For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-75

परम आत्मीय स्वजन,

ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरे के 75 वें अंक में आपका हार्दिक स्वागत है| इस बार का मिसरा -ए-तरह जनाब अर्श मलसियानी साहब की ग़ज़ल से लिया गया है|

 
"जहाँ सब कुछ हुआ इतनी इनायत और हो जाती "

मुफाईलुन मुफाईलुन मुफाईलुन मुफाईलुन

1222 1222 1222 1222

(बह्र: हजज मुसम्मन सालिम)
रदीफ़ :- और हो जाती
काफिया :- अत (इनायत, बगावत, शराफत आदि)
 

मुशायरे की अवधि केवल दो दिन है | मुशायरे की शुरुआत दिनाकं 23 सितम्बर दिन शुक्रवार को हो जाएगी और दिनांक 24 सितम्बर दिन शनिवार समाप्त होते ही मुशायरे का समापन कर दिया जायेगा.

नियम एवं शर्तें:-

  • "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" में प्रति सदस्य अधिकतम एक ग़ज़ल ही प्रस्तुत की जा सकेगी |
  • एक ग़ज़ल में कम से कम 5 और ज्यादा से ज्यादा 11 अशआर ही होने चाहिए |
  • तरही मिसरा मतले को छोड़कर पूरी ग़ज़ल में कहीं न कहीं अवश्य इस्तेमाल करें | बिना तरही मिसरे वाली ग़ज़ल को स्थान नहीं दिया जायेगा |
  • शायरों से निवेदन है कि अपनी ग़ज़ल अच्छी तरह से देवनागरी के फ़ण्ट में टाइप कर लेफ्ट एलाइन, काले रंग एवं नॉन बोल्ड टेक्स्ट में ही पोस्ट करें | इमेज या ग़ज़ल का स्कैन रूप स्वीकार्य नहीं है |
  • ग़ज़ल पोस्ट करते समय कोई भूमिका न लिखें, सीधे ग़ज़ल पोस्ट करें, अंत में अपना नाम, पता, फोन नंबर, दिनांक अथवा किसी भी प्रकार के सिम्बल आदि भी न लगाएं | ग़ज़ल के अंत में मंच के नियमानुसार केवल "मौलिक व अप्रकाशित" लिखें |
  • वे साथी जो ग़ज़ल विधा के जानकार नहीं, अपनी रचना वरिष्ठ साथी की इस्लाह लेकर ही प्रस्तुत करें
  • नियम विरूद्ध, अस्तरीय ग़ज़लें और बेबहर मिसरों वाले शेर बिना किसी सूचना से हटाये जा सकते हैं जिस पर कोई आपत्ति स्वीकार्य नहीं होगी |
  • ग़ज़ल केवल स्वयं के प्रोफाइल से ही पोस्ट करें, किसी सदस्य की ग़ज़ल किसी अन्य सदस्य द्वारा पोस्ट नहीं की जाएगी ।

विशेष अनुरोध:-

सदस्यों से विशेष अनुरोध है कि ग़ज़लों में बार बार संशोधन की गुजारिश न करें | ग़ज़ल को पोस्ट करते समय अच्छी तरह से पढ़कर टंकण की त्रुटियां अवश्य दूर कर लें | मुशायरे के दौरान होने वाली चर्चा में आये सुझावों को एक जगह नोट करते रहें और संकलन आ जाने पर किसी भी समय संशोधन का अनुरोध प्रस्तुत करें | 

मुशायरे के सम्बन्ध मे किसी तरह की जानकारी हेतु नीचे दिये लिंक पर पूछताछ की जा सकती है....

फिलहाल Reply Box बंद रहेगा जो 23 सितम्बरदिन शुक्रवार  लगते ही खोल दिया जायेगा, यदि आप अभी तक ओपन
बुक्स ऑनलाइन परिवार से नहीं जुड़ सके है तो www.openbooksonline.comपर जाकर प्रथम बार sign upकर लें.


मंच संचालक
राणा प्रताप सिंह 
(सदस्य प्रबंधन समूह)
ओपन बुक्स ऑनलाइन डॉट कॉम

Views: 19332

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

बहुत बढ़िया आ. सुरेन्द्र नाथ सर अच्छी ग़ज़ल हुई है बहुत बहुत बधाई आपको,  आपने हजम का वज्न 12 लिया है मेरी जानकारी के अनुसार हज्म होना चाहिए

आदरणीय सुरेन्द्र नाथ जी, आपकी पहली ग़ज़ल से गुजररहा हूँ. आपकी गज़लों काइंतज़ार रहेगा. 

महज मजहब किताबे क्यों समझते हो अरे नादाँ = किताबों को भला क्यों धर्म कहते हो अरे नादां .. 

आयोजन की इस प्रस्तुति पर हार्दिक बधाइयाँ. 

शुभेच्छाएँ 

वाह ! वाह ! आदरणीय सुरेन्द्र नाथ सिंह जी बहुत अच्छे अशआर हुए हैं.बहुत मुबारकबाद कुबूलें.सादर.

