For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-97

परम आत्मीय स्वजन,

ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरे के 97 वें अंक में आपका हार्दिक स्वागत है| इस बार का मिसरा -ए-तरह जनाब वाली आसी साहब की ग़ज़ल से लिया गया है|

"दूर तुझ से ये ज़मीन-ओ-आसमाँ हो जाएँगे"

2122    2122    2122   212

फाइलातुन   फाइलातुन    फाइलातुन    फाइलुन

(बह्र: रमल मुसम्मन महजूफ़)

रदीफ़ :-हो जाएँगे
काफिया :- आँ  (आसमाँ, बदगुमाँ, शादमाँ, जहाँ आदि)
 

मुशायरे की अवधि केवल दो दिन है | मुशायरे की शुरुआत दिनाकं 27 जुलाई दिन शुक्रवार को हो जाएगी और दिनांक 28 जुलाई  दिन शनिवार समाप्त होते ही मुशायरे का समापन कर दिया जायेगा.

 

नियम एवं शर्तें:-

  • "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" में प्रति सदस्य अधिकतम एक ग़ज़ल ही प्रस्तुत की जा सकेगी |
  • एक ग़ज़ल में कम से कम 5 और ज्यादा से ज्यादा 11 अशआर ही होने चाहिए |
  • तरही मिसरा मतले को छोड़कर पूरी ग़ज़ल में कहीं न कहीं अवश्य इस्तेमाल करें | बिना तरही मिसरे वाली ग़ज़ल को स्थान नहीं दिया जायेगा |
  • शायरों से निवेदन है कि अपनी ग़ज़ल अच्छी तरह से देवनागरी के फ़ण्ट में टाइप कर लेफ्ट एलाइन, काले रंग एवं नॉन बोल्ड टेक्स्ट में ही पोस्ट करें | इमेज या ग़ज़ल का स्कैन रूप स्वीकार्य नहीं है |
  • ग़ज़ल पोस्ट करते समय कोई भूमिका न लिखें, सीधे ग़ज़ल पोस्ट करें, अंत में अपना नाम, पता, फोन नंबर, दिनांक अथवा किसी भी प्रकार के सिम्बल आदि भी न लगाएं | ग़ज़ल के अंत में मंच के नियमानुसार केवल "मौलिक व अप्रकाशित" लिखें |
  • वे साथी जो ग़ज़ल विधा के जानकार नहीं, अपनी रचना वरिष्ठ साथी की इस्लाह लेकर ही प्रस्तुत करें
  • नियम विरूद्ध, अस्तरीय ग़ज़लें और बेबहर मिसरों वाले शेर बिना किसी सूचना से हटाये जा सकते हैं जिस पर कोई आपत्ति स्वीकार्य नहीं होगी |
  • ग़ज़ल केवल स्वयं के प्रोफाइल से ही पोस्ट करें, किसी सदस्य की ग़ज़ल किसी अन्य सदस्य द्वारा पोस्ट नहीं की जाएगी ।

विशेष अनुरोध:-

सदस्यों से विशेष अनुरोध है कि ग़ज़लों में बार बार संशोधन की गुजारिश न करें | ग़ज़ल को पोस्ट करते समय अच्छी तरह से पढ़कर टंकण की त्रुटियां अवश्य दूर कर लें | मुशायरे के दौरान होने वाली चर्चा में आये सुझावों को एक जगह नोट करते रहें और संकलन आ जाने पर किसी भी समय संशोधन का अनुरोध प्रस्तुत करें | 

मुशायरे के सम्बन्ध मे किसी तरह की जानकारी हेतु नीचे दिये लिंक पर पूछताछ की जा सकती है....

फिलहाल Reply Box बंद रहेगा जो 27 जुलाई दिन शुक्रवार लगते ही खोल दिया जायेगा, यदि आप अभी तक ओपन
बुक्स ऑनलाइन परिवार से नहीं जुड़ सके है तो www.openbooksonline.comपर जाकर प्रथम बार sign upकर लें.


मंच संचालक
राणा प्रताप सिंह 
(सदस्य प्रबंधन समूह)
ओपन बुक्स ऑनलाइन डॉट कॉम

Views: 13794

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

आदरणीय मोहन जी ,ज़र्रा नवाज़ी का बहुत शुक्रिया ,धन्यवाद।
आदरणीय, वंदना जी ,हौसला अफज़ाई का तहे दिल से शुक्रिया , धन्यवाद

आदरणीया मंजीत कौर जी, बेहद ख़ूबसूरत ग़ज़ल के लिए बधाई कबूल करें

आ. मन्जीत कौर जी ग़ज़ल का प्रयास बहुत अच्छा है, हार्दिक बधाई

दो अशआर में मैं आपका ध्यान आकर्षित करना चाहूँगा, सही अल्फ़ाज़ हैं खुशनुमा और रहनुमा। इसलिए इस मुशायरे की ज़मीन पर इन काफ़ियों का इस्तेमाल दोषपूर्ण है।

आदरणीया मंजीत कौर जी आदाब,

                         पहली बार आपकी ग़ज़ल से वाकिफ़ हो रहा हूँ । बहुत ही शानदार ग़ज़ल । दिली मुबारकबाद क़ुबूल करें ।

