For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

दिन गुज़रता रहा, रात ढलती रही (ग़ज़ल)

212 212 212 212

दिन गुज़रता रहा, रात ढलती रही
दिल में उम्मीद की शम्अ जलती रही

सोचकर,किस क़दर फ़ासला ये मिटे
रात-दिन ज़िंदगानी पिघलती रही

वाकया शह्र में आम ये हो गया
आदमी मर गया,साँस चलती रही

आदमी, आदमी को चबाता रहा
आदमीयत खड़ी हाथ मलती रही

बेक़ली, बेबसी, बेख़ुदी ना गई
सिर्फ कहने को ही रुत बदलती रही

कर गया था वो पूरी मेरी हर कमी
फिर,कमी उसकी ताउम्र खलती रही

एक गिरते हुए को उठा क्या दिया
ज़िन्दगी भर दुआ उसकी फलती रही
=======================
जयनित कुमार मेहता
(मौलिक व अप्रकाशित)

Views: 877

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by धर्मेन्द्र कुमार सिंह on February 23, 2016 at 1:43pm

अच्छी ग़ज़ल हुई है जयनित जी। दाद कुबूल करें। 

"बेक़ली, बेबसी, बेख़ुदी ना गई" में "ना" को "कब" कर सकते हैं।

Comment by DR. BAIJNATH SHARMA'MINTU' on February 12, 2016 at 11:06pm

 आदरणीय जयनित  जी ..............बधाई |

Comment by जयनित कुमार मेहता on February 11, 2016 at 9:00pm
मेरे परिश्रम को सार्थक करने के लिए सभी सम्मानित सदस्यों, आदरणीय गुणीजनों के प्रति हार्दिक आभार प्रकट करता हूँ।
Comment by Ravi Shukla on February 11, 2016 at 12:53pm

आदरणीय जयनित कुमार जी बहुत खूब ग़ज़ल कही है आपने बधाई स्‍वीकार करें  आखिरी शेर तो लाजवाब हुआ है

Comment by Samar kabeer on February 11, 2016 at 10:32am
जनाब जयनित कुमार मेहता जी आदाब,बहुत उम्दा ग़ज़ल कही बधाई स्वीकार करें !
मुझे भी ग़ज़ल सुनते ही "शमा"फ़िल्म की ग़ज़ल याद आ गई |
Comment by सतविन्द्र कुमार राणा on February 11, 2016 at 8:46am
वाह्ह्ह्ह्ह्!बहुत ख़ूब।

सदस्य कार्यकारिणी
Comment by मिथिलेश वामनकर on February 11, 2016 at 1:26am

आदरणीय जयनित जी, बहुत बढ़िया ग़ज़ल कही है आपने. शेर दर शेर दाद कुबूल फरमाएं. ये ग़ज़ल गुनगुनाते हुए  'शमा' फिल्म का ज़फर गोरखपुरी जी का लिखा गीत याद आ गया. वह गीत भी इसी जमीन पर है -

//मैं उजालों की नाकाम हसरत लिए 
उम्र भर मोम बन कर पिघलती रही
चाँद अपना सफ़र ख़त्म करता रहा
शमा जलती रही रात ढलती रही//
Comment by नादिर ख़ान on February 10, 2016 at 4:27pm

एक गिरते हुए को उठा क्या दिया
ज़िन्दगी भर दुआ उसकी फलती रही
वाह आदरणीय जयनित जी खूबसूरत ग़ज़ल कही आपने, मुबारकबाद इस उम्दा रचनाकर्म के लिए

Comment by Rahila on February 10, 2016 at 3:31pm
किसी एक शेर की तारीफ़ करू तो नाइंसाफी होगी । पूरी की पूरी ग़ज़ल ही शानदार हुई है । बहुत -बहुत बधाई आदरणीय जयनित जी । सादर
Comment by TEJ VEER SINGH on February 10, 2016 at 2:48pm

हार्दिक बधाई आदरणीय जयनित कुमार जी!बेहतरीन गज़ल!

कर गया था वो पूरी मेरी हर कमी
फिर,कमी उसकी ताउम्र खलती रही

एक गिरते हुए को उठा क्या दिया
ज़िन्दगी भर दुआ उसकी फलती रही

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"प्रारम्भ (दोहे) अंत भला तो सब भला, कहते  सब ये बात। क्या आवश्यक है नहीं, इक अच्छी…"
yesterday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"आदरणीय  जयहिंद रायपुरी जी अच्छा हायकू लिखा है आपने. किन्तु हायकू छोटी रचना है तो एक से अधिक…"
yesterday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"हाइकु प्रारंभ है तो अंत भी हुआ होगा मध्य में क्या था मौलिक एवं अप्रकाशित "
Saturday
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"स्वागतम"
Friday
Admin posted a discussion

"ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185

आदरणीय साहित्य प्रेमियो,जैसाकि आप सभी को ज्ञात ही है, महा-उत्सव आयोजन दरअसल रचनाकारों, विशेषकर…See More
Tuesday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं
"आदरणीय रवि भसीन 'शाहिद ' जी सादर अभिवादन प्रथम तो मैं क्षमाप्रार्थी हूँ देरी से आने की…"
Apr 7
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा दशम. . . . . उम्र

दोहा दशम् . . . . उम्रठहरी- ठहरी उम्र अब, करती एक सवाल ।कहाँ गई जब जिंदगी, रहती थी खुशहाल ।।यादों…See More
Apr 6
रवि भसीन 'शाहिद' commented on Jaihind Raipuri 's blog post वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं
"आदरणीय Jaihind Raipuri साहिब, नमस्कार। बढ़िया ग़ज़ल हुई है, बधाई स्वीकार करें। /ये मेरा…"
Apr 3
आशीष यादव added a discussion to the group धार्मिक साहित्य
Thumbnail

चल मन अब गोकुल के धाम

चल मन अब गोकुल के धाम अद्भुत मनहर बाल रूप में मिल जाएंगे श्याम कि चल मन अब……………………….कटि करधनी शीश…See More
Apr 3
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"आदरणीय अशोक भाईजी धन्यवाद ... मेरा प्रयास  सफल हुआ।"
Mar 31
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"वाह वाह वाह !!! बहुत दिनों बाद ऐसी लाजवाब प्रतिक्रिया पढने में आई है। कांउटर अटैक ॥ हजारों धन्यवाद…"
Mar 31
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"  आदरणीय शेख शाहज़ाद उस्मानी जी सादर, सरकारी शालाओं की गलत परम्परा की ओर ध्यान आकृष्ट कराती…"
Mar 31

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service