For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-100 (भाग-1)

साथियों,
"ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-100 (भाग -1) अत्यधिक डाटा दबाव के कारण पृष्ठ जम्प आदि की शिकायत प्राप्त हो रही है जिसके कारण "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-100 (भाग -2) तैयार किया गया है, अनुरोध है कि कृपया भाग -1 में केवल टिप्पणियों को पोस्ट करें एवं अपनी ग़ज़ल भाग -2 में पोस्ट करें.....

कृपया मुशायरे सम्बंधित अधिक जानकारी एवं मुशायरा भाग 2 में प्रवेश हेतु नीचे दी गयी लिंक क्लिक करें 

"ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-100 (भाग -2)

Views: 33642

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

आदरणीय सौरभ भाई जी बहुत अच्छी गजल आपने कही शेर दर शेर मुबारकबाद क़ुबूल कीजिए वह अवस्था बता गया है मुझे इस शेर के लिए खासतौर से दाद कुबूल करें सादर

आदरणीय रवि भाई, आपकी गुण-ग्राहकता का सादर धन्यवाद .. 

जय्-जय 

जनाब सौरभ पाण्डेय साहिब आदाब,तरही मिसरे पर,अपने मख़सूस अंदाज़ में अच्छे अशआर निकाले आपने ।


छोड़ कर तू.. चला गया है मुझे

सबसे कहना ये भा गया है मुझे--मतले के दोनों मिसरों का रब्त हर कोई समझ नहीं पायेगा,मगर मतला ख़ूब हुआ-वाह ।

 

क्या हुआ वो निभा नहीं पाया
सब्र करना तो आ गया है मुझे--गिरह मुनासिब है ।

 

दोस्ती में परत जो होती है
यार मेरा दिखा गया है मुझे--उम्दा शैर ।

 

तुम सियासत के चोंचले रक्खो
खेल का ढंग आ गया है मुझे--ये शैर भी आपके ख़ास अंदाज़ की तर्जुमानी कर रहा है ।

 

जब कि मेरा ही नाम चलता है

फ़ासले पर रखा गया है मुझे --इस शैर का सानी मिसरा जनाब शिज्जु भाई से टकरा गया है ।

 

जब जगत में न भान हो जग का
वो अवस्था बता गया है मुझे--बहुत महीन,वाह वाह ।

 

रौशनी की छुअन से सहला कर
चाँद फिर से जगा गया है मुझे--अय-हय ,क्या क़त्ल करने का इरादा है?बहुत नाज़ुक शैर वाह ।

 

अह ! लगा.. वो अभी-अभी ग़ुज़रा
या, कि माज़ी भिगा गया है मुझे--ये शैर भी आपके ख़ास अंदाज़ का भरपूर अक्कास है ।

 

जुगनुओं से अँधेरे जलते हैं
बोल कर ये छला गया है मुझे --बहुत ख़ूब ।

एक मुकम्मल ग़ज़ल के लिए दाद के साथ मुबारकबाद पेश करता हूँ ।

जनाब सौरभ पांडे साहिब,

उम्दा अश्आर बहुत बहुत मुबारकबाद आपको,,

आपका हार्दिक धन्यवाद आदरणीय अफ़रोअ सहर साहब 

आदरणीय समर साहब, इस तुरंता प्रस्तुति को आपने जो सम्मान दिया है मुझे नहीं मालूम यह कितने की हक़दार है. लेकिन आपकी समीक्षकीय निर्ममता के प्रति पूरा विश्वास है जो ग़लत को ग़लत कहने से नहीं चूकती. 

ग़ज़ल को स्वीकारने और मान देने लिए आपका आभार

 

 //इस शैर का सानी मिसरा जनाब शिज्जु भाई से टकरा गया है  //

 

वस्तुतः हमने इसे रात में ही देख लिया था जब यह ग़ज़ल पोस्ट की थी. फिर इसे बदलने का प्रयास किया और एडिट बॉक्स में ही बदल भी दिया .. दूर से ही सुना गया है मुझे .. 

