For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

खुशियाँ और गम, ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार के संग...

ओपन बुक्स ऑनलाइन के सभी सदस्यों को प्रणाम, बहुत दिनों से मेरे मन मे एक विचार आ रहा था कि एक ऐसा फोरम भी होना चाहिये जिसमे हम लोग अपने सदस्यों की ख़ुशी और गम को नजदीक से महसूस कर सके, इसी बात को ध्यान मे रखकर यह फोरम प्रारंभ किया जा रहा है, जिसमे सदस्य गण एक दूसरे के सुख और दुःख की बातो को यहाँ लिख सकते है और एक दूसरे के सुख दुःख मे शामिल हो सकते है |

धन्यवाद सहित
आप सब का अपना
ADMIN
OBO

Views: 80847

Reply to This

Replies to This Discussion

परम आदरणीय  लक्ष्मण रामानुज लडीवाला सर, प्रणाम, आपका आशीर्वाद पाकर धन्य हुआ. हार्दिक आभार, धन्यवाद.

जन्मदिवस की अनंत शुभकामनाएं आ. मिथिलेश जी

आदरणीय सत्यनारायण जी हार्दिक आभार, धन्यवाद.

जन्मदिवस की अनंत शुभकामनाएँ आदरणीय मिथिलेश जी

आहूत बहुत धन्यवाद आदरणीय बड़े भाई जी.

आज मेरी पुत्री सृष्टिसुधी ने ऑल इण्डिया सीएस एग्जाम क्वालिफाई किया. कॉमर्स ग्रेजुएशन के फर्स्ट इयर पास करने के साथ-साथ उसका इस विशिष्ट व्यावसायिक कोर्स को क्वालिफाई कर जाना हमसभी केलिए भी हर्ष का विषय है. सृष्टिसुधी के फोन ने आज मुझे गौरवान्वित किया है. कहना न होगा, कॉमर्स-ग्रेजुएशन तथा सीएस अर्थात दो भिन्न कोर्स के लिए किये जाने वाले अध्ययन तथा मेहनत हेतु माँ शारदे उसे सबल करे.

आत्मीयजनों का आशीष अवश्य ही मार्गदर्शी होगा. अपनी इस प्रसन्नता को आप सब से बाँटता हुआ मैं विशेष आनन्दित हो रहा हूँ.

बहुत बहुत बधाई बिटिया सृष्टिसुधी को इस सफलता के लिए | हमारी शुभकामनायें और आशीर्वाद उसके साथ है कि भविष्य में भी वो इसी तरह दिन दूनी रात चौगुनी प्रगति करती रहे | विशेष बधाई के पात्र माता पिता भी हैं जिन्होंने बेटी को सही मार्ग चुनने के लिए प्रोत्साहित किया | 

आ. सौरभ भाई , बुद्धि मान पिता की बुद्धि मान बेटी को सफलता के लिये हार्दिक बधाइयाँ , और भविष्य़ के लिये शुभ  कामनायें ।'' माँ सरस्वती सदा साथ रहें ''

सृष्टि सुधी बिटिया को बहुत बहुत बधाई ... वो सफलता के परचम लहरा कर सबको सदा यु ही गर्व का मौका देती रहेगी आशा करती हूँ और ईश्वर से प्रार्थना करती हूँ ।

जय माँ ! सृष्टिसुधी  को और सारे परिवार को हार्दिक बधाई। ऐसे ही सुख आपको और मिलें।

अरे वाह्ह  बहुत  शुभ समाचार शेयर किया है आपकी बिटिया तो देखने से ही बहुत इंटेलिजेंट लगती है प्यारी सृष्टि को हार्दिक बधाई तथा ढेरों शुभकामनायें तथा बच्ची की  मम्मी को ढेरों बधाई क्यूंकि बच्चों में  स्पेश्यली बालिकाओं में  सही  संस्कार रोपित करना सही राह दिखाना तो माँ को   ज्यादा श्रेय जाता है मेरा अपना अनुभव कहता है चलो कुछ श्रेय पापा को भी दे देती हूँ :-)))))

बहुत बहुत बहुत बधाई सृष्टि बेटी इसी तरह दिन दुगुनी रात चौगुनी तरक्की करती रहो और माँ बाप का नाम रोशन करती रहो मेरा आशीर्वाद है |

जी आदरणीय मेधावी  विद्यार्थी ही दोहरी पढ़ाई  एक साथ कर सकते है | फिर सी एस  (कम्पनी सेक्रेट्री) का  इम्तिहान  अखिल भारतीय स्तर पर होता है और बहुत कम प्रतशत विद्यार्थी ही प्रथम बार में क्वालिफाई कर पाते है | ये मै अनुभव से कह रहा हूँ क्योकि मैंने भी सी. एस. (inter) दोनों ग्रुप एक साथ जब क्लियर किये थे तो 13 प्रतिशत परिणाम था | सृष्टि सुधि को ढेरों शुभ कामनाएं | शुभ शुभ 

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Blogs

Latest Activity

Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . रिश्ते
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी सृजन के भावों को मान देने का दिल से आभार आदरणीय "
4 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

तब मनुज देवता हो गया जान लो,- लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'

२१२/२१२/२१२/२१२**अर्थ जो प्रेम का पढ़ सके आदमीएक उन्नत समय गढ़ सके आदमी।१।*आदमीयत जहाँ खूब महफूज होएक…See More
11 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . रिश्ते
"आ. भाई सुशील जी, सादर अभिवादन। सुंदर दोहै हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
11 hours ago
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . . रिश्ते

दोहा पंचक. . . . रिश्तेमिलते हैं  ऐसे गले , जैसे हों मजबूर ।निभा रहे संबंध सब , जैसे हो दस्तूर…See More
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post देवता क्यों दोस्त होंगे फिर भला- लक्ष्मण धामी "मुसाफिर"
"आ. भाई सौरभ जी, सादर अभिवादन व आभार।"
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post सच काफिले में झूठ सा जाता नहीं कभी - लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'
"आ. भाई रवि जी, सादर अभिवादन। गजल पर उपस्थिति और सुंदर सुझाव के लिए हार्दिक आभार।"
yesterday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-130 (विषय मुक्त)
"बेशक। सच कहा आपने।"
yesterday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-130 (विषय मुक्त)
"मेरा प्रयास आपको अच्छा और प्रेरक लगा। हार्दिक धन्यवाद हौसला अफ़ज़ाई हेतु आदरणीय मनन कुमार सिंह जी।"
yesterday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-130 (विषय मुक्त)
"आदाब।‌ नववर्ष की पहली गोष्ठी में मेरी रचना पर आपकी और जनाब मनन कुमार सिंह जी की टिप्पणियों और…"
yesterday
Manan Kumar singh replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-130 (विषय मुक्त)
"प्रेरक रचना।मार्ग दिखाती हुई भी। आज के समय की सच्चाई उजागर करती हुई। बधाइयाँ लीजिये, आदरणीय उस्मानी…"
yesterday
Manan Kumar singh replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-130 (विषय मुक्त)
"दिली आभार आदरणीया प्रतिभा जी। "
yesterday
Manan Kumar singh replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-130 (विषय मुक्त)
"हार्दिक आभार आदरणीय उस्मानी जी। "
yesterday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service