For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

2122 2122 2122 2122

बत्तियाँ सारी बुझा कर द्वार पर साँकल चढ़ा कर
मस्त वो अपनी ही धुन में मुझको मुझसे ही चुरा कर

साँस हर मदहोश करती हाथ में खुशबू बची बस
फूल सब मुरझा चुके हैं राह में काँटे बिछा कर

क्या उसे एहसास भी है उस सुलगती सी तपिश का
जिस सुलगती राख में वो चल दिया मुझको दबा कर

सींच कर अपने लहू से ख्वाब की मिट्टी पे मिलजुल
जो लिखी थी दास्तां वो क्यों गया उसको मिटा कर

मेरी पलकों पर सजाए उसने ही सपने सुनहरे
जब कहा क्या सच करें? वो हँस दिया मुझको रुला कर

चूम ले वो आसमाँ ये ही दुआ माँगी हमेशा
क्या पता था यों उड़ेगा घोंसला अपना भुला कर ?

चाहे अब जितना पुकारूँ वो न मुझको सुन सकेगा
व्यर्थ अब करना प्रतीक्षा आस का दीपक जला कर

मौलिक और अप्रकाशित

Views: 911

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' on February 17, 2016 at 11:52am

आ0 प्राची बहन इस गजल के लिए  बधाई ।


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Dr.Prachi Singh on February 16, 2016 at 1:25pm

हौसला अफजाई के लिए आप सभी का तहे दिल से आभार.

ग़ज़ल शिल्प की कुछ और बारीकियों को बताने के लिए आ० सौरभ जी का धन्यवाद 

सादर 

Comment by Ravi Shukla on February 11, 2016 at 3:41pm

आदरणीया डॉ प्राची सिंह जी, बहुत सुन्दर गजल हुई है बधाई स्‍वीकार करें ।

Comment by Amit Tripathi Azaad on February 11, 2016 at 10:48am

आदरणीया डॉ. साहिबा ,फ़ूल सब मुरझा चुके हैं ,शानदार खुबसूरत ........तहेदिल से स्वागत |

Comment by डॉ गोपाल नारायन श्रीवास्तव on February 10, 2016 at 10:04pm

वाह  बेह्तरीन  भाव संपदा . आ० सौरभ जी का कथन  मेरे जैसे नौसिखिये गजल कशिशकार के लिए भी एक शिक्षा है . सादर .


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on February 9, 2016 at 11:17pm

बत्तियाँ सारी बुझा कर द्वार पर साँकल चढ़ा कर
मस्त वो अपनी ही धुन में मुझको मुझसे ही चुरा कर........... सानी के वो को है करना अधिक उचित होगा. यही इस मिसरे की व्याकरणजन्य माँग है.

 

साँस हर मदहोश करती हाथ में खुशबू बची बस
फूल सब मुरझा चुके हैं राह में काँटे बिछा कर........
साँस हर मदहोश करती .. यह भाषा की दृष्टि से बहुत बढिया प्रयोग नहीं है. ’खुश्बू बची बस’ भी उला मिसरा के गठन को चुनौती दे रहा है.

 

क्या उसे एहसास भी है उस सुलगती सी तपिश का
जिस सुलगती राख में वो चल दिया मुझको दबा कर.......
अच्छा खासा मिसरा बन रहा है - उस सुलगती सी तपिश का क्या उसे एहसास भी है ? इसे उलट-पलट देना समझ में नहीं आया .. :-))
विश्वास है, आप समझ रही होंगी कि शेर के मिसरे गेय कविताओं के मिसरे की तरह नहीं बाँधे जाते. इसी कारण अच्छे कवि अच्छे ग़ज़लकार नहीं बन पाते. :-)))

 

मेरी पलकों पर सजाए उसने ही सपने सुनहरे
जब कहा क्या सच करें? वो हँस दिया मुझको रुला कर
इसी तरह से इस शेर के उला को भी दुरुस्त कर लें - उसने ही सपने सुनहरे मेरी पलकों पर सजाए .. यह कितना स्पष्ट सार्थक वाक्य बन गया !

