सुझाव"
Jun 1

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service