For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-100 (भाग-1)

साथियों,
"ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-100 (भाग -1) अत्यधिक डाटा दबाव के कारण पृष्ठ जम्प आदि की शिकायत प्राप्त हो रही है जिसके कारण "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-100 (भाग -2) तैयार किया गया है, अनुरोध है कि कृपया भाग -1 में केवल टिप्पणियों को पोस्ट करें एवं अपनी ग़ज़ल भाग -2 में पोस्ट करें.....

कृपया मुशायरे सम्बंधित अधिक जानकारी एवं मुशायरा भाग 2 में प्रवेश हेतु नीचे दी गयी लिंक क्लिक करें 

"ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-100 (भाग -2)

Views: 36736

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

हार्दिक आभार आ.अशोक कुमार जी। इनायत।

आदरणीय दिनेश कुमार जी ,उम्दा ग़ज़ल हुई है,दाद के साथ मुबारकबाद पेश करता हूँ । मतला  गिरह सब बढ़िया 

आदरणीय दिनेश जी खूबसूरत ग़ज़ल के लिए मुबारकबाद कबूल कीजिये 

मैं हूँ आवाज़ आपके दिल की
ग़ौर से कब सुना गया है मुझे.....यह शेर विशेष रूप से पसंद आया|

//आसमाँ से गिरा गया है मुझे
मेरा अभिमान खा गया है मुझे// बहुत सुंदर मतला हुआ है।  

//शुक्र है ! आइना दिखा कर वो
मेरी कमियाँ बता गया है मुझे// बहुत ही ईमानदाराना शेअर है, ऐसी बातों को स्वीकार करना हरेक के बूते की बात नही। 

//कर के वादा तेरा मुकर जाना
दुनियादारी सिखा गया है मुझे// बहुत खूब. 

//मैं हूँ आवाज़ आपके दिल की
ग़ौर से कब सुना गया है मुझे// लजवाब शेअर, दिल का दर्द उभर कर शब्दों का रूप अख्तियार कर गया है।   

//अश्क पीना भी सीख ही लूँगा
"सब्र करना तो आ गया है मुझे"// बेहद उम्दा गिरह, वह वाह वाह। 

//मुझमें शुहरत की चाह बाक़ी है
क्यों कलन्दर कहा गया है मुझे// ये शेअर भी अच्छा है। 

//कर के तारीफ़ वो मेरी झूठी

ज़ह्र धीमा चटा गया है मुझे  // इस ज़ह्र से बचने में ही भलाई है। इस उम्दा ग़ज़ल हेतु मेरी हार्दिक बधाई स्वीकारें। 

आदरणीय दिनेश जी बेहतरीन गजल के लिए बधाई। हर शेर लाजवाब है।

बहुत अच्छी  ग़ज़ल कही है दिनेश भाई मुबारकबाद पेश करता हूँ |

वाह, बहुत शानदार ग़ज़ल हुई है आ दिनेश कुमार साहब, आखिरी शेर तो कमाल का है. शेर दर शेर मुबारकवाद कुबूल कीजिये

वाह! शानदार ग़ज़ल हुई है| हार्दिक बधाई आपको आदरणीय दिनेश जी| 

आदरणीय दिनेश जी, बहुत अच्छे अशआर हुए है. आख़िरी शेर अपने यथार्थपरकता के लिए ख़ास तौर पर अच्छा लगा. हार्दिक बधाई.

आदरणीय दिनेश कुमार जी, सादर अभिवादन।

मतले सहित लगभग सभी अशआर अच्छे हुए हैं।

आपकी ग़ज़लों में जो कशिश और पैनापन होता है, इस ग़ज़ल में उसकी कमी मुझे महसूस हुई है। अन्यथा न ले, मैं आपका बड़ा प्रशंसक हूँ इसलिए आपसे उम्मीदें भी जियादा है। मेरी शुभकामनाएँ स्वीकार करें।

इस तरह देखता गया है मुझे
यार दिल की जता गया है मुझे

तेरी नज़रों से दिल में आना था
ये सफ़र ही थका गया है मुझे

इसने मरहम कभी लगाया ना
वक़्त बस मारता गया है मुझे

रोटियाँ खाई जब पसीने की
स्वाद नमकीन भा गया है मुझे

क्या मैं गाड़ी नहीं चलाऊँगा?
एक चालान आ गया है मुझे

चार लोगों से चार बातें सुन
पाँचवी वो सुना गया है मुझे

लाल फ़ीते से बांध रक्खा है
और तरक़्क़ी कहा गया है मुझे

नोंक लगते ही फ़टना तय समझो
बस हवा से भरा गया है मुझे

तुझसे मिलने की आस में ही सही
**सब्र करना तो आ गया है मुझे**

#मौलिक व अप्रकाशित

जनाब अजय गुप्ता जी आदाब,ग़ज़ल का प्रयास अच्छा है,बधाई स्वीकार करें ।

मतले के दोनों मिसरों में 'ता', की क़ैद दोष है,देखियेगा ।

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Manjeet kaur replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"ओ बी ओ मंच से बहुत कुछ सीखने को मिला इसके बंद होने की खबर दुखद और पीड़ादाई लगी। अजय गुप्ता जी की…"
17 hours ago
Manjeet kaur commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"धर्मेंद्र कुमार जी आज के मुश्किल दौर में इतना जिगरा ! यथार्थ और सटीक वर्णन के लिए बहुत बहुत बधाई"
17 hours ago
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . .मंच

दोहा सप्तक. . . . . मंचअभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।यह जग…See More
20 hours ago
धर्मेन्द्र कुमार सिंह posted a blog post

रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)

बह्र: 22 22 22 22 22 2 रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिएजंगल का कानून है पहला, चुप रहिएमँहगाई से…See More
23 hours ago
रोहित डोबरियाल "मल्हार" posted a blog post

दास्तां

एक हो दास्तां तो सुनाएं,लंबी है कहानी, फिर कभी।मिले थे जिस जगह इक उम्र पहले,वो धुंधली सी निशानी,…See More
23 hours ago
Awanish Dhar Dvivedi posted a blog post

समय

समय को दोष देना क्यूँ समय जीना सिखाता है समय की गति सुनिश्चित है समय ही तो विधाता है।। समय का खेल…See More
23 hours ago
धर्मेन्द्र कुमार सिंह commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देश की बदक़िस्मती थी चार व्यापारी मिले (ग़ज़ल)
"बहुत बहुत शुक्रिया आदरणीय सौरभ जी"
yesterday
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"उम्मीद है कि इस पटल से संबंधित कोई अच्छी खबर आएगी।"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देश की बदक़िस्मती थी चार व्यापारी मिले (ग़ज़ल)
"इस सुंदर बुनावट और कहन पर आज नजर पड़ी, आदरणीय धर्मेन्द्र जी.  हार्दिक बधाई   "
May 25
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' shared their blog post on Facebook
May 24
धर्मेन्द्र कुमार सिंह commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देश की बदक़िस्मती थी चार व्यापारी मिले (ग़ज़ल)
"बहुत बहुत शुक्रिया आदरणीय Ravi Shukla जी"
May 24
धर्मेन्द्र कुमार सिंह commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देवता चिल्लाने लगे हैं (कविता)
"बहुत बहुत शुक्रिया आदरणीय Ashok Kumar Raktale जी"
May 24

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service