For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" - अंक 32 (Now Closed with 777 Replies)

परम आत्मीय स्वजन,

"ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" के 32 वें अंक में आपका हार्दिक स्वागत है | इस बार का तरही मिसरा जनाब ज़िगर मुरादाबादी की गज़ल से लिया गया है | 

"अब यहाँ आराम ही आराम है "

    2122      2122      212 

फ़ाइलातुन फ़ाइलातुन फ़ाइलुन 

(बह्र: रमल मुसम्मन महजूफ)
 
रदीफ़ :- है 
काफिया :- +आम (आराम, ईनाम, अंजाम, जाम, शाम, नाम, बेकाम आदि)

अवधि :-    26 फरवरी दिन मंगलवार से दिनांक 28 फरवरी दिन गुरूवार  

अति आवश्यक सूचना :-

  • "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" के इस अंक से प्रति सदस्य अधिकतम दो गज़लें ही प्रस्तुत की जा सकेंगीं |
  • एक दिन में केवल एक ही ग़ज़ल प्रस्तुत करें
  • एक ग़ज़ल में कम से कम 5 और ज्यादा से ज्यादा 11 अशआर ही होने चाहिएँ.
  • तरही मिसरा मतले में इस्तेमाल न करें
  • शायरों से निवेदन है कि अपनी रचनाएँ लेफ्ट एलाइन, काले रंग एवं नॉन बोल्ड टेक्स्ट में ही पोस्ट करें.  
  • वे साथी जो ग़ज़ल विधा के जानकार नहीं, अपनी रचना वरिष्ठ साथी की इस्लाह लेकर ही प्रस्तुत करें.
  • नियम विरूद्ध, अस्तरीय ग़ज़लें और बेबहर मिसरों वाले शेर बिना किसी सूचना से हटाये  जा सकते हैं जिस पर कोई आपत्ति स्वीकार्य नहीं होगी. . 

मुशायरे के सम्बन्ध मे किसी तरह की जानकारी हेतु नीचे दिये लिंक पर पूछताछ की जा सकती है....

फिलहाल Reply Box बंद रहेगा जो 26 फरवरी दिन मंगलवार लगते ही खोल दिया जायेगा, यदि आप अभी तक ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार से नहीं जुड़ सके है तो www.openbooksonline.com पर जाकर प्रथम बार sign up कर लें | 



मंच संचालक 
राणा प्रताप सिंह 
(सदस्य, प्रबंधन समूह) 
ओपन बुक्स ऑनलाइन

Views: 14389

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

दाम ईंधन का बढ़े मेरी बला,
लिफ्ट ले चलना हमारा काम है ।

ययह शे'र तो सनद के दरवाजे पर लगा दिया जाए और सभी सांसदों के वाहन छीन लिए जाएं तब आये मजा

आभार आदरणीय ।

किचकिचाती थी गई वो मायके,
अब यहाँ आराम ही आराम है ।.......बेहतरीन........

खुश न हो बागी पिया लौटूंगी कल

यह तो केवल मंथली एक्जाम है.....

हा हा हा हा , वाह आदरणीय अरुण जी , क्या दहला मारा है, बढ़िया , सराहना हेतु आभार ।

गजल एक प्रयास
*****************************
जिसके सिर जितना बड़ा इल्जाम है।
वो यहां उतना ही आला नाम है॥


कर सको तो जुल्म मेरे तय करो।
लूट हत्या जालसाजी काम है॥

जानते हो देश की पहचान क्या?
भेड़ राजा शेर अब गुमनाम है॥

है वही ज्ञानी गुणी धीवान भी।
पास जिसके बाहुबल छल दाम है॥

तय करे जो देश की तकदीर को।
बन गया देखो विधाता आम है॥

मुफलिसी से तंग आकर मर गया।
अब यहां आराम ही आराम है॥

वाह क्या भागती हुयी ग़ज़ल है प्रसाद भाई (आपका नाम टाइप करने में बहुत मेहनत है भाई ) एक सिरे से रपटते हुए कब दूसरे सिरे आ लगे पता
जिसके सिर जितना बड़ा इल्जाम है।
वो यहां उतना ही आला नाम है॥......बिलकुल घोटाले ही घोटाले .....


