For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

आदरणीय साथियो

हाल ही में संपन्न "चित्र से काव्य तक प्रतियोगिता" अंक १९ के निर्णय का समय आ चुका है. इस बार किसी भी प्रविष्टि को प्रथम पुरस्कार नहीं दिया जा रहा. निर्णय इस प्रकार है:

द्वितीय पुरस्कार - रविकर फ़ैज़ाबादी की कुण्डलिया
द्वितीय पुरस्कार रुपये ५०१/- व प्रमाण पत्र
प्रायोजक :-Ghrix Technologies (Pvt) Limited, Mohali
A leading software development Company


चश्में चौदह चक्षु चढ़, चटचेतक चमकार ।
रेगिस्तानी रेणुका, मरीचिका व्यवहार ।
मरीचिका व्यवहार, मरुत चढ़ चौदह तल्ले ।
मृग छल-छल जल देख, पड़े पर छल ही पल्ले ।
मरुद्वेग खा जाय, स्वत: हों अन्तिम रस्में ।
फँस जाए इन्सान, ढूँढ़ नहिं पाए चश्में ।।
*

तृतीय पुरस्कार - संदीप पटेल ’दीप’ के सोरठे
तृतीय पुरस्कार रुपये २५१/- व प्रमाण पत्र
प्रायोजक :-Rahul Computers, Patiala
A leading publishing House

सात सोरठे
मोह बिछाए जाल, मन मृग उलझे धीर तज
तृष्णा बनती काल, बढ़ बढ़ जाती पीर अज

मरुथल उड़ती धूल, पग पग में कांटे चुभे
नागफनी का फूल , थके पथिक के मन लुभे

असमंजस की बात, मरुथल में पानी बहे
माया खल की जात, आँखों को ठगती रहे

चाँद उतरता थाल, बालक को मोहित करे
ठगता माया जाल, स्वर्ण बने हिरना फिरे

वस्त्रों की ले खाल, निर्धन भी दिखता धनी
लालच बनता काल, जड़ से ज्ञानी की ठनी

प्यासे को है आस, हराभरा मरुथल बने
बुझे पथिक की प्यास, पानी से माटी सने

सत्ता का है लोभ, हाथ जोड़ दर पर खड़े
करे एक पल क्षोभ, दूजे पल अकड़े लड़े
*********************************************

विजेताओं को सम्पूर्ण ओबीओ परिवार की ओर से हार्दिक बधाई व साधुवाद. इन विजेताओं की रचनाएँ आगामी "चित्र से काव्य तक" प्रतियोगिता अंक-२० के लिए प्रतियोगिता से स्वतः ही बाहर होंगी | सादर


योगराज प्रभाकर
(प्रधान संपादक)




Views: 1104

Replies to This Discussion

प्रतियोगिता के दोनों विजेताओं को हार्दिक बधाई।

अंक  - 19 के विजेताओं श्री रविकर फ़ैज़ाबादी तथा श्री संदीप पटेल ’दीप’ को हार्दिक बधाई तथा शुभकामनाएँ.. .

’चित्र से काव्य तक’ एक छंद आधारित आयोजन-सह-प्रतियोगिता है. रचनाकारों को साहित्यिक गंभीरता और छंद प्रयास पर संयत होना ही चाहिये. प्रतियोगिता हेतु उपलब्ध रचनाओं में से प्रथम पुरस्कार योग्य किसी रचना का न पाया जाना, रचनाकारों और समस्त साहित्य प्रेमी सदस्यों के लिये चुनौती है. स्तरीय या मंजे हुए रचनाकारों की रचनाओं के समकक्ष नव-हस्ताक्षरों की रचनाओं को केवल एक बात रख सकती, और वह है, दीर्घकालिक सतत प्रयास. 

साथ ही साथ शास्त्रीय छंद विधा से इतर लिखने वालों के लिये खुला मैदान पड़ा है. आवश्यकता है तो मनोयोग की, धैर्य की.  इस साहित्यिक मैदान में शब्द-विन्यास और भाव-संप्रेषण पगे होने आवश्यक हैं. रचनाधर्मिता से सम्बन्धित सभी आयामों को संतुष्ट करना प्रत्येक रचनाकार का दायित्व है. 

पुनः विजेताद्वय को बधाई तथा उन्हें उत्तरोत्तर सम्यक लिखने के प्रति हार्दिक शुभकामनाएँ.

