For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-41 (विषय: आस्था)

आदरणीय साथिओ,

सादर नमन।
.
"ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-41 में आप सभी का हार्दिक स्वागत है, प्रस्तुत है:
.
"ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-41
"विषय: "आस्था" 
अवधि : 30-08-2018  से 31-08-2018 
.
अति आवश्यक सूचना :-
1. सदस्यगण आयोजन अवधि के दौरान अपनी केवल एक हिंदी लघुकथा पोस्ट कर सकते हैं।
2. रचनाकारों से निवेदन है कि अपनी रचना/ टिप्पणियाँ केवल देवनागरी फॉण्ट में टाइप कर, लेफ्ट एलाइन, काले रंग एवं नॉन बोल्ड/नॉन इटेलिक टेक्स्ट में ही पोस्ट करें।
3. टिप्पणियाँ केवल "रनिंग टेक्स्ट" में ही लिखें, १०-१५ शब्द की टिप्पणी को ३-४ पंक्तियों में विभक्त न करें। ऐसा करने से आयोजन के पन्नों की संख्या अनावश्यक रूप में बढ़ जाती है तथा "पेज जम्पिंग" की समस्या आ जाती है। 
4. एक-दो शब्द की चलताऊ टिप्पणी देने से गुरेज़ करें। ऐसी हल्की टिप्पणी मंच और रचनाकार का अपमान मानी जाती है।आयोजनों के वातावरण को टिप्पणियों के माध्यम से समरस बनाये रखना उचित है, किन्तु बातचीत में असंयमित तथ्य न आ पायें इसके प्रति टिप्पणीकारों से सकारात्मकता तथा संवेदनशीलता आपेक्षित है। गत कई आयोजनों में देखा गया कि कई साथी अपनी रचना पोस्ट करने के बाद गायब हो जाते हैं, या केवल अपनी रचना के आस पास ही मंडराते रहते हैंI कुछेक साथी दूसरों की रचना पर टिप्पणी करना तो दूर वे अपनी रचना पर आई टिप्पणियों तक की पावती देने तक से गुरेज़ करते हैंI ऐसा रवैया कतई ठीक नहींI यह रचनाकार के साथ साथ टिप्पणीकर्ता का भी अपमान हैI
5. नियमों के विरुद्ध, विषय से भटकी हुई तथा अस्तरीय प्रस्तुति तथा गलत थ्रेड में पोस्ट हुई रचना/टिप्पणी को बिना कोई कारण बताये हटाया जा सकता है। यह अधिकार प्रबंधन-समिति के सदस्यों के पास सुरक्षित रहेगा, जिस पर कोई बहस नहीं की जाएगी.
6. रचना पोस्ट करते समय कोई भूमिका, अपना नाम, पता, फोन नंबर, दिनांक अथवा किसी भी प्रकार के सिम्बल/स्माइली आदि लिखने /लगाने की आवश्यकता नहीं है।
7. प्रविष्टि के अंत में मंच के नियमानुसार "मौलिक व अप्रकाशित" अवश्य लिखें।
8. आयोजन से दौरान रचना में संशोधन हेतु कोई अनुरोध स्वीकार्य न होगा। रचनाओं का संकलन आने के बाद ही संशोधन हेतु अनुरोध करें। 
.    
.
यदि आप किसी कारणवश अभी तक ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार से नहीं जुड़ सके है तो www.openbooksonline.com पर जाकर प्रथम बार sign up कर लें.
.
.
मंच संचालक
योगराज प्रभाकर
(प्रधान संपादक)
ओपनबुक्स ऑनलाइन डॉट कॉम

Views: 14764

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

जनाब मुज़फ़्फ़र इक़बाल साहिब आदाब, प्रदत्त विषय पर अच्छी लघुकथा हुई है,इस प्रस्तुति पर बधाई स्वीकार करें ।

बहुत बहुत शुक्रिया ,जनाब 

इस सुंदर रचना के लिए बधाई आदरणीय मुज्जफर इकबाल सिद्दकी जी .

