For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

खुशियाँ और गम, ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार के संग...

ओपन बुक्स ऑनलाइन के सभी सदस्यों को प्रणाम, बहुत दिनों से मेरे मन मे एक विचार आ रहा था कि एक ऐसा फोरम भी होना चाहिये जिसमे हम लोग अपने सदस्यों की ख़ुशी और गम को नजदीक से महसूस कर सके, इसी बात को ध्यान मे रखकर यह फोरम प्रारंभ किया जा रहा है, जिसमे सदस्य गण एक दूसरे के सुख और दुःख की बातो को यहाँ लिख सकते है और एक दूसरे के सुख दुःख मे शामिल हो सकते है |

धन्यवाद सहित
आप सब का अपना
ADMIN
OBO

Views: 93623

Reply to This

Replies to This Discussion

आज मेरी पुत्री 'आराध्या' का प्रथम जन्मदिवस है इस शुभ अवसर पर आप सभी गुरुजनों, अग्रजों एवं मित्रों का शुभाशीष आवश्यक है.

मुबारकाँ भाई अरुण जी,  जन्म दिवस पर बेटी को बहुत बहुत शुभाशीशें। परमपिता परमेश्वर बेटी को लम्बी आयु और हर ख़ुशी व् कामयाबी से नवाज़े।

प्यारी बिटिया 'आराध्या ' को जन्मदिन की ह्रदय से शुभकामनाएं। बिटिया रानी सदा  यूँही मुस्कुराती ईश्वर से यही कामना है..

प्यारी बिटिया 'आराध्या ' को जन्मदिन की ह्रदय से शुभ मंगल कामनाएं। प्रभु बिटियाँ को सुखी लम्बी उम्र प्रदान करे और वह घर का नाम रोशन करे |

प्रिय आराध्या बिटिया को पहले जन्मदिवस पर बहुत बहुत शुभाशीष... बहुत बहुत प्यार.

समय जाते देर नहीं लगती. जो बस अभी-अभी हुआ प्रतीत होता था, देखते न देखते उसके भी इतिहास-वर्तमान की प्रक्रिया प्रारम्भ हो जाती है. यही संसार है. इस संसार का होना आपको बहुत शुभदायी हो भाई.. .
हार्दिक शुभकामनाएँ.

अरुन जी, बिटिया आराध्या को जन्म दिवस पर आशीर्वाद और आपके परिवार को बधाई।

प्यारी प्यारी आराध्या को जन्म दिवस मुबारक और मेरा ढेर सारा आशीर्वाद... और मम्मी पापा दादी दादा नानी नाना सबको  हार्दिक बधाई| 

जन्म दिन पर बिटिया को बहुत-बहुत शुभाशीष! आराध्या जीवन भर यूँ ही हंसती-खिलखिलाती रहे!

प्यारी सी परी को असीम शुभकामनायें...

सदा यूँ ही खिलखिलाती रहो प्याली बित्तू.

happy b'day to youuu...

अरुण जी, बिटिया को ढेरों प्यार व आशीर्वाद l 

भाई अरुन जी, बिटिया को हमारा ढेर सारा आशीष. उसके लिए ये चंद पंक्तियाँ समर्पित हैं:

आराध्या के प्रति

मात-पिता की विमल कल्पना
बन कर तुम हुई साकार
खुशियाँ जागी, सपने जागे
जागी ममता, जागा प्यार.
2.
जीवन के सुंदर उपवन में
सौरभ ऐसे बिखराना
रहो जहाँ खुश रहो सदा
तुम, जग को भी यह सिखलाना.
3.
करो निरंकुश तुमको जो कुछ
इस जीवन में भाता हो
अमर तुम्हारा जन्मदिन हो
अमिट तुम्हारी गाथा हो.
---------------------------शरदिंदु -----------

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 178 in the group चित्र से काव्य तक
"दोहा छंद ++++++++++++ वार्ता निष्फल  शांति की, जारी है फिर युद्ध। कमी तेल औ’ गैस की,…"
5 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 178 in the group चित्र से काव्य तक
"सादर अभिवादन"
12 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 178 in the group चित्र से काव्य तक
"स्वागतम् "
20 hours ago
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा दशम. . . . . उम्र
"आदरणीय विजय निकोर जी सृजन के भावों को मान देने का दिल से आभार आदरणीय "
yesterday
Admin added a discussion to the group चित्र से काव्य तक
Thumbnail

'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 178

आदरणीय काव्य-रसिको !सादर अभिवादन !!  ’चित्र से काव्य तक’ छन्दोत्सव का यह एक सौ…See More
Wednesday
amita tiwari posted a blog post

गर्भनाल कब कट पाती है किसी की

कहीं भी कोई भी माँ अमर तो नहीं होती एक दिन जाना होता ही है सब की माताओ को फिर भी जानते बूझते भी…See More
Tuesday
vijay nikore commented on Sushil Sarna's blog post दोहा दशम. . . . . उम्र
"भाई सुशील जी, सारे दोहे जीवन के यथार्थ में डूबे हुए हैं.. हार्दिक बधाई।"
Tuesday
vijay nikore posted a blog post

प्यार का पतझड़

एक दूसरे में आश्रय खोजतेभावनात्मक अवरोधों के दबाव मेंकभी ऐसा भी तो होता है ...समय समय से रूठ जाता…See More
Tuesday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"प्रारम्भ (दोहे) अंत भला तो सब भला, कहते  सब ये बात। क्या आवश्यक है नहीं, इक अच्छी…"
Sunday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"आदरणीय  जयहिंद रायपुरी जी अच्छा हायकू लिखा है आपने. किन्तु हायकू छोटी रचना है तो एक से अधिक…"
Apr 12
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"हाइकु प्रारंभ है तो अंत भी हुआ होगा मध्य में क्या था मौलिक एवं अप्रकाशित "
Apr 11
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"स्वागतम"
Apr 11

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service