For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

22 22 22 2
भले ही' मैं अंजाना हूँ
सारी बात समझता हूँ

कड़वा चाहे लगता हूँ
सच की रो में बहता हूँ।

सुख दुख के हर पहलू को
चुपके-चुपके सहता हूँ।

बोल रहा उनके आगे
जिनको सुनता आया हूँ।

काम बहुत करना मुझको
लेकिन मैं अलसाया हूँ।

जख्म नहीं हूँ दे सकता
जब मरहम के जैसा हूँ

देख भुलाकर रंजो गम
गुल बनकर फिर महका हूँ।

जिससे धारा फ़ूट पड़े
टूटा वही किनारा हूँ।

आँखों में क्या ढूँढ रहे
दिल के अंदर रहता हूँ।

राह सफर सब लंबे हैं
चलने को ही ठहरा हूँ।

भीड़ भरी सब राहों में
*अपनी धुन में रहता हूँ।*

मौलिक एवं अप्रकाशित

Views: 562

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by सतविन्द्र कुमार राणा on February 22, 2017 at 8:17pm
आदरणीय दिनेश भाई अनुमोदन एवं प्रोत्साहन के लिए तहेदिल शुक्रिया!
आदरणीय अशोक कुमार रक्ताले जी प्रोत्साहन एवं मार्गदर्शन के लिए तहेदिल शुक्रिया,वांछित परिमार्जन कर लिया गया है।सादर
आदरणीय मोहम्मद आरिफ जी ज़र्रानवाज़ी के लिए तहेदिल शुक्रिया
आदरणीय शिज्जु शकूर जी सादर नमन,मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन के लिए तहेदिल शुक्रिया
आदरणीय समर कबीर जी,आदरणीय मिथिलेश जी,आदरणीय जयनित भाई आप सबको सादर आभार संग हारदिक नमन।यथोचित प्रयास किया है परिमार्जन के लिए।आप सबके सुझाव अनुरूप सही हुआ होगा ऐसी आशा है।सादर
Comment by जयनित कुमार मेहता on February 9, 2017 at 9:17pm
आदरणीय सतविंद्र जी, अच्छी ग़ज़ल हुई है। परिमार्जन की संभावनाओं को गुणीजन इंगित कर ही चुके हैं, आशा है आप उनका लाभ उठाएंगे। सादर।।

सदस्य कार्यकारिणी
Comment by मिथिलेश वामनकर on February 8, 2017 at 3:57pm

आदरणीय सतविन्द्र जी, बढ़िया ग़ज़ल कही है. हार्दिक बधाई. बाकी गुनीजन कह ही चुके हैं. सादर 

Comment by Dr Ashutosh Mishra on February 7, 2017 at 4:50pm

आदरणीय सतविंदर जी इस सुंदर छोटी बिधा में लगी सुन्दर ग़ज़ल के लिए ढेर सारी बधाई स्वीकार करें सादर 

Comment by Samar kabeer on February 6, 2017 at 6:01pm
जनाब सतविन्दर कुमार'राणा'साहिब आदाब,अच्छी ग़ज़ल हुई है,दाद के साथ मुबारकबाद पेश करता हूँ ।
जनाब रक्ताले साहिब और जनाब शिज्जु साहिब से सहमत हूँ ।
चौथे शैर का ऊला बह्र में नहीं :-
'बोल रहा हूँ उनके आगे'
"बोल रहा उनके आगे"

सदस्य कार्यकारिणी
Comment by शिज्जु "शकूर" on February 6, 2017 at 5:47pm

आ. सतविंद्र कुमार जी छोटी बह्र में तरही ग़ज़ल अच्छी हुई है, ये कुछ सुझाव हैं यदि मुनासिब लगे

काम बहुत करना मुझको
लेकिन मैं अलसाया हूँ।

निम्नलिखित शेर का अर्थ कुछ साफ नहीं है,
जख्म नहीं हूँ दे सकता
बस मरहम के जैसा हूँ

Comment by Mohammed Arif on February 6, 2017 at 5:39pm
आदरणीय सतविन्द्र कुमार जी आदाब, बेहरीन ग़ज़ल हुई है । तहेदिल से बधाई ।
Comment by Ashok Kumar Raktale on February 6, 2017 at 1:25pm

आदरणीय सतविन्द्र कुमार जी सादर, हुस्ने मतला तो जोरदार है किन्तु मतला कुछ कमजोर लग रहा है. बाकी अशआर खूबसूरत हुए हैं. बहुत-बहुत बधाई स्वीकारें. 

जिससे धारा फ़ूट पड़े
टूटा एक किनारा हूँ।.........'एक' की जगह 'वही' यहाँ अधिक उपयुक्त होता. सादर. 

 

Comment by दिनेश कुमार on February 6, 2017 at 7:00am
अच्छी ग़ज़ल हुई है आ सतविंदर भाई। वाह वाह

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

KALPANA BHATT ('रौनक़') replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"दुःखद"
Sep 29
Profile IconKamran Akmal and sushil yadav joined Open Books Online
Sep 24
राज़ नवादवी replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"🌹 OBO के पुनर्गठन एवं पुनर्जीवन के लिए एक सशक्त अपील और कुछ रचनात्मक…"
Sep 22
Dharmendra Kumar Yadav posted blog posts
Sep 19
Sushil Sarna posted a blog post

कुंडलिया. . . . झोला

कुंडलिया. . . . झोलाझोला   लेकर  हाथ  में, चले   मुरारी   लाल । भाव देख कर थम गई,  उनकी बढ़ती चाल…See More
Sep 19
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सभी को मिलकर ओबीओ को बचाने का सतत प्रयास करते रहना चाहिए।"
Sep 17
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on vijay nikore's blog post सांकल मन के द्वार पर
"आ.भाई विजय जी, सादर अभिवादन। बहुत सुंदर रचना हुई है। हार्दिक बधाई स्वीकारें।"
Sep 17
राज़ नवादवी replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"atyant dukahd "
Sep 11
जगदानन्द झा 'मनु' replied to जगदानन्द झा 'मनु''s discussion गजल in the group मैथिली साहित्य
"आदरणीय, प्रणाम संगहि संग हार्दिक धन्यवाद। अपनेक मार्गदर्शन पाबि बहुत बेसी मोटिवेशन आ सीखक मिलैए…"
Sep 10

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to जगदानन्द झा 'मनु''s discussion गजल in the group मैथिली साहित्य
"आदरणीय जगदानन्द झा मनु जी, अहाँ बड्ड नीक गजल पठेलियै. सबसे पहिल, त हम प्रयुक्त भेल बहरक विषय में…"
Aug 18
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत हरिगीतिका छंद पर आपकी प्रतिक्रिया से सृजन सफल हुआ है. आपके…"
Aug 15
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"आदरणीय श्याम नारायण वर्मा जी सादर, प्रस्तुत छंदों पर उत्साहवर्धन के लिए आपका हार्दिक आभार.…"
Aug 15

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service