युवाओं में ब्रेक अप पार्टी का चलन देख कुछ ख्यालों ने दिल पर दस्तक दी आपकी नजर करती हूँ ...
आओ मिलें ऐ दोस्त ,बिछुड़ जाने के लिए
फिर से याद करें वो यादें ,भूल जाने के लिए
आओ मिलें एक बार
लेकर यादों का वो पिटारा
इक मेरा तुम इक तेरा मैं
वापिस करें..
वो अनमोल लम्हे
जो जिए हमने संग संग
वो दुःख दर्द जो बाँटें हमने संग संग
वो आँसू जिनसे भिगोया तकिया
एक दूसरे की याद में
वापिस करें ...
जो…
ContinueAdded by Sarita Bhatia on February 2, 2015 at 10:00pm — 4 Comments
Added by Hari Prakash Dubey on February 2, 2015 at 6:30pm — 15 Comments
Added by Samar kabeer on February 2, 2015 at 4:04pm — 17 Comments
1222--1222--1222--1222
ख़ला की गोद में लाकर हमेशा छोड़ देते हैं
तसव्वुर के परिंदे साथ मेरा छोड़ देते हैं
अँधेरी रात हमने तो ब मुश्किल काट ली यारों
तुम्हारे वास्ते उजला सवेरा छोड़ देते हैं
ग़मों का साथ हमने तो निभाया है वहाँ तक भी
जहाँ अच्छे से अच्छे भी कलेजा छोड़ देते हैं
हमारा नाम लेकर अब न रुसवाई तेरी होगी
मुसफ़िर हम तो ठहरे शह्र तेरा छोड़ देते हैं
लड़कपन में जिन्हेँ चलना सिखाया थामकर…
ContinueAdded by khursheed khairadi on February 2, 2015 at 10:30am — 18 Comments
बरसात के दिन थे, शहर के एक नामी कॉलेज के छात्रों की टीम सुदूर गाँव में सोशलस्टडी हेतु आयी हुई थी. गरीब दास की झोपडी के पास टीम ज्योही पहुँची कि जोरदार बारिश प्रारम्भ हो गई और पूरी टीम बारिश से बचने के लिए झोपड़ी में घुस गयी. टिन की चादर और फूंस की बनी झोपड़ी कई जगह से टपक रही थी तथा प्लास्टिक के खाली डिब्बे और एलुमिनियम के बर्तन टपकते पानी के नीचे रखे हुए थे, यह देख टीम के सदस्य गंभीर चर्चा में लग गये, खैर बारिश रुकी और टीम वापस चली…
ContinueAdded by Er. Ganesh Jee "Bagi" on February 2, 2015 at 10:30am — 38 Comments
Added by Krishnasingh Pela on February 1, 2015 at 11:00pm — 17 Comments
चाय का घूंट लेते हुए उनकी नज़र अखबार की एक खबर पर चली गयी. इलाके में एक लड़की की इज़्ज़त लुटी, आरोपी फरार"|
मन ही मन में राहत की सांस लेते हुए उन्होंने बगल में बैठी पत्नी से कहा " अच्छा हुआ , हमारी लड़की नहीं हुई वर्ना हमें भी डर के रहना पड़ता "|
पत्नी ने एक गहरी सांस ली और पिछले दिन का अखबार निकाला , पहले पन्ने पर छपी हुई तस्वीर जिसमें लड़कियां गणतंत्र दिवस के परेड की अगुआई कर रहीं थीं , उनके सामने रख दिया | चाय उनके हाँथ में ठंडी हो रही थी , वो पत्नी से नज़र नहीं मिला पा रहे थे…
Added by विनय कुमार on February 1, 2015 at 7:00pm — 12 Comments
ऐ दिल ……
ऐ दिल तू क्यूँ व्यर्थ में परेशान होता है
हर किसी के आगे क्यूँ व्यर्थ में रोता है
कौन भला यहां तेरा दर्द समझ पायेगा
हर अरमान यहां अश्क के साथ सोता है
ऐ दिल तू क्यूँ व्यर्थ में परेशान होता है ……
ये सांझ नहीं अपितु सांझ का आभास है
पल पल क्षरण होते रिश्तों का आगाज़ है
भावों की कन्दराओं में बोलता सन्नाटा है
पाषाणों में कहाँ प्यार का सृजन होता है
ऐ दिल तू क्यूँ व्यर्थ में परेशान होता है…