आदरणीय मुजफ्फर इक़बाल सिद्दीक़ी जी , दत्त विषय को सार्थक करती रचना के लिए बधाई , सादर।

हार्दिक बधाई आदरणीय मुजफ़्फ़र इक़बाल सिद्दिक़ी जी। प्रदत्त शीर्षक पर बहुत बढ़िया लघुकथा।आस्था किसी भी धर्म में रखो, वह अपना रंग अवश्य दिखाती है।

 आदरणीय इक़बाल सिद्दीकी साहब,  सुन्दर लघुकथा की प्रस्तुति के लिए हार्दिक  बधाई ।

//वक़्त गुज़रता गया//

लघुकथा में इस तरह वक़्त नहीं गुज़रा करता आ० मुज़फ्फ़र अली सिद्दीकी जी, कहानी या उपन्यास में गुज़रता हैI लघुकथा में आईएस मक़सद के लिए पूर्व-दीप्ति तकनीक इस्तेमाल की जाती है।  

ईश्वर सर्वोपरि हैं,प्रार्थना अवश्य पूरी होती हैं,बस विलम्व थोड़ा हो जाता हैं.बेहतरीन रचना के लिए हार्दिक बधाई स्वीकार कीजियेगा आदरणीय  मुजफ्फर सरजी। 

विषयांतर्गत बहुत बढ़िया रचना। हार्दिक बधाइयां मुहतरम जनाब मुज़फ़्फ़र इक़बाल सिद़दीक़ी साहिब। कालखंड दोष दूर किया जा सकता है।

प्रदत्त विषय पर अच्छी कथा है आदरणीय मुज़फ्फर इक़बाल सिद्दीक़ी जी। हार्दिक बधाई स्वीकार कीजिए। आपकी रचना में "कालखण्ड दोष" है जिस ओर आदरणीय योगराज सर ने इशारा भी किया है। उस पर ध्यान दीजिएगा। सादर।

आदरणीय मुज़फ़्फर जी आदाब,

                          प्रदत्त विषय को सार्थक करती बेहतरीन लघुकथा । हार्दिक बधाई स्वीकार करें ।

भोलापन या बड़बोलापन (लघुकथा) :


"मेरा विकास और सशक्तिकरण देख कर तुम बड़बोलेपन पर उतर आए हो आक़ाओं के हाथों मालामाल होकर!"


"तुम क्यों जल रहे हो? अवसरवादिता के साथ हम अपना पेशा यूं ही करते आये हैं और विकसित होते रहे हैं अपने सशक्तिकरण के साथ! जनता हम पर और हम जनता पर आस्था रखते हैं; तुम में दम हो, तो अपने घटक-दलों की 'खोई हुई जवानी' और 'खोई हुई ताक़त' अपने समूह में झोंक कर देख लो इस बार के आम चुनावों में!" लोकतंत्र के नवीन 'राजनीतिक-दल-महागठबंधन' के कटाक्ष पर वहां के 'मीडिया' ने बड़ी ढीटता से कह ही डाला - "हमारी विज्ञापन शैली, समाचारों और 'बहस-चर्चाओं' से मुक़ाबले में तुम्हें एक और चुनौती है इस बार!"


"उन रणनीतियों पर तुम्हारा विश्वास इस बार तुम्हें पिछली बार की तरह जीत नहीं, करारी शिकस्त देने वाला है गुरु! ..स्वीकार है तुम्हारा चैलेंज!" महागठबंधन ने अतिआत्मविश्वास के सुर अपनी भड़ास में मिलाते हुए कहा - "तुम्हारा ग़ुरूर तो ढह जायेगा, जब तुम्हारे झूठ, तुम्हारी लोकतंत्र-घातक रणनीतियों, छद्म-योजनाओं और धनसंचयन के घोटालों का हम मिलजुलकर पर्दाफाश करेंगे!"