कर सको तो जुल्म मेरे तय करो।
लूट हत्या जालसाजी काम है॥...वाह क्या बात है 


जानते हो देश की पहचान क्या?
भेड़ राजा शेर अब गुमनाम है॥.........शेर तो वैसे ही लुप्तप्राय  हो रहे हैं 


है वही ज्ञानी गुणी धीवान भी।
पास जिसके बाहुबल छल दाम है॥............बिलकुल सही बात 

मुफलिसी से तंग आकर मर गया।

अब यहां आराम ही आराम है ही नहीं चला ..

.उफ्फ्फ ये बड़ी विकट बात कह गए आप ......पर एक बहुत बड़ी त्रासदी हमारे देश की  कि जो  किसान सबके पेट भरने के लिए दिन-रात एक के देते हैं वही भूख से तड़प कर जान देने पर मजबूर हो जाते हैं 

आदरणीया सीमा दीदी! आपने मुझ नाचीज की रचना पर अपना बहुमूल्य समय दिया और विस्तृत समीक्षा किया।इसके लिये अनुज आभारी हूं।लोगों की अक्सर यही शिकायत होती है कि मेरा नाम जटिल है,अब मैं अपने नाम को सरल करता हूं।घर पर लोग मुझे विनय कहते हैं,कागजी नाम के साथ घरेलू नाम भी जोड़ देता हूं।
पुनश्च आपका बहुत बहुत आभार

वाह वाह बहुत बढ़िया सामयिक ग़ज़ल लिखी है विंध्येश्वरि जी देश के आज के हालात का अच्छा चित्र खींचा है मक़ता अर्थात अन्तिम शेर बहुत ही उत्तम है बहुत अच्छी गिरह लगाई है दाद कबूल कीजिये 

आदरणीया राजेश कुमारी जी!पंक्तियों की सराहना के लिये हार्दिक आभार

जानते हो देश की पहचान क्या?
भेड़ राजा शेर अब गुमनाम है॥..umda

तय करे जो देश की तकदीर को।
बन गया देखो विधाता आम है॥..wah!

विन्ध्येश्वरी प्रसाद त्रिपाठी ji

आदरणीय अविनाश बागड़े सर जी!पंक्तियों की सराहना के लिये हार्दिक आभार

आदरणीय विध्येश्वरी जी सादर, सुन्दर गजल दिली दाद कुबुलें.

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . . घूस

दोहा सप्तक. . . . . घूसबिना कमीशन आजकल, कब होता है काम ।कैसा भी हो काम अब, घूस हुई है आम ।।घास घूस…See More
17 hours ago
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . . प्यार

दोहा सप्तक. . . . प्यारप्यार, प्यार से माँगता, केवल निश्छल प्यार ।आपस का विश्वास ही, इसका है आधार…See More
Monday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई चेतन जी, उत्साहवर्धन व स्नेह के लिए आभार।"
Sunday
Sushil Sarna replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी सृजन के भावों को मान देने का दिल से आभार आदरणीय "
Sunday
Chetan Prakash replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ.लक्ष्मणसिह धानी, 'मुसाफिर' साहब  खूबसूरत विषयान्तर ग़ज़ल हुई  ! हार्दिक …"
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई चेतन जी, सादर अभिवादन। प्रदत्त विषय पर सुंदर मुक्तक हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई सुशील जी, सादर अभिवादन। प्रदत्त विषय पर सुंदर दोहे हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई जयहिंद जी, सादर अभिवादन। प्रदत्त विषय पर सुंदर गजल हुई है। हार्दिक बधाई।"
Sunday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"ग़ज़ल   बह्र ए मीर लगता था दिन रात सुनेगा सब के दिल की बात सुनेगा अपने जैसा लगता था…"
Saturday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'

बदला ही राजनीति के अब है स्वभाव में आये कमी कहाँ  से  कहो  फिर दुराव में।१। * अवसर समानता का कहे…See More
Saturday
Chetan Prakash replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
" दोहा मुक्तक :  हिम्मत यदि करके कहूँ, उनसे दिल की बात  कि आज चौदह फरवरी, करो प्यार…"
Saturday
Sushil Sarna replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"दोहा एकादश. . . . . दिल दिल से दिल की कीजिये, दिल वाली वो बात । बीत न जाए व्यर्थ के, संवादों में…"
Saturday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service