ContinueAdded by Sushil Sarna on February 1, 2015 at 2:00pm — 12 Comments
221 2121 1221 212
जो तेरी है कहानी वही मेरी दास्ताँ
मैं भी अकेला और तू भी तन्हा है वहाँ
हर गाम मुँह चिढ़ाती हुई ज़िन्दगी हमें
हैरान मेरा दिल है परेशान तेरी जाँ
जो तेरी रहगुज़र है नहीं रास्ता मेरा
कोई खिंचाव तो है मगर अपने दरमियाँ
कुछ ख्वाब नातमाम अधूरी सी हसरतें
हो बेकरार तुम भी वहाँ और मैं यहाँ
ग़मगीन तुम उदास मैं भी हूँ “शकूर” और
खामोश ये जहान है चुप-चुप सा आसमाँ
-मौलिक…
ContinueAdded by शिज्जु "शकूर" on February 1, 2015 at 12:23pm — 8 Comments
Added by Dr. Vijai Shanker on February 1, 2015 at 11:55am — 14 Comments
“हमारी मिट्टी और जड़ों को खोद-खोदकर ये चूहे हमारे हरे-भरे टापू को उजाड़ बना देंगे और फिर कहीं और बढ़ जाएँगे I“
एक हरे-भरे पेड़ ने चिंता व्यक्त की |
“सकरात्मक सोचों ! जहाज़ के डूबने से पहले इन्होनें बहुत-कुछ खाया-पचाया है, ये हमें पौष्टिक खाद देंगे |”
प्रसन्न मुद्रा में एक अन्य पौधा बोला |
जोर का आँधी-पानी आया | कई विशालकाय वृद्ध पेड़ों की जड़े बाहर आ गईं और कुछ वहीं गिर पड़े |कुछ समय पश्चात वहाँ नई प्रजति के बीज जमने लगे, टापू पर नया बसंत आ चुका था |
.
सोमेश…
ContinueAdded by somesh kumar on February 1, 2015 at 10:30am — 12 Comments
मुस्कुराते हो बहुत पछताओगे
बज़्म से तुम भी निकाले जाओगे
तुम विसाले यार को बेताब हो
उस से मिल कर भी बहुत पछताओगे
साथ तेरा मिलगया मगरूर हूँ
तुम भला क्यों गीत मेरे गाओगे
रूह को माँ बाप की तस्लीम कर
साथ अपने सब उजाले पाओगे
भूख से बच्चा बिलखता हो अगर
किस तरहा से रोटियां खा पाओगे
बात सच्ची कह रहे हो तुम मनु
इस जुबा पर तुम भी छाले पाओगे
.
मौलिक एवं अप्रकाशित
विजय कुमार मनु
Added by vijay on February 1, 2015 at 8:00am — 7 Comments
पात्र परिचय
गोपाल - एक गरीब बालक (उम्र करीब दस साल )
जमुना - गोपाल की माँ
मुनिया - गोपाल की छोटी बहन
गुप्ता जी - प्रतिष्ठित व्यापारी
रमेश - गुप्ता जी का छोटा भाई
गोलू - गुप्ता जी का सात वर्षीय पुत्र
शामू - गुप्ता जी का नौकर
(प्रथम दृश्य)
(छोटी सी झोपड़ी में जमुना , टूटी…
ContinueAdded by डिम्पल गौड़ on January 31, 2015 at 11:00pm — 6 Comments
सुनो,
है ईश्वर ऐसा करो
मुझे पागल कर दो
शरीर से दिमाग का
संपर्क खत्म कर दो
मेरे एहसास
मेरी प्यास
मेरी तृष्णा
मेरा प्यार
मेरी लालसा
से मेरा नाता खत्म कर दो
न मर्म रहे
न भावना
न दर्द रहे
न रोग ....
सुनो....
है ईश्वर ऐसा करो
मुझे पागल कर दो
जीवन तो तब भी रहेगा
दौड़ेगा रगों मे खून
देखुंगा, सुनुंगा
खा भी लूँगा
दोगे कपड़े तो…
ContinueAdded by Amod Kumar Srivastava on January 31, 2015 at 8:00pm — 7 Comments
Added by ram shiromani pathak on January 31, 2015 at 10:00am — 25 Comments
राधॆश्यामी छन्द :
=====================
भारत की यह पावन धरती,प्रगटॆ कितनॆं भगवान यहाँ !!
समय समय पर महापुरुष भी,दॆनॆ आयॆ सद्ज्ञान यहाँ !!
वॆद,ऋचायॆं लिखकर जिसनॆ,जीवन शैली सिखला दी है !!
एक शून्य मॆं सारी दुनियाँ,जॊड़,घटा कर दिखला दी है !!