चूम ले वो आसमाँ ये ही दुआ माँगी हमेशा
क्या पता था यों उड़ेगा घोंसला अपना भुला कर ? ..
वाह !

यही हाल इस मिसरे का है - चाहे अब जितना पुकारूँ वो न मुझको सुन सकेगा 

इसे  वो न मुझको सुन सकेगा चाहे अब जितना पुकारूँ  कर लेना श्रेयस्कर होगा. 


वैसे, ग़ज़लों के लिए आवश्यक अन्य तत्त्व कथ्य और खयाल आपकी परेशानी है ही नहीं.

प्रयास हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ

Comment by जयनित कुमार मेहता on February 9, 2016 at 8:39pm
खूबसूरत ग़ज़ल के लिए हार्दिक बधाई आपको आदरणीय डॉ प्राची जी..
Comment by Nilesh Shevgaonkar on February 7, 2016 at 9:35pm

.
बत्तियाँ सारी बुझा कर द्वार पर साँकल चढ़ा कर
मस्त वो अपनी ही धुन में मुझको मुझसे ही चुरा कर..............ये मतला अपने आप में पूरी ग़ज़ल है... या पूरा सुखन है. 
.
क्या उसे एहसास भी है उस सुलगती सी तपिश का
जिस सुलगती राख में वो चल दिया मुझको दबा कर.....रोंगटे खड़े हो गए हैं ..
.
मेरी पलकों पर सजाए उसने ही सपने सुनहरे
जब कहा क्या सच करें? वो हँस दिया मुझको रुला कर...वाह वाह 
काश ऐसे प्रयास हम से रोज़ हो सकें ...
बधाई 

Comment by Samar kabeer on February 7, 2016 at 5:38pm
मोहतरमा डॉ.प्राची सिंह जी आदाब,बहुत ख़ूबसूरत ग़ज़ल हुई है,मुबारकबाद क़ुबूल फरमाएं !
Comment by राजकिशोर मिश्र 'राज' प्रतापगढ़ी on February 7, 2016 at 2:08pm

वाह्ह्ह्ह्ह्ह्ह्ह्ह्हआदरणीया    लाजवाब    सृजन   के   लिए  बधाई

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Ashok Kumar Raktale posted a blog post

चौपाइयाँ

*दोहा*बरखा के बढ़ते क़दम, आये  हैं  अब पास।दूर नहीं है साजना, सुरभित सावन मास।।*चौपाई*वह फुहार वह साथ…See More
10 hours ago
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"  आदरणीय चेतन प्रकाश साहब सादर नमस्कार, यही तो मुख्य है विषय है इस रचना का. नदी नहीं उफ़नाई है.…"
11 hours ago
Chetan Prakash commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय,  अशोक  रक्ताले साहब, नमस्कार  !  लेकिन  यह कैसी "रिमझिम…"
13 hours ago
Profile IconShyamsundar Chatterjee , Alamseti ajita kumar and Dr. Mohd Israr joined Open Books Online
16 hours ago
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत रचना की सारगर्भित समीक्षा कर आपने मेरे सृजन कार्य को सार्थकता…"
Saturday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"परम आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम - सर सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार…"
Friday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"वायव्य दशा के प्रस्तुतीकरण के क्रम में बना विश्वास प्रस्तुति की शाब्दिकता को स्थापित करता हुआ सफल…"
Friday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"संसार का मंच एक गंभीर विषय है. तदनुरूप आपका प्रयास श्लाघनीय है, आदरणीय सुशील सरना जी.  कई…"
Friday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय अशोक भाईजी, कितनी निष्कपट, कितनी भोली, कितनी सरस कविता हुई है ! जैसे, कोई अबोध बच्चा…"
Friday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"आदरणीय  अशोक रक्ताले जी सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार आदरणीय…"
Thursday
Ashok Kumar Raktale commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"चुप रहिए...  वाह  क्या रदीफ़ है, इसे देखकर ही मैं हाज़िर हो गया.  रहना हो भारत में…"
Jul 5
Ashok Kumar Raktale commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"अभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।.....सच है अभिनय जीवन की…"
Jul 5

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service