For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-27 (विषय: भंवर)

आदरणीय साथिओ,

सादर नमन।
.
"ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" के पिछले  26 अंकों में हमारे साथी रचनाकारों ने जिस उत्साह से इसमें हिस्सा लिया और इसे सफल बनाया, वह सच में हर्ष का विषय हैI कठिन विषयों पर भी हमारे लघुकथाकारों ने अपनी उच्च-स्तरीय रचनाएँ प्रस्तुत कींI विद्वान् साथिओं ने रचनाओं के साथ साथ उनपर सार्थक चर्चा भी की जिससे रचनाकारों का भरपूर मार्गदर्शन हुआI इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए प्रस्तुत है:
.
"ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-27 
विषय: "भंवर"
अवधि : 29-06-2017 से 30-00-2017 
.
अति आवश्यक सूचना :-
1. सदस्यगण आयोजन अवधि के दौरान अपनी एक हिंदी लघुकथा पोस्ट कर सकते हैं
2. रचनाकारों से निवेदन है कि अपनी रचना/ टिप्पणियाँ केवल देवनागरी फॉण्ट में टाइप कर, लेफ्ट एलाइन, काले रंग एवं नॉन बोल्ड/नॉन इटेलिक टेक्स्ट में ही पोस्ट करें।
3. टिप्पणियाँ केवल "रनिंग टेक्स्ट" में ही लिखें, १०-१५ शब्द की टिप्पणी को ३-४ पंक्तियों में विभक्त न करें। ऐसा करने से आयोजन के पन्नों की संख्या अनावश्यक रूप में बढ़ जाती है तथा "पेज जम्पिंग" की समस्या आ जाती है। 
4. रचना पोस्ट करते समय कोई भूमिका, अपना नाम, पता, फोन नंबर, दिनांक अथवा किसी भी प्रकार के सिम्बल/स्माइली आदि भी लिखे/लगाने की आवश्यकता नहीं है।
5. प्रविष्टि के अंत में मंच के नियमानुसार "मौलिक व अप्रकाशित" अवश्य लिखें।
6. एक-दो शब्द की चलताऊ टिप्पणी देने से गुरेज़ करें। ऐसी हल्की टिप्पणी मंच और रचनाकार का अपमान मानी जाती है।
7. नियमों के विरुद्ध, विषय से भटकी हुई तथा अस्तरीय प्रस्तुति तथा गलत थ्रेड में पोस्ट हुई रचना/टिप्पणी को बिना कोई कारण बताये हटाया जा सकता है। यह अधिकार प्रबंधन-समिति के सदस्यों के पास सुरक्षित रहेगा, जिस पर कोई बहस नहीं की जाएगी.
8. आयोजनों के वातावरण को टिप्पणियों के माध्यम से समरस बनाये रखना उचित है, किन्तु बातचीत में असंयमित तथ्य न आ पायें इसके प्रति टिप्पणीकारों से सकारात्मकता तथा संवेदनशीलता आपेक्षित है।
9. आयोजन से दौरान रचना में संशोधन हेतु कोई अनुरोध स्वीकार्य न होगा। रचनाओं का संकलन आने के बाद ही संशोधन हेतु अनुरोध करें। 
.
यदि आप किसी कारणवश अभी तक ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार से नहीं जुड़ सके है तो www.openbooksonline.com पर जाकर प्रथम बार sign up कर लें.
.
.
मंच संचालक
योगराज प्रभाकर
(प्रधान संपादक)
ओपनबुक्स ऑनलाइन डॉट कॉम

Views: 14778

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

मुहतर्मा कल्पना साहिबा, प्रदत्त विषय पर अच्छी लघुकथा हुई है,मुबारकबाद क़ुबूल फरमायें
Dhanyawad Adarniya Tasdiq sahab

स्त्री जीवन स्वयं में ही एक भंवर से कम नहीं. बढ़िया लगी आपकी लघुकथा आ. कल्पना जी. शीर्षक बहुत उम्दा है. कहानी कहने का अन्दाज़ भी पसन्द आया. मेरी तरफ़ से हार्दिक बधाई स्वीकार कीजिए. सादर.