इतिहास यहाँ का भरा पड़ा, वलिदानों की गाथाऒं सॆ !!
गूँज रहा है शौर्य आज भी, वीरॊं की अमर चिताऒं सॆ !!
शौर्य-शिरॊमणि यॆ भारत है,सत्य,अहिंसा की है डॊरी !!
एक दृष्टि सॆ पूर्ण पुरुष है,एक…
Added by कवि - राज बुन्दॆली on January 31, 2015 at 12:30am — 8 Comments
माँ तू सुनती क्यों नहीं
तूँ बुनती क्यों नहीं
इक नई सी जिंदगी
वो घुटनों पे चलना
वो आँखों को मलना
वो मिटटी को खाना
बिना सुर के गाना
वो चिल्ला के कहना
मुझे रोटी देना
आज फिर चूल्हे पे पानी
तूँ पकाती क्यों नहीं
माँ तूँ सुनती क्यूँ नहीं
वो तेरी हथेली
में कितनी पहेली
वो मेरा कसकना
वो तेरा सिसकना
वो ममता की छाया
मुझे याद आया
वो मुस्कान तेरी
वो पेशानी मेरी
आज फिर से बोशा
सजाती क्यूँ नहीं
माँ…
Added by vijay on January 30, 2015 at 7:30pm — 12 Comments
सुकन्या भारतीय वायुसेना में नौकरी के पहले दिन तैयार होते ही भागी भागी आयी और अपनी माँ मधु को एक सैल्यूट करते हुए कहा, "माँ देखो, तुम्हारा सपना, तुम्हारे सामने| अब और क्या चाहिये तुम्हे?"
मधु की आखों में चमक के साथ साथ आंसू भी आ गये| उसने कहा, "एक वादा और चाहिये, बेटे| यदि तेरे भी बेटी हुई और तेरा पति और सास उसकी हत्या करने की कोशिश करे, तो तू मेरे जैसे अपनी बेटी को लेकर भाग मत आना| तेरी बेटी की रक्षा करने का कोई न कोई तरीका तुझे तेरे अफसर सिखा ही देंगे|"
(मौलिक…
ContinueAdded by Dr. Chandresh Kumar Chhatlani on January 30, 2015 at 7:00pm — 14 Comments
दीवारें चहकने सी लगे
मकान जब घर बनता है
तेरे आने से घर मेरा
जन्नत बनता है
खुशियाँ , सावन की
घटाएँ बनने लगी
किलकारी से तेरी
मेरी दुनिया सजने लगी
खिड़कियाँ घर की
उम्मीद का सूरज लाए
सुगन्धित मस्त पवन
गीत बहारों के गुनगुनाएँ
आँगन में फागुन
रंग नए बिखरा गया
बसंती खेत की तरह
मेरे घर को वो लहरा गया
सरसों की फसल सम
मनभावन सा घर
पूज्य है मुझको मेरा छोटा सा घर…
Added by डिम्पल गौड़ on January 30, 2015 at 10:08am — 13 Comments
"यार,काव्य-गोष्ठी तो बहुत कर लीं पर काव्य-सम्मेलनों से बुलावा नहीं आता |"
"अरे मिट्टी के माध, अच्छी कविता लिखना–पढ़ना ही काफ़ी नहीं|"
"तो !"
"तोता बनना सीखो |"
"कैसे?"
"सज्जन के घर राम-राम |और चोर के घर-माल-माल |और फिर पाँचों अंगुलियाँ घी में | "
.
सोमेश कुमार (मौलिक एवं अप्रकाशित )
Added by somesh kumar on January 30, 2015 at 10:00am — 16 Comments
2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
2011
2010
1999
1970
आवश्यक सूचना:-
1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे
2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |
3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |
4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)
5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |
© 2026 Created by Admin.
Powered by
महत्वपूर्ण लिंक्स :- ग़ज़ल की कक्षा ग़ज़ल की बातें ग़ज़ल से सम्बंधित शब्द और उनके अर्थ रदीफ़ काफ़िया बहर परिचय और मात्रा गणना बहर के भेद व तकतीअ
ओपन बुक्स ऑनलाइन डाट कॉम साहित्यकारों व पाठकों का एक साझा मंच है, इस मंच पर प्रकाशित सभी लेख, रचनाएँ और विचार उनकी निजी सम्पत्ति हैं जिससे सहमत होना ओबीओ प्रबन्धन के लिये आवश्यक नहीं है | लेखक या प्रबन्धन की अनुमति के बिना ओबीओ पर प्रकाशित सामग्रियों का किसी भी रूप में प्रयोग करना वर्जित है |