वाह्ह्ह वाह्ह्ह बहुत शानदार ग़ज़ल कही आद० सुरेन्द्र जी जिसके लिए दिल से बधाई लीजिये |इस मंच पर पहली बार पढ़ रही हूँ आपको शायद | आपसे और अपेक्षाएँ बढ़ गई हैं |

अगर तेरी जरा मुझ पर सखावत और हो जाती

मुहब्बत में मेरी थोड़ी शराफत और हो जाती

 

यकीं होता अगर मुझको कि तू हमराह है मेरे 

फरेबों से तो दुनिया के बगावत और हो जाती

 

तुम्हारे होंठ के कुछ फूल कानों में महक उठते

तनिक अहसास में मेरे नजाकत और हो जाती

 

तमन्ना है कि सिर रख दूं तुम्हारे नर्म शानो पर

अदा से इस मुहब्बत में लताफत और हो जाती

 

भरोसा कर अगर तुम दूर तक इतना चले आये

तो दामन थामने की भी इजाजत और हो जाती

 

सजा दूं हाथ में दिलवर खनकती चूड़ियाँ तेरे

जहाँ सब कुछ हुआ इतनी इनायत और हो जाती 

 

अगर हमरूह हो जायें यहाँ ‘गोपाल’ हम दोनों

तो मकबूले मुहब्बत में करामत और हो जाती

 

 

(मौलिक / अप्रकाशित )

 

आदरणीय डा गोपाल नारायण जी वाह वाह हमे आपकी ग़ज़ल का मिजाज बहुत पसंद आया 3 4 5 6 ये शेर बहुत अच्छे लगे हार्दिक बधाई स्वीकार करें आदरणीय।
भरोसा कर अगर तुम दूर तक इतना चले आये
तो दामन थामने की भी इजाजत और हो जाती
इस शेर के भाव में ऊला के तुम शब्द को हम से बदलने पर हमें भाव अधिक स्पष्ट लगा दामन थामने की बात है न् कि थमाने की । शायद हम बात को स्पष्ट कर सके । सादर।

आ० शुक्ल जी  अगर तुम को हम कर देंगे तब  दामन थमाने  की बात सच होगी.  मेरी नजर में शायर दामन थामने की बात करता है उस प्रेमिका से जो उसके साथ दूर तक भरोसा कर चली आयी . सादर .

आदरणीय हमने इस आशय में शेर को समझ था कि नायक नायिका से संबोधित हैंऔर कह रहा है कि "हम तुम्हारे ऊपर इतना भरोसा कर के इतनी दूर तक आ गए है तो आपका दामन की अनुमति और मिल जाये " इस ग़ज़ल में काफिये और रदीफ़ के निर्वाह से शेर को समझने का ही प्रयास किया है । यदि हम गलत है तो मार्ग दर्शन अपेक्षित है । सादर

वाह.... उम्दा ग़ज़ल डा0 गोपाल नारायन जी !!!

बेहतरीन मक़्ते और उम्दा अशआर के लिए बहुत बहुत हार्दिक बधाई आपको आदरणीय डॉ. गोपाल नारायण श्रीवास्तव जी।
जनाब गोपाल नारायण श्रीवास्तव जी आदाब,बहुत ही उम्दा और ख़ूबसूरत ग़ज़ल से नवाज़ा है आपने मंच को,आपका ये प्रयास,क़ाबिल-ए-दाद-ओ-सताइश है । शैर दर शैर दाद के साथ मुबारकबाद क़ुबूल फ़रमाऐं ।

"यकीं होता अगर मुझको कि तू हमराह है मेरे"

:- इस मिसरे में ऐब-ए-तानाफ़ुर का दोष आ गया है,'हमराह है' देख लीजियेगा ,अगर आप मुनासिब समझें तो यह मिसरा इस तरह दुरुस्त हो सकता है :-

"यक़ीं होता अगर मुझको कि तू भी साथ है मेरे"
वाहहह जी बेहद खूबसूरत ग़ज़ल जी आदरणीय। बधाई स्वीकार करे जी।

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Gajendra shrotriya replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"प्रतिष्ठित मंच के सभी सम्माननीय सदस्यों को सादर प्रणाम🙏ओ बी ओ परिवार के समक्ष बनी इस विषम परिस्थिति…"
34 minutes ago
Manjeet kaur replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"ओ बी ओ मंच से बहुत कुछ सीखने को मिला इसके बंद होने की खबर दुखद और पीड़ादाई लगी। अजय गुप्ता जी की…"
22 hours ago
Manjeet kaur commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"धर्मेंद्र कुमार जी आज के मुश्किल दौर में इतना जिगरा ! यथार्थ और सटीक वर्णन के लिए बहुत बहुत बधाई"
22 hours ago
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . .मंच

दोहा सप्तक. . . . . मंचअभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।यह जग…See More
yesterday
धर्मेन्द्र कुमार सिंह posted a blog post

रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)

बह्र: 22 22 22 22 22 2 रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिएजंगल का कानून है पहला, चुप रहिएमँहगाई से…See More
yesterday
रोहित डोबरियाल "मल्हार" posted a blog post

दास्तां

एक हो दास्तां तो सुनाएं,लंबी है कहानी, फिर कभी।मिले थे जिस जगह इक उम्र पहले,वो धुंधली सी निशानी,…See More
yesterday
Awanish Dhar Dvivedi posted a blog post

समय

समय को दोष देना क्यूँ समय जीना सिखाता है समय की गति सुनिश्चित है समय ही तो विधाता है।। समय का खेल…See More
yesterday
धर्मेन्द्र कुमार सिंह commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देश की बदक़िस्मती थी चार व्यापारी मिले (ग़ज़ल)
"बहुत बहुत शुक्रिया आदरणीय सौरभ जी"
yesterday
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"उम्मीद है कि इस पटल से संबंधित कोई अच्छी खबर आएगी।"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देश की बदक़िस्मती थी चार व्यापारी मिले (ग़ज़ल)
"इस सुंदर बुनावट और कहन पर आज नजर पड़ी, आदरणीय धर्मेन्द्र जी.  हार्दिक बधाई   "
May 25
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' shared their blog post on Facebook
May 24
धर्मेन्द्र कुमार सिंह commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देश की बदक़िस्मती थी चार व्यापारी मिले (ग़ज़ल)
"बहुत बहुत शुक्रिया आदरणीय Ravi Shukla जी"
May 24

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service