Sadar dhanyawad Adarniya Mahindra ji
अनूठे ठंग से कही है कथा आपने मुग्ध कर दिया हार्दिक बधाई
धन्यवाद दी

सहज व तीक्ष्‍ण प्रभाव से विषय को सार्थक करने के सफल व सार्थक प्रयास हेतु शुभकामनाएं । सधा हुआ शिल्‍प व कसवाट भरपूर शिल्‍प की बारीक बुनावट और ऊपर से सटीक शीर्षक चयन । वाह! हार्दिक शुभकामनाएं ।

Sadar dhanywad aadarniya Sir

(अँधेरी सुरंग)

 

सब कुछ इतनी तेज़ी से घटित हुआ कि वह भौचक्का रह गया थाI शाम के धुंधलके में वह दूर खड़ा अपने घर की छत पर जगमगाती झालरों को अपलक निहार रहा था कि तभी ब्रेक लगने की तेज़ आवाज़ से वह चौंक उठा थाI इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, चार पाँच नकाबधारी उसे ज़बरदस्ती गाड़ी में डालकर अज्ञात स्थान की तरफ चल पड़े थेI  
"अरे कौन हो तुम लोग? मुझे कहाँ लिए जा रहे हो?" वह गला फाड़कर चिल्लाया था, उसने कई बार छूटने की कोशिश की किन्तु असफल रहा थाI आबादी से दूर जब उसको गले से पकड़ कर नीचे उतारा गया तो सामने एक लम्बे चौड़े आदमी को देखकर उसके मुँह से बरबस निकला:
"कमांडर साहिब! आप?"  
"इधर आ बे! तुझे कई बार संदेसा भिजवाया, तू आया क्यों नहीं?"

"मैंने आपको पहले ही बता दिया था कि मैं अब ये काम नहीं करूँगाI"
"कमीने! जुबान लड़ाता है?" कमांडर की ऑंखें ज्वाला उगल रही थींI
"नहीं कमांडर! मैंने आपका कोई हुकुम टाला आज तक? कितनी बार अपनी जान की बाज़ी लगाई आपके एक बोल परI" वह डर से काँप रहा थाI
"तो कोई एहसान किया साले? उसके एवज़ हमने तुझे आलीशान मकान दिया, पैसा दिया, ऐशो आराम की हर चीज़ दीI तेरी माँ के इलाज पर लाखों रुपये खर्च किए, भूल गया सूअर?"
“नहीं कमांडर, लेकिन...”
"तू चुपचाप हथियार उठा, आज रात बहुत बड़े मिशन पर जाना है हमेंI" कमांडर कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थाI
"लेकिन आज तो मैं बिलकुल भी कहीं नहीं जा सकताI"
"क्यों? आज क्या तकलीफ़ है तुम्हें?" कमांडर ने आँखें तरेरते हुए पूछाI
"आज रात मेरी बहन की शादी हैI"
"शादी-वादी छोड़, सिर्फ अपने मकसद पर ध्यान देI" कमांडर ने उसकी बात अनसुनी करते हुए आदेशात्मक स्वर में कहाI 
"मगर मेरी एक ही तो बहन है, मेरा वहाँ रहना बेहद ज़रूरी हैI" उसने गिड़गिड़ाते हुए कहाII  
"सीधी तरह मिशन के लिए तैयार हो जा, कहीं ये न हो कि तेरी बहन की सुहागरात यहीं मना देंI" कमांडर की धमकी सुनकर वह सूखे पत्ते की तरह काँप उठाII  
"ले आएँ उठाकर उसे कमांडर?" एक बंदूकधारी ने मूँछ को ताव देते हुए कहा कुटिल स्वर में कहाI
"नहीं नहीं! ऐसा गज़ब मत करना, मैं अभी तैयार होता हूँI” उसने कमांडर के पैरों में गिरते हुए कहाI “लेकिन कमांडर बस ये आखरी बार है, इसके बाद मैं यह काम हरगिज़ नहीं करूँगाI” उसने हिम्मत बटोरते हुए कहाI

“आखरी बार? हाहाहाहा!!” एक सामूहिक ठहाका गूँजाI

कमांडर ने उसे कंधे से पकड़ कर उठाया और बंदूक उसकी तरफ बढ़ाते हुए कहा:

“ध्यान से सुन! जो रास्ता हमने चुना है न, वहाँ अन्दर आने का दरवाज़ा तो है मगर बाहर जाने का नहीं हैI” 
उसने बंदूक पकड़ तो ली, लेकिन आज उसे बंदूक से भयानक घिन आ रही थीI

.

