For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-26 (विषय:सबक़)

आदरणीय साथिओ,

सादर नमन।
.
"ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" पिछले महीने अपनी रजत जयंती मना चुकी हैI गत 25 अंकों में हमारे साथी रचनाकारों ने जिस उत्साह से इसमें हिस्सा लिया और इसे सफल बनाया, वह सच में हर्ष का विषय हैI कठिन विषयों पर भी हमारे लघुकथाकारों ने अपनी उच्च-स्तरीय रचनाएँ प्रस्तुत कींI विद्वान् साथिओं ने रचनाओं के साथ साथ उनपर सार्थक चर्चा भी की जिससे रचनाकारों का भरपूर मार्गदर्शन हुआI इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए प्रस्तुत है:
.
"ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-26  
विषय: "सबक़"
अवधि : 30-05-2017 से 31-05-2017 
.
अति आवश्यक सूचना :-
1. सदस्यगण आयोजन अवधि के दौरान अपनी एक हिंदी लघुकथाएँ पोस्ट कर सकते हैं
2. रचनाकारों से निवेदन है कि अपनी रचना/ टिप्पणियाँ केवल देवनागरी फॉण्ट में टाइप कर, लेफ्ट एलाइन, काले रंग एवं नॉन बोल्ड/नॉन इटेलिक टेक्स्ट में ही पोस्ट करें।
3. टिप्पणियाँ केवल "रनिंग टेक्स्ट" में ही लिखें, १०-१५ शब्द की टिप्पणी को ३-४ पंक्तियों में विभक्त न करें। ऐसा करने से आयोजन के पन्नों की संख्या अनावश्यक रूप में बढ़ जाती है तथा "पेज जम्पिंग" की समस्या आ जाती है। 
4. रचना पोस्ट करते समय कोई भूमिका, अपना नाम, पता, फोन नंबर, दिनांक अथवा किसी भी प्रकार के सिम्बल/स्माइली आदि भी लिखे/लगाने की आवश्यकता नहीं है।
5. प्रविष्टि के अंत में मंच के नियमानुसार "मौलिक व अप्रकाशित" अवश्य लिखें।
6. एक-दो शब्द की चलताऊ टिप्पणी देने से गुरेज़ करें। ऐसी हल्की टिप्पणी मंच और रचनाकार का अपमान मानी जाती है।
7. नियमों के विरुद्ध, विषय से भटकी हुई तथा अस्तरीय प्रस्तुति तथा गलत थ्रेड में पोस्ट हुई रचना/टिप्पणी को बिना कोई कारण बताये हटाया जा सकता है। यह अधिकार प्रबंधन-समिति के सदस्यों के पास सुरक्षित रहेगा, जिस पर कोई बहस नहीं की जाएगी.
8. आयोजनों के वातावरण को टिप्पणियों के माध्यम से समरस बनाये रखना उचित है, किन्तु बातचीत में असंयमित तथ्य न आ पायें इसके प्रति टिप्पणीकारों से सकारात्मकता तथा संवेदनशीलता आपेक्षित है।
9. आयोजन से दौरान रचना में संशोधन हेतु कोई अनुरोध स्वीकार्य न होगा। रचनाओं का संकलन आने के बाद ही संशोधन हेतु अनुरोध करें। 
.
यदि आप किसी कारणवश अभी तक ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार से नहीं जुड़ सके है तो www.openbooksonline.com पर जाकर प्रथम बार sign up कर लें.
.
.
मंच संचालक
योगराज प्रभाकर
(प्रधान संपादक)
ओपनबुक्स ऑनलाइन डॉट कॉम

Views: 13112

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

आदरणीय योगराज प्रभाकर जी आदाब, संवादपरक,संदेशप्रद लघुकथा के लिए हार्दिक बधाई स्वीकार करें ।

हार्दिक आभार आ० मोहम्मद आरिफ जी. 

आ. योगराज भाई जी आपकी संवादात्मक शैली की विचारवान कथा के लिए बहुत बहुत बधाई

हार्दिक आभार नयना ताई. 

मुहतरम जनाब योगराज साहिब,प्रदत्त विषय को परिभाषित और संदेश देती सुन्दर लघुकथा के लिए मुबारकबाद क़ुबूल फरमाएं

बहुत बहुत शुक्रिया आ० तसदीक़ अहमद खान साहिब.

आदरणीय योगराज प्रभाकर भाई जी आपकी रचना में विषय, कथ्य, सप्रेषण और शिल्प की बात तो कर ही नही सकते। और व्याकरण की त्रुटियाँ हो भी तो जाहिर है कि टाइपिंग एरर होगी (यदि ईस्टर एग न हो )। अब रही बात करने वाली तो वह है उस 'लक्ष्य' की जो आप की रचना में धीरे धीरे आगे की ओर बढ़ते हुये पाठक के मन में एक उत्तेजना पैदा करने के साथ अंत में एक ऐसी जगह पर लेजाकर छोड़ती है, जहां पाठक एक दम से अचम्भित रह जाता है। प्रस्तुतप्रस्तुत रचना में भी पाठक कभी कल्पना नही कर पाता कि कथित 'दुश्मन' कौन है? इस लाज़वाब और उम्दा रचना के लिए अनुज की ओर से तहे दिल से बधाई कबूल करे। सादर भाई जी।

रचना पर इतने मनोयोग से विषद टिप्पणी देने हेतु हार्दिक आभार स्वीकार करें भाई वीर मेहता जी. 