मुहतरमा मंजीत कौर जी आदाब,ग़ज़ल का प्रयास अच्छा है, बधाई स्वीकार करें।

2रे और 7वें शैर में क़ाफ़िया दोष है,जनाब शिज्जु भाई बता चुके हैं ।

तीसरे शैर के दोनों मिसरों में रब्त नहीं है,सानी मिसरे में रदीफ़ बदल रही है,'दोनों जहाँ मिल जाएँगे' ये भाव आ रहा है,देखियेगा ।

थी बड़ी उम्मीद तुझसे, ज़िंदगी ऐ सुन ज़रा'

इस मिसरे में शिल्प कमज़ोर है ।

गिरह भी कमज़ोर है ।

लोग मिलते फिर बिछुड़ते, है रवानी ज़िंदगी'

इस मिसरे में भी शिल्प कमज़ोर है ।

मुह तरमा मंजीत साहिबा , ग़ज़ल पर अच्छी कोशिश की है आपने , मुबारकबाद क़ुबुल फरमाएं l मिसरों में रब्त की कमी लग रही है  , मुहतरम समर साहिब के मशवरे पर ग़ौर कीजियेगा I 

आद० मंजीत कौर जी ग़ज़ल पर प्रयास अच्छा  किया है किन्तु इसमें अभी और सुधार की गुंजाइश है सबसे पहले तो मतले में इता दोष है 

गुमां -आसमां तो काफ़िया मां पर सेट हो गया तो इसके बाद दास्तां जहाँ इम्तहाँ काफिये बेमानी हो जाते हैं बाकी विद्वद जन बता ही चुके हैं .सहभागिता के लिए बहुत बहुत बधाई 

आज हैं दो जिस्म कल हम एक जाँ हो जाएँगे।

फ़सिले जो दरम्याँ हैं बे निशाँ हो जाएँगे।।

तोड़ डाले कोई तूफाँ कैसे फिर अज़्म ए सफ़र।

हौसले ही जब हमारे बादबाँ हो जाएँगे।।

बिल्यक़ीं उसकी तबाही तयशुदा है दोस्तों।

आस्तीं के साँप जिसके राज़दाँ हो जाएँगे।।

अद्ल से सरशार होंगे फिर ये महकूम ए जहाँ।

जब उमर फ़ारूख़़ जैसे हुक्मराँ हो जाएँगे।।

झूठ की ये भीड़ इक दिन मुंतशिर हो जाएगी

साथ सच के देख लेना कारवाँ हो जाएँगे।।

तू गिरह वाली के मिसरे पर लगा ना पाया तो।

दूर तुझसे ये ज़मीन ओ आस्माँ हो जाएँगे।।

क़त्ल भी गर वो करें तो ज़िक्र तक होता नहीं।

आह भी जो हम भरेंगे सुर्ख़ियाँ हो जाएँगे।।

रहबरान ए कौ़म की औका़त है इतनी फ़क़त।

दे दिया हाकिम ने उहदा बेज़ुबाँ हो जाएँगे।।

इन पहाड़ों को तो देखो किस कदर मग़रूर हैं।

आएगी जिस दिन क़यामत धज्जियाँ हो जाएँगे।।

साफ़गोई को सहर अपना के तुम भी देखलो।

लोग जितने ख़ुश गुमाँ हैं बदगुमाँ हो जाएँगे।।

      मौलिक/अप्रकाशित 

वाह बहुत ही उमदा ग़ज़ल, मुबारक !

जनाब किशोर कांत साहिब सुख़न नवाज़ी का शुक्रिया

जनाब अफरोज सहर साहब, अच्छी ग़ज़ल की प्रस्तुति पे दाद के साथ मुबारकबाद क़ुबूल करें. सादर 

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"आपकी बात से सहमत हूँ। यह बात मंच के आरंभिक दौर में भी मैंने रखी थी। अससे सहजता रहती। लेकिन उसमें…"
8 hours ago
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . .विविध

दोहा सप्तक. . . . . . विविधकभी- कभी तो कीजिए, खुद से खुद की बात ।सुलझेंगे उलझे हुए,  अंतस के हालात…See More
10 hours ago
amita tiwari posted blog posts
13 hours ago
Admin replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"साथियों, आप सभी के बहुमूल्य विचारों का स्वागत है, इस बार के लिए निर्णय लिया गया है कि सभी आयोजन एक…"
yesterday
Admin posted discussions
yesterday
Admin added a discussion to the group चित्र से काव्य तक
Thumbnail

'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177

आदरणीय काव्य-रसिको !सादर अभिवादन !!  ’चित्र से काव्य तक’ छन्दोत्सव का यह एक सौ…See More
yesterday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"नीलेश भाई के विचार व्यावहारिक हैं और मैं भी इनसे सहमत हूँ।  डिजिटल सर्टिफिकेट अब लगभग सभी…"
Friday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सादर नमस्कार, अब तक आए सभी विचार पढ़े हैं। अधिक विचार आयोजन अवधि बढ़ाने पर सहमति के हैं किन्तु इतने…"
Friday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"इन सुझावों पर भी विचार करना चाहिये। "
Thursday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"यह भी व्यवहारिक सुझाव है। इस प्रकार प्रयोग कर अनुभव प्राप्त किया जा सकता है। "
Thursday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"हाल ही में मेरा सोशल मीडिया का अनुभव यह रहा है कि इस पर प्रकाशित सामग्री की बाढ़ के कारण इस माध्यम…"
Thursday
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"आदरणीय प्रबंधन,यह निश्चित ही चिंता का विषय है कि विगत कालखंड में यहाँ पर सहभागिता एकदम नगण्य हो गयी…"
Thursday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service