For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

सम्माननीय साथियो,

ओबीओ की लोकप्रियता के साथ ही यहाँ प्रकाशन हेतु प्राप्त होने वाली रचनायों की सँख्या भी बहुत तेज़ी से बढ़ रही है. ओबीओ पर यूँ तो प्रकाशन सम्बन्धी एक नियमावली पहले से ही मौजूद है, लेकिन रचनाकारों से अनुरोध है कि:

१. अपनी रचनाएँ एवं टिप्पणियाँ केवल देवनागरी लिपि में ही पोस्ट करें. 
२. रचना १० फॉण्ट साइज़ में ही टाईप करके पोस्ट करें.
३. एक से ज्यादा रंग में टाईप रचना पोस्ट मत करें.  
४. रचना केवल लेफ्ट एलाइन रूप में ही पोस्ट करें. 
५. अनावश्यक रूप में टेक्स्ट "बोल्ड" या "इटेलिक" न करें.  
६. बिना शीर्षक वाली रचना पोस्ट न करें.
७. रचना पोस्ट करने से पहले भाषा एवं व्याकरण सम्बन्धी त्रुटियाँ सुधार लें.
८. रचनाएँ अनुमोदित होने में २४ घंटे तक का समय लग सकता है, अत: समय से पूर्व पत्र-व्यवहार न करें. 
९. २४ घंटे के बाद भी यदि आपकी रचना अनुमोदित नहीं होती तो समझ लें कि आपकी रचना स्वीकृत नहीं की गई है. अत रचना की एक प्रति अपने पास सुरक्षित रखें, क्योंकि हर अस्वीकृत रचना सम्बन्धी सूचना देना कई बार संभव नहीं होता.   
१०. कृपया अपनी तस्वीर/तस्वीरें रचना के साथ मत लगाएँ, उन्हें केवल फोटो सेक्शन में ही पोस्ट करें.



सादर
योगराज प्रभाकर

Views: 1692

Reply to This

Replies to This Discussion

We welcome the informative rules framed by the Adm. Due to increasing popularity some restrictions had to be framed

 One must take care of space of the site and time of the reader also - Laxman Prasad Ladiwala 

आदरणीय प्रधान संपादक महोदय जी, 

सादर अभिवादन .

दिशा निर्देश हेतु आभार. शत प्रतिशत अनुपालन होगा. 

आदरणीय प्रधान संपादक  जी, 

                                   अभिवादन, अवश्य  ही नियमो का पालन होना चाहिए, मै भी इसके पालन के लिए सतत प्रयत्नशील रहूँगा.

आदरणीय   संपादक महोदय आपके निर्देश का सयत्न \ भरसक अनुपालन  करूँगा | कुछेक त्रुटियाँ कंप्यूटर और इन्टरनेट के १००% साथ न देने के कारण भी होती हैं | ये न हों यह भी प्रयास रहेगा | सादर - अभिनव

आदरणीय प्रधान संपादक जी, ओ बी ओ के हित में बहुत ही सही दिशानिर्देश दिए हैं आपने ! हम सभी को इन नियमों का पालन अवश्य ही करना चाहिए ! सादर

आदरणीय प्रधान संपादक महोदय
आपके द्वारा जारी दिशा-निर्देश निश्चित रुप से इस मंच के लेखकोँ की बेहतरी के लिए होँगे अतः इनका स्वागत है। मुझे इस मंच का शांत माहौल बहुत भाता है। यहाँ कुछ अन्य साइट्स की तरह किच-किच नहीँ होती। आशा है ये माहौल आगे भी बना रहेगा। धन्यवाद।

सादर अभिवादन. अनुपालन होना ही चाहिये.

अवगत कराने के लिए धन्यवाद ! नियमों का ध्यानपूर्वक पालन किया जाएगा ! सादर !

आदेश शिरोधार्य.

आदरणीय

आपका अनुरोध सर आँखों पर -भविष्य में ध्यान रखूँगा

सर्वश्री लक्ष्मण प्रसाद लडीवाला जी, प्रदीप सिंह कुशवाहा जी, अशोक कुमार रकतले  जी, अरुण कुमार पाण्डेय अभिनव जी, अम्बरीष श्रीवास्तव जी, कुमार गौरव अजीतेंदु जी, अरुण कुमार निगम जी, अरुण श्रीवास्तव जी, आचार्य संजीव सलिल जी एवं उमाशंकर मिश्र जी, मेरी बात को मान देने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद.

आदरणीय प्रभाकर जी ,आपके द्वारा ज़ारी किये गए दिशा निर्देश का स्वागत है उसका अवश्य पालन होना चाहिए ,आभार 

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Blogs

Latest Activity

Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . रिश्ते
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी सृजन के भावों को मान देने का दिल से आभार आदरणीय "
11 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

तब मनुज देवता हो गया जान लो,- लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'

२१२/२१२/२१२/२१२**अर्थ जो प्रेम का पढ़ सके आदमीएक उन्नत समय गढ़ सके आदमी।१।*आदमीयत जहाँ खूब महफूज होएक…See More
18 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . रिश्ते
"आ. भाई सुशील जी, सादर अभिवादन। सुंदर दोहै हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
19 hours ago
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . . रिश्ते

दोहा पंचक. . . . रिश्तेमिलते हैं  ऐसे गले , जैसे हों मजबूर ।निभा रहे संबंध सब , जैसे हो दस्तूर…See More
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post देवता क्यों दोस्त होंगे फिर भला- लक्ष्मण धामी "मुसाफिर"
"आ. भाई सौरभ जी, सादर अभिवादन व आभार।"
Saturday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post सच काफिले में झूठ सा जाता नहीं कभी - लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'
"आ. भाई रवि जी, सादर अभिवादन। गजल पर उपस्थिति और सुंदर सुझाव के लिए हार्दिक आभार।"
Saturday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-130 (विषय मुक्त)
"बेशक। सच कहा आपने।"
Saturday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-130 (विषय मुक्त)
"मेरा प्रयास आपको अच्छा और प्रेरक लगा। हार्दिक धन्यवाद हौसला अफ़ज़ाई हेतु आदरणीय मनन कुमार सिंह जी।"
Saturday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-130 (विषय मुक्त)
"आदाब।‌ नववर्ष की पहली गोष्ठी में मेरी रचना पर आपकी और जनाब मनन कुमार सिंह जी की टिप्पणियों और…"
Saturday
Manan Kumar singh replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-130 (विषय मुक्त)
"प्रेरक रचना।मार्ग दिखाती हुई भी। आज के समय की सच्चाई उजागर करती हुई। बधाइयाँ लीजिये, आदरणीय उस्मानी…"
Saturday
Manan Kumar singh replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-130 (विषय मुक्त)
"दिली आभार आदरणीया प्रतिभा जी। "
Saturday
Manan Kumar singh replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-130 (विषय मुक्त)
"हार्दिक आभार आदरणीय उस्मानी जी। "
Saturday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service