सादर

आदरणीय OBO कार्यकारिणी का बहुत बहुत आभार |
प्रिय मित्र संदीप पटेल "दीप" को शुभकामनायें ||

श्री रविकर फैजाबादी को कुंडलियों के लिए द्वितीय पुरस्कार और श्री संदीप पटेल 'दीप' को सोरठे
के लिए तृतीय पुरस्कार घोषित हुआ है | दोनों को हार्दिक बधाई और शुभ कामनाए |

विजेताओं श्री रविकर फ़ैज़ाबादी तथा श्री संदीप पटेल ’दीप’ को हार्दिक बधाई तथा शुभकामनाएँ.. .

प्रतियोगिता के दोनों विजेताओं रविकर भाई और प्रिय संदीप  पटेल को हार्दिक बधाई |

चित्र से काव्य तक प्रतियोगिता के द्वीतीय पुरूस्कार विजेता आदरणीय रविकर जी को उनकी सधी हुयी कुण्डलिया के लिए और तृतीय पुरूस्कार विजेता आदरणीय संदीप पटेल जी को उनके चित्रानुरूप सोरठों के लिए बहुत बहुत बधाई.

किसी भी प्रतिभागी को प्रथम पुरूस्कार न मिल पाने पर जहाँ  एक ओर निराशा हुई , वहीं यह यकीन भी है, कि मंच पर प्रविष्टियों की गुणवत्ता बढाने के लिए और सभी रचनाकारों को अच्छे से अच्छा लिखने को उत्प्रेरित करने के लिए यह निर्णय एक प्रेरणा का काम करेगा.

हार्दिक शुभेच्छाएँ .

आप सभी का बहुत बहुत शुक्रिया और सादर आभार इस अनुपम स्नेह और आशीर्वाद के लिए

इसे यूँ ही अनुज पर बनाये रखिये

आदरणीय रविकर जी एवं संदीप जी को हार्दिक बधाई.

दोनों विजेताओं को कोटिशः बधाई,,,,,!

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  आदरणीय,  तकनीकी दृष्टिकोण से मैं कुछ  अधिक नहीं कह सकता । किन्तु यदि हमारा …"
Jun 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सभी विद्वद्जन अपने-अपने हिसाब कुछ न कुछ चर्चा कर रहे हैं, उपाय बता रहे हैं, आदरणीय ..  आप भी…"
Jun 12
Chetan Prakash replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" आदरणीय सौरभ साहब,  अंततोगत्वा कुछ ऐसा प्रबंध तो होना ही चाहिए कि ओ,बी,ओ पराभव को प्राप्त…"
Jun 12
जगदानन्द झा 'मनु' added a discussion to the group मैथिली साहित्य
Thumbnail

भक्ति गजल

सजल कन्हाइ रूपक रस बहाबैएहरिक ई रूप दुनियाकेँ रिझाबैएमुकुटपर पैंख मोरक मोहनी सोहैहियामे रस सिनेहक ई…See More
Jun 11

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"  उत्साहित बने रहने और सतत चलते रहने के सुझाव से निस्सृत होती सकारात्मकता का आयाम आश्वस्तिकारी…"
Jun 8
धर्मेन्द्र कुमार सिंह replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जब कविता कोश चल सकता है तो ओबीओ क्यूँ नहीं। वहाँ भी शुरू में जो लोग थे आज नहीं हैं। नए-नए लोग…"
Jun 6

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"चर्चा में आपकी उपस्थिति तथा आपके भावमय शब्दों का स्वागत है आदरणीय मिथिलेश जी. "
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "प्यारी दुश्मन" -[लघु कथा] (18)
"मेरी इस रचना के अवलोकन हेतु पाठकों को हार्दिक धन्यवाद।"
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "शह और शिकस्त" - [लघुकथा] 25 (शतरंज संदर्भित) - शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"मेरी इस रचना पर 446 अवलोकन हेतु हार्दिक आभार पाठकों के प्रति।"
Jun 6
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post सूरज के तेवर (लघुकथा) [छंदोत्सव-58 चित्र से प्रेरित] /शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"रचना पटल पर उपस्थिति, समीक्षात्मक टिप्पणी और सवाल हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीया कान्ता रॉय जी। मेरी…"
Jun 5
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" सादर नमस्कार आदरणीय मंच। कुछ अन्य सुझाव: 1- सदस्यों से सहयोग राशि एकत्रित कर ओबीओ की पत्रिका…"
Jun 1
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अच्छा सुझाव"
Jun 1

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service