(मौलिक और अप्रकाशित)

// वहाँ अन्दर आने का दरवाज़ा तो है मगर बाहर जाने का नहीं है// ...आतंक की दुनिया की 'भयावह भंवर' व बालकों/युवाओं का 'भावपूर्ण/दर्दनाक मंज़र/भंवर' शाब्दिक करती बेहतरीन प्रवाहमय लघुकथा के लिए सादर हार्दिक बधाई एवं आभार मुहतरम जनाब योगराज प्रभाकर साहब। संवादों के साथ बढ़िया बोडी-लैंग्विज़ भी शाब्दिक हुई है। शीर्षक भी रचना व कथ्य अनुरूप बेहतरीन है।

रचना पसंदीदगी के लिए दिल से शुक्रिया भाई उस्मानी जी. 

जनाब योगराज प्रभाकर साहिब आदाब,वाह वाह के अलावा कोई लफ़्ज़ सूझ ही नहीं रहा है,कमाल का कथानक,बहतरीन संवाद,शानदार शिल्प किस किस बात की तारीफ़ करूँ,ये लघुकथा हम जैसों के लिए एक पाठशाला है, बहुत कुछ सिखा गई,प्रदत्त विषय पर आयोजन में चार चाँद लगती इस बेमिसाल प्रस्तुति के लिये दिल की गहराइयों से ढेरों दाद के साथ ढेरों मुबारकबाद पेश करता हूँ ।

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  आदरणीय,  तकनीकी दृष्टिकोण से मैं कुछ  अधिक नहीं कह सकता । किन्तु यदि हमारा …"
Sunday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सभी विद्वद्जन अपने-अपने हिसाब कुछ न कुछ चर्चा कर रहे हैं, उपाय बता रहे हैं, आदरणीय ..  आप भी…"
Friday
Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" आदरणीय सौरभ साहब,  अंततोगत्वा कुछ ऐसा प्रबंध तो होना ही चाहिए कि ओ,बी,ओ पराभव को प्राप्त…"
Friday
जगदानन्द झा 'मनु' added a discussion to the group मैथिली साहित्य
Thumbnail

भक्ति गजल

सजल कन्हाइ रूपक रस बहाबैएहरिक ई रूप दुनियाकेँ रिझाबैएमुकुटपर पैंख मोरक मोहनी सोहैहियामे रस सिनेहक ई…See More
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  उत्साहित बने रहने और सतत चलते रहने के सुझाव से निस्सृत होती सकारात्मकता का आयाम आश्वस्तिकारी…"
Jun 8
धर्मेन्द्र कुमार सिंह replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जब कविता कोश चल सकता है तो ओबीओ क्यूँ नहीं। वहाँ भी शुरू में जो लोग थे आज नहीं हैं। नए-नए लोग…"
Jun 6

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"चर्चा में आपकी उपस्थिति तथा आपके भावमय शब्दों का स्वागत है आदरणीय मिथिलेश जी. "
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "प्यारी दुश्मन" -[लघु कथा] (18)
"मेरी इस रचना के अवलोकन हेतु पाठकों को हार्दिक धन्यवाद।"
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "शह और शिकस्त" - [लघुकथा] 25 (शतरंज संदर्भित) - शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"मेरी इस रचना पर 446 अवलोकन हेतु हार्दिक आभार पाठकों के प्रति।"
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post सूरज के तेवर (लघुकथा) [छंदोत्सव-58 चित्र से प्रेरित] /शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"रचना पटल पर उपस्थिति, समीक्षात्मक टिप्पणी और सवाल हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीया कान्ता रॉय जी। मेरी…"
Jun 5
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" सादर नमस्कार आदरणीय मंच। कुछ अन्य सुझाव: 1- सदस्यों से सहयोग राशि एकत्रित कर ओबीओ की पत्रिका…"
Jun 1
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अच्छा सुझाव"
Jun 1

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service