लेकिन बात एकदम से बनती हुई नहीं लगी. तो फिर सानी को वही रहने दिया.

लेकिन ऐसा होता है जब किसी तरह पर कई-कई शाइरोंं द्वारा इकट्ठे ग़ज़लग़ोई हो रही हो. अपने तरही मुशायरे के ही १०० कडियों के इतिहास में ऐसा कई बार हो चुका है. 

सादर धन्यवाद 

सत्य वचन ।

जब कि मेरा ही नाम चलता है

फ़ासले पर रखा गया है मुझे  वाह! वाह! ख़ूब !

 

जब जगत में न भान हो जग का 
वो अवस्था बता गया है मुझे।   बहुत  ही उम्दा शे'र ।

               शे'र दर शे'र दाद के साथ दिली मुबारकबाद आदरणीय सौरभ पांडे जी ।

आ० मो० आरिफ़ जी, आपको प्रस्तुति पसंद आयी, यह मेरा अहोभाग्य है ! 

हार्दिक धन्यवाद, भाई

काफ़ी समय बाद आपकी ग़ज़ल आई है, आ. सौरभ पाण्डेय जी अच्छी ग़ज़ल हुई है। लाजवाब। तहेदिल से मुबारकबाद आपको। 

भाई शिज्जू जी, आपको मेरा कहना भला लगा है यह मेरे लिए शान की बात है. यह ज़रूर है कि एक अरसे के बाद ग़ज़ल कहने बैठा था. सो थोडा भय तो था ही. 

आपका हार्दिक धन्यवाद 

आ. सौरभ सर,
आप से बहुत शिकायत है...
आप मंच को इतनी बेहरतीन ग़ज़लों से महरूम किये बैठे हैं... आते ही  नहीं हैं..
इस ग़ज़ल और आप की उपस्थिति के लिए कोटिश: आभार 

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय अशोक जी, रचना/छंदों पर अपनी राय रखने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद।  //तोतपुरी ... टंकण…"
2 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"ग़ज़ल को इतना समय देने के लिए, शेर-दर-शेर और पंक्ति-दर-पंक्ति विस्तार देने के लिए और अमूल्य…"
2 hours ago
Chetan Prakash replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"आदरणीय,  आपका कोटिश: धन्यवाद कि आपने विस्तृत मार्ग दर्शन कर ग़ज़ल की बारीकियाँ को समझाया !"
2 hours ago
Manjeet kaur replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"आदरणीय नमस्कार, आपने  अपनी बहुमूल्य प्रतिक्रिया दी बहुत शुक्रिया। ग़म-ए-दौलत से मेरा इशारा भी…"
4 hours ago
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"  आदरणीय अजय गुप्ता अजेय जी सादर, प्रथम दो चौपाइयों में आपने प्रदत्त चित्र का सुन्दर वर्णन…"
13 hours ago
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव साहब सादर नमस्कार,  प्रदत्त  चित्र पर आपने सुन्दर चौपाइयाँ…"
13 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"दिल रुलाना नहीं कि तुझ से कहें हम ज़माना नहीं कि  तुझ से कहें । अच्छा शेर हुआ। ज़माना तो…"
13 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"वो तराना नहीं कि तुझ से कहें आशिक़ाना नहीं कि तुझ से कहें । यह शेर कहता है कि यह तराना आशिक़ाना…"
14 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"यह मेरी बेध्यानी का परिणाम है, मुझे और सतर्क रहना पड़ेगा। "
14 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"यह तो ऋचा जी की ग़ज़ल पर कहा था, यहॉं न जाने कैसे चिपक गया। आपकी ग़ज़ल अभी पढ़ी नहीं है।"
14 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"मुझे लगता है कि मूल ग़ज़ल के शेर की विवेचना यह समझने में सहायक होगी कि ऐसी कठिन ज़मीनों पर शेर कैसे…"
14 hours ago
Richa Yadav replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"आदरणीय तिलक जी नमस्कार  बहुत बहुत आभार आपका इतनी बारीक़ी से  हर एक बात बताई आपने और बेहतर…"
15 hours ago

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service