दिशा तो ठीक है आ० अनुज पर सबक . ईस्टर एग का बहाना नहीं चलेगा .कसौटी  तो फिर कसौटी ही है . कथा की उत्कृष्टता पर कोई प्रश्नचिन्ह नहीं है . सादर .  

आ० डॉ गोपाल नारायण श्रीवास्तव जी. तकरीबन 18-19 साल पहले मेरी कम्पनी का एक यूनिट उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में लगना शुरू हुआ था. वहां के कमर्शियल विभाग की जिम्मेवारी इस अकिचंन को सौंपी गई थी. उस समय मेरे लिए यह बहुत बड़ी जिम्मेवारी थी, जिसकी वजह से मैं तनाव में आ गया था. तब आप जैसे एक वरिष्ठ अधिकारी ने मेरी हालत देखी और मुझे बुलाकर एक बात कही - "मिस्टर प्रभाकर! हमे ये प्रोजेक्ट "एन्जॉय" करना है न कि इसको टेंशन का कारण बनाना है", इन शब्दों ने मुझ पर जादू सा असर किया और वाकई एन्जॉय करते हुए अपने काम को सफल्तासे अंजाम दिया. मेरी बेटी की शादी पर मेरी फेमिली भी टेंशन में थी, तो यही एन्जॉय वाली बात मैंने भी सभी से कही, शादी इतनी बढ़िया और तनावमुक्त ढंग से हुई कि आनंद आ गया. यही एन्जॉय वाला फोर्मुला मैं इस आयोजन में भी फिट किया करता हूँ, जिस से मेरे करीबी बखूबी वाकिफ हैं. तो हुज़ूर! आप भी ज्यादा टेंशन मत लें और आयोजन एन्जॉय करें.                

सर आपके इस एन्जॉय वाली बात को मैंने अपने घर में भी बतायी थी ,मेरी बेटी की शादी में तीन फंक्शन्स करने थे,मुम्बई,भोपाल,और जयपुर ,घर में सब से यही कहा था,जो भी हो एन्जॉय करेंगे वाक़ई जो बाहर से लोग आये थे किसीको भी कोई परेशानी नहीं हुई ,आपने भी शादी देखी थी,सभी ने ये कहा,बेटी की शादी वो भी इतनी मस्ती से ! सर आपकी बात यहाँ पढ़ी तो रोक न पायी खुद को सादर ।

तभी तो ज्ञानी लोग कहते हैं कि जिंदगी बहुत बड़ी उस्ताद होती है जो मौके मौके पर आपको सबक़ देती भी रहती है और सिखाती भी रहती है. 

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity


सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on रामबली गुप्ता's blog post कर्मवीर
"कर्मवीरों के ऊपर आपकी छांदसिक अभिव्यक्ति का स्वागत है, आदरणीय रामबली गुप्त जी.  मनहरण…"
1 hour ago
Jaihind Raipuri posted a blog post

ग़ज़ल

2122    1212    22 आ कभी देख तो ले फ़ुर्सत मेंक्या से क्या हो गए महब्बत में मैं ख़यालों में आ गया उस…See More
6 hours ago
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . . रिश्ते

दोहा पंचक. . . . रिश्तेमिलते हैं  ऐसे गले , जैसे हों मजबूर ।निभा रहे संबंध सब , जैसे हो दस्तूर…See More
6 hours ago
Jaihind Raipuri commented on Admin's group आंचलिक साहित्य
"कुंडलिया छत्तीसगढ़ी छत्तीसगढ़ी ह भाखा, सरल ऐकर बिधान सहजता से बोल सके, लइका अऊ सियान लइका अऊ…"
6 hours ago
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . रिश्ते
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी सृजन के भावों को मान देने का दिल से आभार आदरणीय "
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

तब मनुज देवता हो गया जान लो,- लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'

२१२/२१२/२१२/२१२**अर्थ जो प्रेम का पढ़ सके आदमीएक उन्नत समय गढ़ सके आदमी।१।*आदमीयत जहाँ खूब महफूज होएक…See More
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . रिश्ते
"आ. भाई सुशील जी, सादर अभिवादन। सुंदर दोहै हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
yesterday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . . रिश्ते

दोहा पंचक. . . . रिश्तेमिलते हैं  ऐसे गले , जैसे हों मजबूर ।निभा रहे संबंध सब , जैसे हो दस्तूर…See More
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post देवता क्यों दोस्त होंगे फिर भला- लक्ष्मण धामी "मुसाफिर"
"आ. भाई सौरभ जी, सादर अभिवादन व आभार।"
Saturday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post सच काफिले में झूठ सा जाता नहीं कभी - लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'
"आ. भाई रवि जी, सादर अभिवादन। गजल पर उपस्थिति और सुंदर सुझाव के लिए हार्दिक आभार।"
Saturday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-130 (विषय मुक्त)
"बेशक। सच कहा आपने।"
Saturday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-130 (विषय मुक्त)
"मेरा प्रयास आपको अच्छा और प्रेरक लगा। हार्दिक धन्यवाद हौसला अफ़ज़ाई हेतु आदरणीय मनन कुमार सिंह जी।"
Saturday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service