"तुम बड़े दूध के धुले हो न! 'घोटालों की महामारियों 'और 'अनुभवी स्वच्छ छवि वाले क़द्दावर नेताओं के सूखे' से पीड़ित तुम्हारे घटक दल अब मृतप्राय हैं! हमसे कितनी ऑक्सीजन दिलवाओगे! हमारी भी सीमाएं हैं सत्ता के प्रभाव और दबाव में!" मीडिया ने कुछ पुरानी फाइलें, न्यूज़-कवरेज़ और रिपोर्ताज़ के हवाले पेश करते हुए महागठबंधन से इतराकर कहा।


'जनता' भौंचक्की सी सब देख-सुन रही थी। लोकतंत्र और संविधान में , धर्म और विधि-विधान में उसका विश्वास डावांडोल हो रहा था, किंतु ग़ायब नहीं!


"हम न तो अंधे हैं और न ही तुम दोनों के 'अंधे धंधों' में शामिल हूं!" 'जनता' ने अपने अनुभव आधारित पीड़ाओं को मुखरित स्वर में बयां करते हुए कहा - "हां, शोषित, दिग्भर्मित ज़रूर हूँ! ...तुम किसी मज़हब की दुखती रग़ पर हाथ रख हमारे भावात्मक शोषण की कितनी भी कोशिश कर लो या हमारी आस्थाओं पर कुठाराघात करते रहो; हम अपने मुल्क और इसकी असली तहज़ीब के साथ तुम्हारी तरह कभी दग़ा नहीं करेंगे! भटक सकते हैं, प्रलोभनों में अटक सकते हैं ...लेकिन लोकतांत्रिक आस्थाओं और ज़िम्मेदारियों से सटक नहीं सकते! जन-जागरूकता में देर है, अंधेर नहीं! तुम दोनों हमसे हो, हम तुमसे नहीं!"


(मौलिक व अप्रकाशित)

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity


सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"आदरणीय अमिताजी, हार्दिक बधाइयाँ    प्रस्तुति में रचनात्मकता के साथ-साथ इसके प्रस्तुतीकरण…"
11 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on सुरेश कुमार 'कल्याण''s blog post कुंडलिया
"आदरणीय सुरेश कल्याण जी, आपकी उपस्थिति के लिए हार्दिक धन्यवाद  छंद की अंतिम दोनों पंक्तियों की…"
11 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
"एक मार्मिक भावदशा को शाब्दिक करने का सार्थक प्रयास हुआ है, आदरणीया अमिता तिवारीजी. आप सतत अभ्यासरत…"
11 hours ago
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"शुक्रिया आदरणीय सर जी। डाउनलोड करने की उस व्यवस्था में क्या हम अपने प्रोफाइल/ब्लॉग/पन्ने की पोस्ट्स…"
13 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अभी प्रश्न व्यय का ही नहीं सक्रियता और सहभागिता का है। पोर्टल का एक उद्देश्य है और अगर वही डगमगा…"
14 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जैसा कि ज्ञात हुआ है कि संचालन का व्यय प्रतिवर्ष 90 हज़ार रुपये आ रहा है। इस रकम को इतने लंबे समय तक…"
17 hours ago
Admin replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"लगभग 90 हजार प्रति वर्ष"
yesterday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सादर नमस्कार और आदाब सम्मानित मंच। ओबीओ के वाट्सएप समूह से इस दुखद सूचना और यथोचित चर्चा की जानकारी…"
yesterday
Dayaram Methani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय, ओ.बी.ओ. को बंद करने का निर्णय दुखद होने के साथ साथ संचालक मण्डल की मानसिक पराजय, थकान आदि…"
yesterday
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"नीचे आए हुए संदेशों से यह स्पष्ट है कि अब भी कुछ लोग हैं जो जलते शहर को बचाने के लिए पानी आँख में…"
Monday
Sushil Sarna replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय जी  ओबीओ को बन्द करने की सूचना बहुत दुखद है । बहुत लम्बे समय से इसके साथ जुड़ा हूँ कुछ…"
Monday
pratibha pande replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"ओबीओ से पिछले बारह साल से जुड़ी हूँ। इसके बंद हो जाने की बात से मन भारी हो रहा है।मेरे कच्चे-पक्के…"
Sunday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service